राष्ट्र रक्षा हो या फिर देश का विकास; पंजाब और सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है: पटियाला में पीएम मोदी
पंजा और झाड़ू, पार्टियां दो लेकिन दुकान एक ही है: पटियाला, पंजाब में पीएम मोदी
बीते दस साल में पंजाब से गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद हुई: पटियाला में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब के पटियाला में आयोजित पहली जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस और इंडी-गठबंधन वाले घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और परिवारवादी हैं। सत्ता के लिए ये किसी को भी धोखा दे सकते हैं। यही कांग्रेस है जिसने सत्ता के लिए देश का बंटवारा तक कर दिया। बंटवारा भी ऐसा किया कि 70 सालों तक हमें करतारपुर साहिब का दर्शन दूरबीन से करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 1971 में जब बांग्लादेश के निर्माण के लिए पाकिस्तान से लड़ाई हुई तो 90 हजार से ज्यादा पाक सैनिक हमारे कब्जे में थे। अगर उस समय मोदी होता तो करतारपुर साहिब तभी भारत में आ गया होता, क्योंकि इसको लेने के बाद ही पाक सैनिकों को छोड़ता। उन्होंने पंजाब की जनता-जनार्दन से कहा कि मेरा तो आपसे खून का नाता है। गुरु गोविंद सिंह जी के पहले पंज प्यारे थे, उसमें मेरे द्वारका से भी एक पंज प्यारे शामिल थे। इतना ही नहीं जामनगर में गुरु गोविंद सिंह के नाम पर सबसे बड़ा अस्पताल और कच्छ में लखपत साहिब गुरुद्वारा भी हमारी आस्था के जीवंत प्रमाण हैं।

लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि यह देश को मजबूत बनाने का चुनाव है। देश के सामने एक तरफ भाजपा और NDA है, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्टाचारियों का इंडी-गठबंधन है। एक तरफ मोदी है, जो लड़ाकू विमान से लेकर एयरक्राफ्ट करियर तक भारत में बना रहा है। दूसरी तरफ इंडी-गठबंधन है, जो हमारे परमाणु हथियारों तक को समाप्त करना चाहता है। एक ओर आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने का साहस है, तो दूसरी ओर आतंकवादियों के एनकाउंटर पर आंसू बहाने वाले लोग हैं। एक तरफ मोदी सरकार है, जिसने 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। दूसरी तरफ इंडी-गठबंधन जो आपकी कमाई और संपत्ति का आधा हिस्सा छीनने की साजिश रचने में लगा है। इंडी-गठबंधन देश को बांटना चाहता है। लेकिन मोदी भारत को विकसित बनाना चाहता है। इसलिए गुरुओं की भूमि पर सिर झुकाकर आशीर्वाद मांगने आया है।

देश के विकास में पंजाब की भूमिका पर पीएम ने कहा कि राष्ट्र रक्षा हो, संस्कृति की रक्षा हो या देश का विकास, सिख समाज ने हमेशा आगे बढ़कर काम किया है। यहां के लोगों ने खेती से लेकर उद्यमिता तक, हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया है। लेकिन आज कट्टर भ्रष्टाचारियों ने पंजाब का क्या हाल बना दिया है। यहां से उद्योग-कारोबार पलायन कर रहे हैं। ड्रग्स-नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। यहां राज्य सरकार के हुक्म के बजाए रेत खनन माफिया, ड्रग्स माफिया और शूटर गैंग की मनमानी चलती है। सरकार कर्ज पर चल रही है और सारे मंत्री-संतरी मौज कर रहे हैं। पंजाब के जो कागजी सीएम हैं, उन्हें दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुर्सत नहीं है। ऐसे लोग पंजाब का विकास कैसे कर सकते हैं।

इंडी गठबंधन पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि यहां पंजाब में दिखावे के लिए दिल्ली की कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी और सिख दंगे की दोषी पार्टी आमने-सामने लड़ने का नाटक कर रही हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि पंजा और झाड़ू, पार्टियां भले ही दो हैं, लेकिन दुकान दोनों की एक ही है। यहां कुछ भी बयान दें, लेकिन दिल्ली में एक-दूसरे को कंधे पर उठाकर नाच रहे हैं। इसलिए मैं पंजाब के लोगों को सावधान करता हूं कि इनसे सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि इंडी-गठबंधन को ना विकास की परवाह है, ना ही हमारी विरासत की चिंता है। आजादी के बाद दूसरे ही दिन अयोध्या में राम मंदिर बन जाना चाहिए था। लेकिन इतने सालों तक कांग्रेस ही अवरोध बनी रही। अब जब मंदिर बन गया तो ये इसको गालियां दे रहे हैं। आज दुनियाभर से श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। उनका स्वागत महर्षि बाल्मीकि के नाम पर बना हवाई अड्डा करता है। लेकिन इन्हें हर उस बात से नफरत है, जिससे हमारी आस्था का सम्मान होता हो।

