जेएमएम-कांग्रेस-लेफ्ट का इंडी गठबंधन; भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण जैसी बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल है: कोडरमा में पीएम मोदी
मोदी को चुनौतियों को टालना नहीं, टकराना आता है: कोडरमा में पीएम मोदी
झारखंड को फिर से नक्सलवाद का गढ़ नहीं बनने दिया जाएगा, ये मेरी गारंटी है: कोडरमा में पीएम मोदी
तुष्टिकरण के लिए इंडी गठबंधन खुले आम मोदी के खिलाफ, वोट जिहाद का नारा लगा रहा है: कोडरमा में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को झारखंड के कोडरमा में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि वे काशी से सीधा कोडरमा आए हैं और हर जगह एक ही बात गूंज रही है। फिर एक बार...मोदी सरकार! उन्होंने कहा, ‘काशी के लिए मैं PM नहीं MP हूं...कोडरमा और गिरडीह वालों को भी यही समझकर वोट डालना है... मोदी ही आपका MP है, मोदी ही आपका PM है’।

पीएम ने कहा कि आपका एक-एक वोट देश में तीसरी बार मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा, ‘जब एक मजबूत सरकार होती है..तो वो सबसे पहले देश का हित देखती है...देश के लोगों का हित देखती है। लेकिन जब देश में कांग्रेस जैसी कमजोर सरकार होती है, तो वो देश को भी कमजोर कर देती है। ऐसी कमजोर सरकार कभी देशवासियों का भी भला नहीं कर पाती’। पीएम ने कहा कोडरमा और इस क्षेत्र के लोगों ने तो दशकों तक कमजोर सरकारों का रवैया देखा है। कांग्रेस की कमजोर सरकारों ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंका। इस आग में वामपंथियों ने भी अपनी रोटियां सेकीं। ये भाजपा की सरकार है जिसने देश में नक्सली हिंसा पर लगाम लगाई। उन्होंने कहा, ‘सभी देशवासियों को ये गारंटी दे रहा हूं...आतंक हो या फिर नक्सलवाद...मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में इन पर बहुत बड़ा प्रहार करने जा रहा है। मोदी झारखंड को फिर से नक्सलवाद का गढ़ नहीं बनने देगा। वो दिन दूर नहीं, जब पूरी आदिवासी बेल्ट, खून-खराबे से मुक्त होगी’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी का मंत्र है- वंचितों को वरीयता। जिन्हें पहले पूछा तक नहीं जाता था...मोदी ने उन्हें पूजा है। पहले लोगों के सस्ते इलाज की किसी ने चिंता नहीं की। मोदी ने देवघर में एम्स बनाया। देवघर एम्स से इस क्षेत्र के गरीबों को बहुत बड़ा सहारा मिला है। इसके साथ ही गरीबों को पक्के घर की सुविधा दी गई है। वहीं मुफ्त राशन की योजना से भी यहां लाखों परिवारों को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने कहा, ‘गरीब का ये बेटा, आपके जीवन से हर परेशानी को समाप्त करने में जुटा है’।

कोडरमा और झारखंड को खनिज संपदा से भरपूर क्षेत्र बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसे लेकर केंद्र सरकार की नई नीति से खनिज संपदा का एक हिस्सा उसी जिले के विकास में खर्च किया जा रहा है। इससे इस क्षेत्र के लोगों को भरपूर लाभ हो रहा है।

झारखंड में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए पीएम ने JMM-कांग्रेस-लेफ्ट के इंडी-गठबंधन को इन सारी बुराइयों का सबसे बड़ा मॉडल बताया। उन्होंने कहा, ‘आपने देखा कि यहां कांग्रेस के एक मंत्री के कर्मचारी के घर से कितने नोट निकले? नोट गिनते-गिनते मशीनें हांफ गई। इससे पहले कांग्रेस के सांसद के घर से नोटों के पहाड़ निकले। लेकिन लूट का न जाने ऐसा कितना खज़ाना अभी दबा पड़ा है। मोदी इन पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है...इसलिए ये मोदी को गालियां देते हैं’।

पीएम मोदी ने कहा झारखंड में आज अपनी आस्था का पालन करना मुश्किल हो गया है। हमारे आराध्यों की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं। जिहादी मानसिकता वाले घुसपैठिए...झुंड बनाकर हमला कर रहे हैं और झारखंड सरकार उन्हें समर्थन दे रही है। इन घुसपैठियों ने राज्य में हमारी बहनों-बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। इंडी गठबंधन के तुष्टिकरण का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इनका खेल अब चरम पर पहुंच चुका है। ये लोग पहले जो पर्दे के पीछे कहते थे, अब सामने कहने लगे हैं। अब ये खुलेआम कह रहे हैं कि मोदी के खिलाफ वोट जिहाद करो। 500 साल बाद अयोध्या में हमारे राम जी, भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं। लेकिन ये इंडी-अलायंस वाले...ये लोग राम मंदिर को लेकर भद्दी-भद्दी बातें कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे माताओं-बहनों की सुविधा और समृद्धि के लिए हर योजना बना रहे हैं। यहां बहुत बड़ी संख्या में बहनें, सहायता समूहों से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘आज मोदी लाखों करोड़ रुपए की मदद इन समूहों तक पहुंचा रहा है। मोदी ने संकल्प लिया है कि हमारी सरकार, 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएगी’।

पीएम मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना से मिलने वाली मदद को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया जाएगा। इससे झारखंड के नौजवानों, बेटे-बेटियों को भी बहुत फायदा होगा। पर्यटकों के लिए होम स्टे हो, कोई दुकान-ढाबा हो, सिलाई-कढ़ाई का काम हो...ऐसे हर काम के लिए पैसा मिल पाएगा।

प्रधानमंत्री ने लोगों से बड़ी तादाद में मतदान का आग्रह करते हुए कहा कि विकास और जनकल्याण की हर गारंटी तेजी से पूरी हो...इसके लिए बड़ी संख्या मतदान जरूरी है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Air India's 'Mango Express' takes flight: Premium Indian mangoes head to global markets from Mumbai

Media Coverage

Air India's 'Mango Express' takes flight: Premium Indian mangoes head to global markets from Mumbai
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Praggnanandhaa on his remarkable feat
June 06, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today congratulated Praggnanandhaa for his remarkable feat. The Prime Minister noted that this is indeed an incredible milestone that highlights his continued excellence. Shri Modi also extended his best wishes to him for his future endeavours.

The Prime Minister posted on X:
"Congratulations to Praggnanandhaa for this remarkable feat!

This is indeed an incredible milestone that highlights his continued excellence.
My best wishes to him for his future endeavours.

@rpraggnachess"