डेवलपमेंट के मोर्चे पर एनडीए के मुकाबले में असफल कांग्रेस तथा उसके दोस्तों ने राष्ट्रविरोधी और तुष्टीकरण का एजेंडा अपनाया: पीएम मोदी
‘सरकार बनाओ, नोट कमाओ’ कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एकमात्र एजेंडा रहा है: पीएम मोदी
बाबा साहब के अपमान में हमेशा तत्पर कांग्रेस अब दलितों-पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने की तैयारी में: पीएम मोदी
देश विरोधी और नफरत की राजनीति से, कांग्रेस और इंडी अलायंस ने दो सेल्फ-गोल कर लिए हैं: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा रहा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ! लेकिन हमने बीते 10 वर्षों में समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए काम किया है। NDA ने युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखकर आत्मनिर्भर भारत अभियान और स्टार्टअप इंडिया अभियान चलाया, ताकि देश में उद्योग बढ़े और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले। हमारी सरकार के प्रयासों का ही सुपरिणाम है कि आज स्टार्टअप्स के मामले में भारत दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा देश है। दुनिया में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा मोबाइल भारत बनाता है। यानि, जिस युवा को कांग्रेस ने नौकरी और रोजागर के लिए तरसा दिया था, भारत के वही युवा आज दुनिया की अर्थव्यवस्था को दिशा दे रहे हैं। अगले कार्यकाल में भाजपा-एनडीए अपने देश के युवाओं को और ज्यादा अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए भाजपा ने घोषणा की है कि मुद्रा योजना के तहत अब 10 लाख के बजाय 20 लाख रुपये का लोन दिया जाएगा।

कोल्हापुर को महाराष्ट्र का फुटबॉल हब कहा जाता है। पीएम मोदी ने फुटबॉल की भाषा में ही कहा कि दूसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद बीजेपी और NDA दो-जीरो से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस और इंडी अलायंस ने देशविरोधी और नफरत की राजनीति के दो सेल्फ गोल कर लिए हैं। और इसलिए ये और पक्का हो गया है- गरीबों की सरकार, फिर एक बार। विकास को समर्पित सरकार- फिर एक बार। उन्होंने कहा कि अब तीसरे चरण में ‘बॉल कैरियर’ की जिम्मेदारी कोल्हापुरवासियों के पास भी आने वाली है। मुझे विश्वास है, आप ऐसा गोल दागेंगे कि आगे के सारे राउंड में भी इंडी अलायंस वाले चारों खाने चित्त होते रहेंगे।

इस चुनाव को विकसित भारत के संकल्प का चुनाव बताते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके दोस्तो को जैसे ही यह एहसास हुआ कि वो विकास के ट्रैक रेकॉर्ड में NDA की बराबरी नहीं कर सकते। उन्होंने अपनी रणनीति बदल ली। इसलिए इंडी अलायंस वालों ने खुलकर देश विरोधी एजेंडा और तुष्टिकरण के हथकंडों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। अब कांग्रेस का एजेंडा है कि वो सरकार में आने के बाद कश्मीर में आर्टिकल-370 वापस लाएंगे। ये लोग कह रहे हैं कि इनकी सरकार बनी तो ये लोग CAA कानून रद्द कर देंगे। क्या ये देश उनको ऐसा करने देगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु के लोग दक्षिण भारत को तोड़कर अलग देश बनाने तक की मांग कर रहे हैं। पांच साल में पांच प्रधानमंत्री थोपने की सोच रखने वालों को देश कभी भी सहन करने वाला नहीं हैं।

अयोध्या का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देशवासियों का 500 साल पुराना सपना राम मंदिर निर्माण के रूप में पूरा हुआ। लेकिन दशकों तक राममंदिर को बनने से रोकने वाली कांग्रेस ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भी बहिष्कार किया। जो DMK सनातन को डेंगू-मलेरिया बताती है, जो लोग सनातन के विनाश की बात करते हैं। उन्हें इंडी अघाड़ी के लोग महाराष्ट्र बुलाकर उनका सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं, इंडी अघाड़ी वोट बैंक की राजनीति में इतना धस गया है कि शिवाजी महाराज की धरती पर औरंगजेब को मानने वालों से मिल गए हैं। नकली शिवसेना इन सब एजेंडों में इन लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आज बाला साहब ठाकरे होते तो इनकी ये हरकतें देखकर बहुत दुखी होते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक और ऐसी घोषणा की है, जो महाराष्ट्र के हर मतदाता को जाननी जरूरी है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि आप जीवन भर जो कमाएंगे, वो पूरा का पूरा अपने बच्चों को नहीं दे पाएंगे। आपकी पैतृक संपत्ति का आधा हिस्सा कांग्रेस Inheritance Tax के रूप में वसूल करना चाहती है।