सिख भाई-बहनों के लिए किए कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज करतारपुर साहिब कॉरिडोर आपके सामने है। हमारी सरकार ने लंगर को टैक्स फ्री कर दिया। पहले श्री हरमंदिर साहब में विदेशों से भक्त चंदा नहीं दे पाते थे। हमने इसके लिए नियमों में छूट दी। श्री फतेहगढ़ साहिब तो साहेबजादों के शौर्य का साक्षी रहा है। मोदी सरकार ने साहेबजादों के शौर्य और बलिदान को समर्पित वीर बाल दिवस घोषित किया। अफगानिस्तान में जब हमारे सिख परिवार संकट में थे। तब हम सभी को सुरक्षित वापस लाए और गुरु ग्रंथ साहब के स्वरूपों को भी पूरे सम्मान के साथ लेकर आए। क्योंकि सबका साथ-सबका विकास की यही भावना BJP-NDA की पहचान है। बंटवारे से पीड़ित दलित बहनों-भाइयों को, सिख भाई-बहनों को मोदी भारत की नागरिकता दे रहा है। लेकिन इंडी गठबंधन वाले सीएए का विरोध कर रहे हैं।

दलितों-पिछड़ों के सशक्तिकरण का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि गुरुओं ने हमें सामाजिक न्याय की सीख दी है। भाजपा सच्चे सामाजिक सशक्तिकरण पर बल दे रही है। गरीब का ये बेटा...हर गरीब की चिंता करता है। हर जरूरतमंद को मुफ्त अनाज मिलता रहेगा, इसके लिए मैंने मुफ्त राशन की योजना को और पांच सालों के लिए आगे बढ़ा दिया है। मोदी ने देश-दुनिया में बाबासाहेब के लिए समर्पित पंचतीर्थ बनाए हैं। संत रविदास के अनुयायियों का तो बार-बार मुझे बनारस में स्वागत करने का अवसर मिलता है। मध्य प्रदेश में संत रविदास जी का भव्य मंदिर भी बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि पंजाब को पांच नदियों का आशीर्वाद मिला है। यहां के किसान मिट्टी से सोना पैदा करते रहे हैं। लेकिन ये इंडी वाले किसानों से भी झूठ बोलते हैं। इन्होंने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। ये भाजपा है, जो किसान कल्याण को प्राथमिकता देती है। बीते 10 सालों में पंजाब से गेहूं और धान की रिकॉर्ड खरीद हुई। अपने 10 साल के कार्यकाल में हमने MSP में ढाई गुना वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि भारत तभी विकसित होगा जब पटियाला जैसे हमारे सेंटर विकसित होंगे। आने वाले 5 साल में भारत एक बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है। इसका सीधा लाभ पटियाला जैसे शहरों को होगा। हमने एजुकेशन सेक्टर को विदेशी संस्थानों के लिए खोल दिया है। मोदी का संकल्प भारत को खेल महाशक्ति बनाने का है। इसलिए खिलाड़ियों और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना खर्च किया जा रहा है। भारत में ओलंपिक्स हों इसके लिए हम पूरी तैयारी कर रहे हैं। इससे देश में स्पोर्ट्स इकोनॉमी निर्मित होगी और देश के युवाओं के लिए रोजगार के नित-नए अवसर बनेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s PC exports double in a year, US among top buyers

Media Coverage

India’s PC exports double in a year, US among top buyers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
PM Congratulates India’s Men’s Junior Hockey Team on Bronze Medal at FIH Hockey Men’s Junior World Cup 2025
December 11, 2025

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, today congratulated India’s Men’s Junior Hockey Team on scripting history at the FIH Hockey Men’s Junior World Cup 2025.

The Prime Minister lauded the young and spirited team for securing India’s first‑ever Bronze medal at this prestigious global tournament. He noted that this remarkable achievement reflects the talent, determination and resilience of India’s youth.

In a post on X, Shri Modi wrote:

“Congratulations to our Men's Junior Hockey Team on scripting history at the FIH Hockey Men’s Junior World Cup 2025! Our young and spirited team has secured India’s first-ever Bronze medal at this prestigious tournament. This incredible achievement inspires countless youngsters across the nation.”