भाजपा सरकार आदिवासी गौरव और कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है: मयूरभंज, ओडिशा में पीएम मोदी
बीजेडी पर आपने 25 साल भरोसा किया लेकिन उसने हर कदम पर आपके भरोसे को तोड़ा है: मयूरभंज, ओडिशा में पीएम मोदी
लोग कह रहे हैं कि ओडिशा का लुटा हुआ पैसा विदेशों तक जा रहा है: मयूरभंज में पीएम मोदी
ओडिशा इसलिए गरीब है क्योंकि इसे पहले कांग्रेस और बाद में बीजेडी नेताओं ने लूटा: बालेश्वर में पीएम मोदी
आने वाले पांच साल में दुनिया, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का उदय होते देखेगी: बालेश्वर, ओडिशा में पीएम मोदी
ओडिशा का चौतरफा विकास मेरा वादा है: केंद्रपाड़ा में पीएम मोदी
देश को तोड़ने का सपना देख रही पार्टियों को उनके कार्यकर्ता ही तोड़ देंगे: केंद्रपाड़ा, ओडिशा में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने बुधवार को ओडिशा में तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। मयूरभंज, बालासोर और केंद्रपाड़ा में अपने भाषण में उन्होंने कहा कि ओडिशा में जिस तरह से BJD के भीतर राजनीति हो रही है, उसका विस्फोट होते हुए हम इन चुनावों में देखेंगे। ओडिशा ने हर चरण में भाजपा के पक्ष में बंपर वोटिंग की है। क्योंकि ओडिशा की जनता बदलाव के लिए बेकरार है। यहां के लोगों ने बीजेडी की सरकार को हटाने, भ्रष्टाचार राज को मिटाने और राज्य को विकसित बनाने के लिए वोट किया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में अब भाजपा आएगी और श्री जगन्नाथ मंदिर के सभी 4 द्वार भक्तों के लिए खोले जाएंगे। इसके साथ ही यहां महाप्रभु के श्री रत्न भंडार को लेकर जो आशंकाएं हैं, उनसे भी पर्दा हटाया जाएगा। पीएम ने कहा कि ओडिशा सहित पूरे देश में बीते 10 वर्षों से हम आदिवासी कल्याण के लिए पूरे समर्पण से काम कर रहे हैं। यहां राज्य में हमारे गरीब भाई-बहनों के भरोसे को तोड़कर जिन्होंने उन्हें लूटा है, उनका अब जेल जाना तय है, ये मोदी की गारंटी है।

मयूरभंज की पहली जनसभा में पीएम ने कहा कि ओडिशा सहित देशभर में अद्भुत उत्साह बता रहा है कि तीसरी बार मजबूत मोदी सरकार बननी तय है। 5 दशक के बाद लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार देश में बनने जा रही है। जो विकास लोगों ने दशकों में नहीं देखा था, वो पिछले 10 सालों में देखा है। 2014 में 11वें नंबर की इकोनॉमी से आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन गए हैं। 2014 से पहले देश के गांवों में स्वच्छता का दायरा 40 प्रतिशत से भी कम था। आज 100 प्रतिशत के लक्ष्य पर पहुंच रहे हैं। पहले एलपीजी कनेक्शन सिर्फ 50 से 55 प्रतिशत घरों में था। आज करीब-करीब 100 प्रतिशत घरों में महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल चुकी है। कभी मुफ्त अनाज और मुफ्त इलाज भी मिल सकता है...ये किसी ने सोचा नहीं था। मोदी ने आज इसे भी संभव कर दिखाया है।

ओडिशा के विधानसभा चुनाव पर पीएम ने कहा कि यहां की जनता ने BJD के 25 साल के राज को फुल स्टॉप लगाना तय कर लिया है। मैं यहां आपका आशीर्वाद लेने के साथ-साथ निमंत्रण देने भी आया हूं। 10 जून को यहां भाजपा का पहला मुख्यमंत्री शपथ लेगा। उन्होंने कहा कि मयूरभंज की ये धरती नारी सशक्तिकरण की धरती है। अभी तक मयूरभंज की जय-जयकार इसलिए होती थी, क्योंकि यहां मां सुभद्रा के रथ को केवल महिलाएं खींचती हैं। लेकिन अब मयूरभंज की बेटी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी 140 करोड़ लोगों के देश का नेतृत्व कर रही हैं। ये मयूरभंज, ओडिशा और पूरे देश की नारीशक्ति के लिए गौरव की बात है।