कांग्रेस के कर्नाटक मॉडल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र समेत पूरे देश में कांग्रेस आरक्षण का यह मॉडल लागू करना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने OBC कोटे में मुसलमानों की सभी जातियों को शामिल कर रखा है। यानि OBC कोटे का आरक्षण कर्नाटक में सारे मुस्लिमों को मिल रहा है। जिस प्रकार कांग्रेस ने कर्नाटक में किया, उसी प्रकार SC-ST-OBC के आरक्षण पर डाका डालने का काम वह पूरे देश में करना चाहते हैं। 2012 में इंडी गठबंधन सरकार ने असफल प्रयास किया था। इसलिए अब कांग्रेस संविधान बदलकर दलित-पिछड़ों का आरक्षण धर्म के नाम पर बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की ये धरती सामाजिक न्याय का प्रतीक है। लेकिन कांग्रेस और इंडी अघाड़ी ने सामाजिक न्याय की हत्या करने की भी ठान ली है। हमेशा बाबासाहेब का अपमान करने वाली कांग्रेस अब दलितों-पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डालने की तैयारी में है।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि विकास में महिलाओं की भागीदारी ही विकसित भारत की गारंटी है। इसीलिए पहले जिन सेक्टर्स में महिलाओं के काम करने तक पर पाबंदी थी, हमने उसको खत्म किया। हमारी सरकार ने रोजगार मेलों के जरिए सरकारी नौकरी में लाखों भर्तियां की हैं। इससे सरकारी नौकरियों में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। यहां कोल्हापुर में, सहकारी समितियों में महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि आज यही नारीशक्ति जब मोदी का सुरक्षा कवच बनकर खड़ी होती है, तो कांग्रेस वालों की तकलीफ बढ़ जाती है। और आप भूलिएगा नहीं, वीरांगना ताराबाई के देश में कांग्रेस के युवराज शक्ति का विनाश करने की बात कहते हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कोल्हापुर के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र विकास और विरासत की संभावनाओं से भरा है। लेकिन इंडी अघाड़ी की सरकारों ने इसकी हमेशा उपेक्षा की है। आज केंद्र की NDA सरकार और राज्य सरकार मिलकर कोल्हापुर के विकास के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। मुंबई-बेंगलुरु हाईवे के विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के जरिए महाराष्ट्र का एक बड़ा हिस्सा आधुनिक कनेक्टिविटी से जुड़ने जा रहा है। हमने कोल्हापुर और इस क्षेत्र को नई ट्रेन दी है, और भविष्य में यहां वंदेभारत ट्रेनें भी चलेंगी। कोल्हापुर एयरपोर्ट के लोकार्पण का सौभाग्य भी मुझे ही मिला। उन्होंने कहा कि मोटा कमीशन न मिलने तक फाइलों को दबाकर बैठने वाले लोग, याकूब मेनन की कब्र को संवारने वाले लोग, विकास के ऐसे कार्य कर सकते थे क्या? इसलिए विकसित महाराष्ट्र और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा को जिताकर मोदी को मजबूत करना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security

Media Coverage

India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister condoles the passing of Father Amir of State of Qatar HH Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani
July 12, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has expressed deep grief over the passing of the Father Amir of the State of Qatar, HH Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani.

The Prime Minister described him as a visionary leader who led Qatar to great levels of development and prosperity. Shri Modi also remembered him as a true friend whom he had the honour of meeting during his visit to Qatar in February 2024.

The Prime Minister conveyed his sincere condolences to the Amir of Qatar, HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani, the entire royal family and the people of Qatar.

The Prime Minister wrote on X;

“We deeply mourn the passing of Father Amir of State of Qatar, HH Sheikh Hamad bin Khalifa Al Thani. A visionary leader who led Qatar to great levels of development and prosperity, we remember him also as a true friend whom I had the honour of meeting during my last visit to Qatar in February 2024. I convey my sincere condolences to the Amir of Qatar, HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani and the entire royal family and people of Qatar. May the departed soul rest in eternal peace.

@TamimBinHamad”