भारत सरकार दिल्ली का चौतरफा विकास कर रही है: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पीएम मोदी
कांग्रेस उस सीट पर भी नहीं लड़ रही, जहां इनका 10 जनपथ का दरबार है: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पीएम मोदी
विपक्ष का मौका परस्त गठबंधन तुष्टिकरण के लिए देश में हिंसा भी फैला सकता है: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पीएम मोदी
भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर सत्ता में पहुंचे लोग आज हजारों करोड़ के घोटाले में जेल के चक्कर लगा रहे हैं: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि साल 2014 में चुनाव की घोषणा से ठीक पहले कांग्रेस ने दिल्ली में 123 प्रॉपर्टी वक्फ बोर्ड को सौंप दीं थी। मकसद यही था कि इनका वोट बैंक खुश हो जाए और चुनाव में फायदा मिले। ये संपत्तियां दिल्ली की प्राइम लोकेशन्स की हैं। जहां एक-एक गज जमीन की कीमत कई-कई लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि राजनीति के पतन का जिम्मेदार इंडी गठबंधन दिल्ली को पूरी तरह तबाह करने में जुटा है। भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर आए ये लोग दिल्ली को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आज देश के साथ-साथ पूरी दुनिया देख रही है कि कैसे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के एक भ्रष्टाचारी दूसरे भ्रष्टाचारी को कवर करने में लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो पूरी तरह से एक्सपोज हो गई है। पहले शराब घोटाले के पर्दाफाश का क्रेडिट लिया। फिर शाही परिवार के कहने पर भ्रष्टाचारी को ही गले लगा लिया। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को भी समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें। दिल्ली-हरियाणा में दोस्ती और पंजाब में नूरा-कुश्ती...ये ढोंग कब तक चलेगा?

इस लोकसभा चुनाव की महत्ता बताते हुए पीएम ने कहा कि 2024 का ये चुनाव भारत को टॉप तीन इकॉनॉमी में लाने के लिए है। भारत की अर्थव्यवस्था को उन ताकतों से बचाने के लिए भी है, जो अपनी आर्थिक नीतियों से भारत को दीवालिया कर देना चाहती हैं। ये चुनाव भारत में गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन आसान बनाने और युवाओं के लिए नए अवसर बनाने का है। चाहे स्पेस सेक्टर हो, सेमीकंडक्टर हो, ग्रीन एनर्जी हो, सोलर रिवॉल्यूशन हो या इलेक्ट्रिक व्हीकल हो हर क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए है। पीएम ने कहा कि दूसरी ओर ये चुनाव उस सोच को भी हराने का भी है, जिसने वर्षों तक भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के चलते युवाओं का भविष्य खराब किया है। ये चुनाव उन ताकतों को हराने के लिए भी है जो भारत को कमजोर करना चाहती हैं।

पीएम मोदी ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि 50-60 साल पहले मैं अपना घर छोड़कर निकला था। तब मुझे भी नहीं पता था कि एक दिन लाल किले पर तिरंगा फहराउंगा। इसे मैं ईश्वर का आशीर्वाद मानता हूं कि उसने मुझे देश के विकास को तेज गति देने की शक्ति प्रदान की है। मैं तो ना अपने लिए जिया हूं, ना अपने लिए जन्मा हूं, बल्कि ईश्वर ने ही मुझे अपने 140 करोड़ परिवारजनों की सेवा के लिए भेजा है। इसीलिए मैं आपके और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जी-जान से खप रहा हूं। आप लोगों का सपना ही मेरा संकल्प है। 24 बाय 7 फॉर 2047, ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि आपने G-20 सम्मेलन के दौरान देखा कि कैसे दुनिया के शीर्ष नेता दिल्ली को देखकर चकित थे। आज यहां भारत मंडपम् और यशोभूमि जैसे आधुनिक कन्वेंशन सेंटर बने हैं। नया संसद भवन हमारी शान और बढ़ा रहा है। नेशनल वॉर मेमोरियल, नेशनल पुलिस मेमोरियल, अम्बेडकर मेमोरियल, पीएम म्यूजियम, ऐसे अनेक स्मारक बने हैं, जो आधुनिक दिल्ली के दर्शन कराते हैं।

बीते 10 वर्षों में दिल्ली के विकास का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पिछला एक दशक दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए नए ट्रांसफॉर्मेशन का रहा है। मेरा फोकस Ease of Living और Ease of Travel पर रहा है। 10 साल पहले दिल्ली में नेशनल हाईवे की लंबाई 80 किलोमीटर थी। अब ये 160 किलोमीटर से ज्यादा हो गई है। इन 10 सालों में 4 लेन के हाईवे की लंबाई भी दोगुनी हो गई है। दिल्ली-NCR से होकर शानदार एक्सप्रेसवे चारों तरफ बन रहे हैं। 2014 में दिल्ली मेट्रो का जितना बड़ा नेटवर्क था, आज उससे दोगुना बड़ा मेट्रो नेटवर्क दिल्ली में है और इसमें हर रोज 65 लाख लोग सफर करते हैं। अब तो नमो भारत ट्रेन भी दिल्ली-NCR की नई पहचान बन चुकी है। दिल्ली में पर्यावरण की जो समस्या है, उसके लिए भारत सरकार ने अहम कदम उठाया है। दिल्ली को ऐसी सैंकड़ों इलेक्ट्रिक बसें दी हैं, जिससे सुविधाएं मिलने के साथ ही पर्यावरण की भी रक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार दिल्ली का चौतरफा विकास कर रही है। एक तरफ Unauthorised colonies को रेगुलर करने का काम चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ झुग्गियों की जगह पक्के घर बनाने का अभियान भी जारी है।

कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक जमाना था, जब कांग्रेस पूरे देश पर राज करती थी। इसकी उंगलियों के इशारों से सरकारें बनती-गिरती थीं। कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने दिल्ली पर राज किया। लेकिन आज ये दिल्ली में चार सीट तक नहीं लड़ पा रही। कांग्रेस उस सीट पर भी नहीं लड़ रही, जहां देश की संसद है, जहां इनका 10 जनपथ का दरबार है। लेकिन फिर भी कांग्रेस का घमंड नहीं टूटा है। कांग्रेस के शहजादे आपकी संपत्ति का एक्स-रे कराकर, उसका आधा हिस्सा अपने वोट बैंक को देना चाहते हैं। तुष्टिकरण की जिद में ये लोग पूरे देश को सांप्रदायिकता की भेंट चढ़ाना चाहते हैं। बाबासाहेब धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन ये कह रहे हैं कि SC/ST/OBC का आरक्षण धर्म के आधार पर अपने खास वोट बैंक में बांट देंगे। ये लोग सरकारी टेंडर और स्पोर्ट्स टीमों में भी धर्म के आधार पर सलेक्शन करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वालों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ में, आपके स्वास्थ्य को भी दांव पर लगा दिया है। यहां केंद्र सरकार के अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज हो रहा है। लेकिन इंडी वालों ने यहां आयुष्मान भारत योजना पर रोक लगा रखी है। मोदी ने अब तय किया है कि हर परिवार के 70 वर्ष के ऊपर के बुजुर्गों को भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिले, लेकिन ये लोग दिल्ली के बुजुर्गों को यह सुविधा लेने से भी रोक रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि ये मौकापरस्त ठगबंधन...तुष्टिकरण के लिए देश में हिंसा भी फैला सकता है। याद कीजिए CAA कानून आया था, तो इन्होंने दिल्ली को महीनों तक बंधक बना लिया था। पहले रास्ते रोके और फिर दंगे कराए। लेकिन आज पूरा देश देख रहा है कि इनके झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। दिल्ली में कई-कई सालों से रह रहे शरणार्थियों को भारत की नागरिकता मिल रही है। ये इंडी गठबंधन वाले घुसपैठियों के लिए आंसू बहाते हैं। लेकिन जिनके साथ 1947 में जुल्म में हुआ, उनको हिकारत की नजर से देखते हैं। इसलिए देश और दिल्ली की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt

Media Coverage

India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister urges MPs to vote in favour of Nari Shakti Vandan Adhiniyam Amendment, Calls it Historic Opportunity
April 17, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has highlighted that a discussion is currently underway in Parliament on the amendment to the Nari Shakti Vandan Adhiniyam, noting that deliberations continued till 1 AM last night.

He stated that all misconceptions surrounding the amendment have been addressed with logical responses, and every concern raised by members has been resolved. The Prime Minister added that necessary information, wherever lacking, has also been provided to all members, ensuring that issues of opposition have been clarified.

Emphasising that the issue of women’s reservation has witnessed political debates for nearly four decades, the Prime Minister said that the time has now come to ensure that women, who constitute half of the country’s population, receive their rightful representation.

He observed that even after decades of independence, the low representation of women in the decision-making process is not appropriate and needs to be corrected.

The Prime Minister informed that voting in the Lok Sabha is expected shortly and urged all political parties to take a thoughtful and sensitive decision by voting in favour of the women’s reservation amendment.

Appealing on behalf of the women of the country, he urged all Members of Parliament to ensure that no action hurts the sentiments of Nari Shakti. He noted that crores of women are looking towards the Parliament, its intent, and its decisions.

The Prime Minister called upon MPs to reflect upon their families-mothers, sisters, daughters, and wives—and listen to their inner conscience while making the decision.

He described the amendment as a significant opportunity to serve and honour the women of the nation and urged members not to deprive them of new opportunities.

Expressing confidence, the Prime Minister said that if the amendment is passed unanimously, it will further strengthen Nari Shakti as well as the country’s democracy.

Calling it a historic moment, he urged all members to come together to create history by granting rightful representation to women, who form half of India’s population.

The Prime Minister wrote on X;

“संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है।

जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है।

महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है। अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें।

आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं।

अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं… अपील करता हूं...

कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें।

मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा… कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों।

देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है। कृपया करके नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें।”

“मैं सभी सांसदों से कहूंगा...

आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...

देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है।

उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए।

ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी… देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा।

आइए… हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को… देश की आधी आबादी को उसका हक दें।”