आने वाले 5 साल भारत के विकास के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों के होंगे। इस दौरान जहां अनेक क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनते देखेंगे, वहीं शानदार हाईवे, एक्सप्रेसवे और रेलवे का पूरी तरह से कायाकल्प होते भी देखेंगे। इसका सीधा लाभ हमारे पूर्वी हिस्से को भी होगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा भाजपा की सुभद्रा योजना की भी बहुत चर्चा है। इसके तहत बहनों को बड़ी मदद दी जाएगी। मोदी की एक और गारंटी है। ये गारंटी 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की है। इससे भी ओडिशा की लाखों बहनों को सीधा लाभ होने जा रहा है। भाजपा सरकार आपका बिजली बिल जीरो करने के लिए पीएम सूर्यघर योजना लेकर आई है। हमारी सरकार आएगी तो यहां धान किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल MSP मिला करेगी। बीजेडी पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि आपने 25 साल इस पर विश्वास किया। लेकिन BJD ने हर कदम पर आपके भरोसे को तोड़ा है। BJD ने आपकी खनिज संपदा को लूटा है। हमने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बनाकर हजारों करोड़ रुपये ओडिशा को दिए। BJD ने इसमें भी घोटाला किया। लूट का माल ये कहीं भी छुपा लें, मोदी पाई-पाई निकालेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज नवीन बाबू के सभी शुभचिंतक बहुत चिंता में हैं। वो ये देखकर बहुत परेशान हैं कि पिछले एक साल में अचानक नवीन बाबू की तबीयत कितनी बिगड़ गई है। बरसों से नवीन बाबू के करीबी रहे लोग बताते हैं कि वे अब खुद से कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि उनकी तबीयत बिगड़ने के पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। इस रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है, इसकी जांच आवश्यक है। इसलिए 10 जून के बाद ओडिशा की भाजपा सरकार बनने के बाद इसकी जांच के लिए एक स्पेशल कमेटी गठित की जाएगी।

बालासोर में दूसरी जनसभा में पीएम ने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश का ये अभूतपूर्व भरोसा बीते 10 साल के सशक्त ट्रैक रिकॉर्ड के कारण है। 10 साल में भारत की मिसाइल पावर कई गुणा बढ़ी है। आज हम ब्रह्मोस मिसाइल विदेशों को निर्यात कर रहे हैं। हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा है, जहां कोई नहीं पहुंच पाया। हमने G-20 का वैश्विक सम्मेलन सफलता के साथ कराया। 10 साल पहले लोगों को लगता था कि घोटालों को रोकना असंभव था। हमने बिना घोटाले की सरकार हमने दी है। पहले लगता था कि आतंकवाद नहीं थामा जा सकता। हमने देश को बम-धमाकों से मुक्त करके दिखाया है। किसी ने सोचा नहीं था कि जम्मू कश्मीर में शांति आएगी। हमने आर्टिकल 370 भी खत्म किया और कश्मीर में शांति और विकास को भी पंख लगाए। उन्होंने कहा कि BJD सरकार ने हमारे मछुआरे साथियों के लिए भी कुछ नहीं किया। मोदी पहली बार उनके लिए पीएम मत्स्य संपदा योजना लेकर आया है। हमने मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया और इनका बीमा 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया है। ओडिशा भाजपा ने मछुआरों को 10 हजार रुपये देने की गारंटी दी है। आने वाले 5 साल में हम फिशरीज सेक्टर को और मजबूत बनाने वाले हैं।

प्रधानमंत्री ने केंद्रपाड़ा की अपनी तीसरी जनसभा में कहा कि पूरे ओडिशा की सबसे बड़ी ताकत यहां की कोस्टलाइन है। आज भारत एक्ट ईस्ट पॉलिसी पर तेजी से काम कर रहा है। पूर्वी एशिया के साथ कनेक्टिविटी, ट्रेड और टूरिज्म पर हमारा बहुत फोकस है। ऐसे में हम पारादीप जैसे बड़े बंदरगाहों में बदलाव करने पर बल दे रहे हैं। बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने देश के पोर्ट्स का कायाकल्प किया है। इसकी प्रशंसा आज पूरी दुनिया कर रही है। पारादीप पोर्ट आज देश के उन बंदरगाहों में से एक है, जो सबसे ज्यादा कार्गो हैंडल कर रहा है। हरिदासपुर-पारादीप रेल लाइन बनने से यहां का जीवन बहुत आसान हुआ है। यहां जब भाजपा सरकार बनेगी तो कनेक्टिविटी के सभी प्रोजेक्ट और तेजी से पूरे होंगे।

 

 

 

मयूरभंज का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

बालेश्वर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

केंद्रपाड़ा का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
FIIs pour over $1 billion into Indian stocks, biggest weekly buying since June 2025

Media Coverage

FIIs pour over $1 billion into Indian stocks, biggest weekly buying since June 2025
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister expresses grief over loss of lives due to boat capsizing in South 24 Parganas district of West Bengal
July 13, 2026
Prime Minister announces ex-gratia

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to the capsizing of a boat in the South 24 Parganas district of West Bengal.

The Prime Minister conveyed his thoughts to the bereaved families in this hour of grief and prayed for the speedy recovery of the injured.

The Prime Minister announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the Prime Minister’s National Relief Fund (PMNRF) would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000.

The Prime Minister’s Office posted on X;

“The loss of lives due to the capsizing of a boat in the South 24 Parganas district of West Bengal is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover at the earliest.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi”