किसानों से कांग्रेस के वादे और उन्हें दिखाए सपने कोरा झूठ हैं: कुरुक्षेत्र, हरियाणा में पीएम मोदी
तीसरे टर्म में 100 दिन के भीतर हमारी सरकार ने करीब 15 लाख करोड़ रुपए के नए काम शुरू करवा दिए हैं: कुरुक्षेत्र, हरियाणा में पीएम मोदी
कांग्रेस देश की सबसे बड़ी बेईमान और धोखेबाज पार्टी, देश की जनता के हितों से उसे कोई सरोकार नहीं: कुरुक्षेत्र, हरियाणा में पीएम मोदी
भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के लिए तीन करोड़ पक्के घरों को मंजूरी, गरीब के सपनों का लॉन्चिंग पैड होगा: कुरुक्षेत्र, हरियाणा में पीएम मोदी
भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है: कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसी पावन धरती से वे भाजपा सरकार बनाने का निवेदन करने आए हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं आज हरियाणा के लोगों के पास आया हूं आपके इस बेटे को आप आशीर्वाद दीजिए, भाजपा को आशीर्वाद दीजिए’

पीएम मोदी ने सरकार के 100 दिन के कामकाज की चर्चा करते हुए कहा कि अभी 100 दिन पूरे भी नहीं हुए हैं लेकिन भाजपा सरकार ने गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घरों को भी मंजूर किया है। 100 दिनों के भीतर देश में 11 लाख से ज्यादा नई लखपति दीदियां बन चुकी हैं और इनमें से सैकड़ों लखपति दीदियां हरियाणा से भी हैं। बुजुर्गों के लिए मुफ्त इलाज की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब 70 वर्ष की उम्र से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा बीते वर्षों में निवेश और कमाई के मामले में देश के टॉप राज्यों में पहुंचा है। भाजपा ने पूरे हरियाणा को विकास की धारा से जोड़ा है। उन्होंने कहा, ‘ भाजपा की सरकार देश में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बिजली का बिल ज़ीरो करने में जुटी है और इसके लिए हमने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। हर परिवार को करीब 80 हज़ार रुपए की मदद दी जा रही है। इसमें हरियाणा के हमारे भाजपा के लोगों ने तय किया है कि हरियाणा के हर घर को 30 हजार रुपए की मदद यहां की सरकार एक्स्ट्रा देगी, यानी 1 लाख 10 हजार’।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के पड़ोसी राज्य हिमाचल का जिक्र करते हुए कहा, ‘वहां 2 साल पहले कांग्रेस की सरकार बनी। लेकिन आज वहां क्या स्थिति है। हिमाचल का कोई भी नागरिक खुश नहीं है। कांग्रेस ने वहां हर वर्ग को झूठ की घुट्टी पिलाई थी। लेकिन जो भी वायदे किए उनमें से कोई पूरे नहीं किए। हिमाचल में बिजली, पानी, पेट्रोल-डीजल, दूध, सबकुछ कांग्रेस ने महंगा कर दिया है’।

कांग्रेस के झूठे वादों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस 1 जुलाई को खटा-खट 8 हजार रुपए आपके खाते में आने का वादा किया था। लोग 1 जुलाई को कतार लगाकर उसके कार्यालय पर खड़े हो गए थे। उन्होंने कांग्रेस को बेईमान और धोखेबाज पार्टी बताते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों को ऐसी पार्टियों को सरकार के पास भी नहीं फटकने देना है।

देशभर के किसानों से कांग्रेस के झूठे सपनों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करती हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि ये झूठ के अलावा कुछ नहीं है। अगर कांग्रेस में दम है, तो वो कर्नाटक और तेलंगाना में अपनी किसान योजनाएं वहां लागू क्यों नहीं करते हैं?

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति झूठे वादों और देश में अराजकता फैलाने के हथकंडों तक ही सीमित हो चुकी है। ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर भी इन्होंने बवाल खड़ा किया था। लेकिन अब इन्होंने OPS का नाम लेना भी बंद कर दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा है। कर्मचारियों की हितैषी भाजपा सरकार नई पेंशन स्कीम लेकर आई है।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों को भी धोखा दिया है। पूर्व सैनिकों के लिए वन रैंक- वन पेंशन को भी इन्होंने अनेक दशकों तक लटकाए रखा था। उन्होंने कहा, ‘सरकार में आने के बाद हमने OROP लागू किया इतना ही नहीं कुछ दिन पहले ही हमने OROP का तीसरा रिविजन भी कर दिया है और इस अक्टूबर से मेरे पूर्व फौजी भाइयों को इसका भी लाभ मिलने लग जाएगा’।

जम्मू- कश्मीर में आर्टिकल-370 फिर से बहाल करने के कांग्रेस के एजेंडे पर भी पीएम ने जमकर हल्ला बोला, उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंक और अलगाव के कालखंड को वापस लौटाना चाहती है। वो कालखंड जिसके कारण, हरियाणा की अनेक माताओं को अपनी संतानें गंवानी पड़ी। कांग्रेस हरियाणा की माताओं से उनकी संतानें छीनना चाहती हैं।

कांग्रेस के तुष्टिकरण की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज तो हालत ये हो गई है कि कांग्रेस के राज में कर्नाटक में गणपति जी को भी सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। गणपति जी को पुलिस के डिब्बे में तब बंद कर दिया, जब पूरा देश गणेश उत्सव मना रहा था।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस, अर्बन नक्सल का नया रूप बन गई है। कांग्रेस को अब झूठ बोलने में कोई शर्म नहीं आती है। कांग्रेस का झूठ पकड़ा जाता है, तो भी उसको शर्म नहीं आती। कांग्रेस हर रोज एक नया झूठ बोलती है। कांग्रेस देश की एकता पर लगातार हमला कर रही है। कांग्रेस द्वारा पूरी तरह से नक्सलवादी विचार देश पर थोपा जा रहा है। भाजपा को बदनाम करने के लिए उसे भारत को बदनाम करने में भी शर्म नहीं आ रही है।

कांग्रेस के आरक्षण विरोधी रवैये की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वो दलितों-पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘मेरी बात कांग्रेस कान खोलकर सुन ले जब तक मोदी है, तब तक बाबासाहेब अम्बेडकर के आरक्षण में रत्ती भर भी लूट नहीं करने दूंगा’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 'भर्ती रोको गैंग' के अड़ंगे के बाद भी भाजपा सरकार ने पूरी पारदर्शिता से हरियाणा में करीब डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा, ‘हरियाणा के नौजवानों आप चिंता मत कीजिए 8 अक्टूबर के बाद फिर भाजपा सरकार बनेगी तो इसी कार्य से नए कार्यकाल का श्रीगणेश किया जाएगा’।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Amrit Bharat Station Scheme: Railways upgrades 10 stations at Rs 424 crore

Media Coverage

Amrit Bharat Station Scheme: Railways upgrades 10 stations at Rs 424 crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister expresses grief over loss of lives due to boat capsizing in South 24 Parganas district of West Bengal
July 13, 2026
Prime Minister announces ex-gratia

The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to the capsizing of a boat in the South 24 Parganas district of West Bengal.

The Prime Minister conveyed his thoughts to the bereaved families in this hour of grief and prayed for the speedy recovery of the injured.

The Prime Minister announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the Prime Minister’s National Relief Fund (PMNRF) would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000.

The Prime Minister’s Office posted on X;

“The loss of lives due to the capsizing of a boat in the South 24 Parganas district of West Bengal is deeply painful. My thoughts are with the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover at the earliest.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi”