हमारा लक्ष्य रायलसीमा और आंध्र प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाना है: पीएम मोदी
वाईएसआर कांग्रेस ने राज्य में गरीबों का नहीं माफियाओं का विकास किया: राजमपेट में पीएम मोदी
देश का बंटवारा कराने वाली कांग्रेस अब भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी करने पर उतर आई है: पीएम मोदी
आज दुनिया में भारत की साख पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है: राजमपेट में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के राजमपेट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश की जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ YSR कांग्रेस को अपना समर्थन दिया था। लेकिन इन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया। YSR कांग्रेस ने यहां गरीबों का नहीं, माफियाओं का विकास किया। YSR कांग्रेस के मंत्री कैसे यहां गुंडागर्दी करते हैं, यहां राउडी राज चलाते हैं, वो सबके सामने है। उन्होंने कहा कि यह हैरान कर देने वाला है कि जिस Sand Mafia के कारण अन्नामैय्या डैम टूट गया। कई लोगों की जान तक चली गई और 25-30 गांवों का काफी नुकसान भी हुआ। ऐसे माफियाओं को भी यहां की सरकार बढ़ावा देती है। लेकिन अब YSR कांग्रेस गवर्नमेंट के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। NDA सरकार, यहां के हर माफिया का पक्का ट्रीटमेंट करेगी। पीएम ने कहा कि एक ओर YSR कांग्रेस है तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी। दोनों के हाल बेहाल हैं। कांग्रेस पार्टी भारत की संस्कृति और विरासत से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस के मन में विभाजनकारी सोच के चलते उसका माइंडसेट ही देश को टुकड़ों में देखने का हो गया है। इसीलिए कांग्रेस के नेता कभी भारत को एक राष्ट्र मानने से इनकार करते हैं तो कभी देश को बांटने की बात करते हैं।

प्रधानमंत्री ने तिरुपति वैंकटेश स्वामी और भक्तिधारा के संत अन्नामैय्या को नमन करते हुए कहा कि इस रैली में मेरे परिवारजनों का अपार जनसैलाब पूरे आंध्र प्रदेश में बीजेपी-एनडीए की अभूतपूर्व जीत का साफ संकेत दे रहा है। उन्होंने कहा कि रायलसीमा में असीम सामर्थ्य है। यहां माइन्स और मिनरल्स हैं। यहां दिव्य-भव्य मंदिर हैं। यहां मेहनती किसान और टैलेंटेड नौजवान हैं। टूरिज्म की तो अपार संभावनाएं हैं। इसलिए आज मोदी आपके पास आया है। मोदी का लक्ष्य है- रायलसीमा का डेवलपमेंट नई ऊंचाई पर पहुंचे। मोदी का लक्ष्य है- आंध्र प्रदेश का चौतरफा विकास ।

पीएम ने कहा कि दशकों तक आंध्र प्रदेश के लोगों ने दूसरों पर भरोसा किया है। लेकिन आपको क्या मिला? यहां ना डेवलपमेंट हुआ है और ना ही यहां इंडस्ट्री है। यहां सिंचाई की पर्याप्त सुविधा ना होने से किसान परेशान हैं। नौजवानों को काम के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। ऐसे हालात बदलने के लिए अब आंध्र प्रदेश को डबल इंजन सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोदी घर-घर पाइप से पानी पहुंचाना चाहता है। लेकिन यहां की सरकार जल जीवन मिशन में भी ठीक से सहयोग नहीं करती। पोल्लावरम प्रोजेक्ट के साथ इन्होंने क्या किया? ये आप इतने सालों से देख रहे हैं। इन्होंने रायलसीमा के किसानों को भी इरीगेशन की सुविधाएं नहीं दीं। यहां NDA सरकार बनेगी तो सिंचाई के प्रोजेक्ट तेजी से पूरे होंगे।

बीते दस साल के कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि जब मजबूत सरकार होती है, तो देश भी मजबूत होता है। यहां से तो बहुत सारे साथी गल्फ के देशों में हैं, वे जानते हैं कि गल्फ के देशों में भारतीयों का सम्मान कितना बढ़ा है। आज वहां किसी भी भारतीय के सामने को कोई समस्या आती है, तो मोदी उसका समाधान करता है। अभी कतर में हमारे साथी फंस गए थे। 10 साल पहले वाली कांग्रेस सरकार होती, तो उनका बचना मुश्किल था। लेकिन हम उन साथियों को सुरक्षित वापस लाए। उन्होंने कहा कि मोदी Nation Building के मिशन पर निकला है। लेकिन कांग्रेस, देश को रिवर्स गियर में ले जाना चाहती है। कांग्रेस लगातार धमकी दे रही है कि जो बड़े काम पिछले 10 सालों में हुए हैं, वो उन्हें रद्द कर देगी। कांग्रेस कहती है- आर्टिकल-370, CAA, फ्री राशन की योजना, फ्री मेडिकल ट्रीटमेंट की योजना को बंद कर देंगे। कांग्रेस तो यहां तक कहती है कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी पलट देंगे, राम मंदिर पर ताला लगा देंगे।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि आज ही कांग्रेस के एक बड़े नेता ने फिर कांग्रेस की विभाजनकारी सोच का प्रदर्शन किया है। सत्ता के लिए देश का बंटवारा कराने वाली कांग्रेस अब भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी करने पर उतर आई है। गांधी परिवार के बेहद करीबी और शहजादे के सबसे बड़े सलाहकार ने जो कहा है, वो शर्मनाक है। कांग्रेस को लगता है कि नॉर्थ-ईस्ट के लोग चाइनीज, साउथ इंडिया के लोग अफ्रीकन जैसे दिखते हैं। क्या कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोग इसे स्वीकार करेंगे। क्या ऐसी भाषा और भारतीयों के अपमान के विरोध में तमिलनाडु डीएमके कांग्रेस के साथ अपना नाता तोड़ने की घोषणा करेगी! उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं हैं तो उसे भारतीयों का मखौल तो नहीं उड़ाना चाहिए। तीसरे फेज में घुटने टेकने की बौखलाहट में ये लोग कुछ भी कहे जा रहे हैं। लेकिन देश, कांग्रेस की एक-एक विभाजनकारी बात को सुन रहा है और जनता चुनाव में इसकी सजा देने वाली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि आज NDA सरकार देश में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने पर बल दे रही है। यहां भी देखिए, कितने एक्सप्रेसवे, फोर लेन-सिक्स लेन हाईवे बन रहे हैं। नंदयाल-येरागुंटला रेलवे लाइन का काम पूरा हो चुका है। नई कडप्पा-बेंगलुरू रेलवे लाइन स्वीकृत हो चुकी है। कडप्पा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का निर्माण हो रहा है। आने वाले 5 साल में इंफ्रास्ट्रक्चर के ऐसे हर काम का और विस्तार होगा। बीजेपी ने घोषणा की है कि साउथ में भी बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि रायलसीमा के किसानों का जीवन सिर्फ NDA सरकार ही बदल सकती है। यहां आने वाले 5 साल में हम टमाटर जैसी सब्जियों के लिए स्पेशल स्टोरेज के क्लस्टर बनाने जा रहे हैं। पुलिवेंदुला में Banana प्रोसेसिंग क्लस्टर से किसानों और नौजवानों को बहुत लाभ हो रहा है। आने वाले 5 साल में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का बहुत विस्तार होगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Centre allows 100% FDI in insurance via auto route

Media Coverage

Centre allows 100% FDI in insurance via auto route
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister condoles the loss of lives due to a fire mishap in Delhi’s Shahdara district
May 03, 2026
PM announces ex-gratia from PMNRF

Prime Minister Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to a fire mishap in Delhi’s Shahdara district.

The Prime Minister extended his condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap and prayed for the speedy recovery of the injured.

Shri Modi announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the Prime Minister's National Relief Fund (PMNRF) would be given to the next of kin of each of those who lost their lives, and the injured would be given Rs. 50,000.

The Prime Minister posted on X:

"The loss of lives due to a fire mishap in Delhi’s Shahdara district is extremely distressing. Condolences to those who have lost their loved ones. Praying for the speedy recovery of the injured.
An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM"