टीएमसी से बंगाल के लोगों को भी खतरा है और बंगाल की पहचान को भी: झाड़ग्राम, प. बंगाल में पीएम मोदी
बंगाल में टीएमसी और पूरे देश में इंडी गठबंधन पहले पस्त थे, पांचवे चरण में यह परास्त हो चुके हैं: झाड़ग्राम, प. बंगाल में पीएम मोदी
एक ओर केंद्र में मोदी की रिपोर्ट कार्ड सरकार है, दूसरी ओर बंगाल में टीएमसी की रेट कार्ड सरकार है: झाड़ग्राम, प. बंगाल में पीएम मोदी
अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए टीएमसी सरकार हद पार कर रही है: झाड़ग्राम, प. बंगाल में पीएम मोदी
इंडी अलायंस वाले पूरी तरह कम्युनल तथा घोर जातिवादी और परिवारवादी हैं: झाड़ग्राम, प. बंगाल में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम में सोमवार को एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण के बिल्कुल खिलाफ थे और यही हमारे संविधान की भूल भावना भी रही है। लेकिन शहजादे के एक वीडियो से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि धर्म के आधार पर अपने वोट बैंक को आरक्षण देने की कांग्रेस की साजिश कितनी गहरी है। 11-12 साल पुराने इस वीडियो में वो खुलेआम कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी मुसलमानों को आरक्षण देगी। एक तरफ तब के पीएम मनमोहन सिंह का बार-बार ये कहना कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, और दूसरी तरफ उस समय रिमोट कंट्रोल से सरकार चला रहे शहजादे का ताल ठोककर यह कहना कि कांग्रेस मुसलमानों को आरक्षण देगी। यही कांग्रेस की सच्चाई है, जिसे उसने बरसों तक देशवासियों के सामने नहीं आने दिया। पीएम ने कहा कि मैंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को चैलेंज दिया था कि वो लिखकर दें कि SC-ST और OBC का आरक्षण नहीं छीनेगी और ये आरक्षण मुसलमानों को नहीं देगी। लेकिन इसके बाद से कांग्रेस और इंडी गंठबंधन वालों को सांप सूंघ गया है, उनकी बोलती बंद हो गई है।

लोकसभा चुनाव के अंतर्गत मतदान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बंगाल में TMC और देश में इंडी गठबंधन पहले पस्त थे, अब पांचवें चरण में ये परास्त हो चुके हैं और 4 जून को ये समाप्त होते दिखाई देंगे। इंडी गठबंधन के बिखरने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हार सामने देख पूरी TMC का आक्रोश चरम पर है। इसलिए इनके नेता कभी बीजेपी को गाली तो कभी बंगाल के लोगों को धमकी दे रहे हैं। कल तक TMC कांग्रेस को गाली दे रही थी। अब वो कह रही है कि हम इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। लेकिन बंगाल के लोग जानते हैं कि कांग्रेस डूब चुका जहाज है। ये दोनों भले ही एक-दूसरे की सवारी कर लें, फिर भी इनका डूबना तय है।

लोकसभा चुनाव को भारत के भविष्य का चुनाव बताते हुए पीएम ने कहा कि जिन लोगों ने भारत को दशकों पीछे धकेला, देश उन्हें नकार चुका है। देश भूला नहीं है कि जब दुनिया तेजी से विकास कर रही थी, तब कांग्रेस सरकार घोटालों के कीर्तिमान बना रही थी। 60 साल तक ये लोग गरीबी हटाओ के सिर्फ नारे ही लगाते रहे। देश जानता है कि ये मोदी है, जिसने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। जिसने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। इतना ही नहीं दशकों पुरानी समस्याओं का समाधान भी किया। गरीब के इस बेटे ने, गरीब के हर सुख-दुख की चिंता की है। पहली बार 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान मिले हैं। 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों के बैंक में खाते खुले हैं। गरीबों को बिना कट-कमीशन के पैसा मिलना शुरू हुआ है।

बीते 10 सालों के काम का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक ओर केंद्र में मोदी की रिपोर्ट कार्ड वाली सरकार है, तो दूसरी ओर बंगाल में TMC की रेट कार्ड वाली सरकार है। TMC ने बंगाल में हर नौकरी का रेट कार्ड लगा रखा है। इनका एक ही मंत्र है- पैसा दो, नौकरी लो! इन लोगों ने शिक्षा के मंदिरों तक को नहीं छोड़ा। TMC के मंत्रियों ने खुलेआम नौकरियां बेचीं हैं। जनता सब जानती है कि ये घोटाले किसके संरक्षण में हो रहे हैं। कौन भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने में लगा है और कौन CBI को काम नहीं करने दे रहा? उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर TMC सरकार बंगाल की आध्यात्मिक पहचान को मिटाने में जुटी हुई है। बंगाल में आस्था पर आक्रमण करने की जिम्मेदारी TMC सरकार ने ले रखी है। TMC के नेता कहते हैं कि राममंदिर तो अपवित्र है। TMC सरकार खुद रामनवमी पर रोक लगाने का फरमान जारी करती है। यहां की सीएम खुद मंच से महान आध्यात्मिक संस्थाओं को धमका रही हैं। पता चला है कि जलपाईगुड़ी में रामकृष्ण मिशन के आश्रम में कल तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने कहा कि बंगाल में आए दिन दंगा और हिंसा अब आम बात हो गई है। आदिवासी भाई-बहनों की पहचान खत्म करने के प्रयास हो रहे हैं। ये लोग घुसपैठियों को बुला-बुलाकर बसा रहे हैं। ये हमारे दलित, पिछड़े, आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा करते हैं। इसीलिए सीमावर्ती इलाकों में बंगाल के स्थानीय लोगों की आबादी घट रही है।

कांग्रेस और TMC पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि इन दोनों दलों के लोगों ने हमेशा आदिवासियों को आगे बढ़ने से रोका है। देश में पहली बार एक आदिवासी बेटी को बीजेपी ने राष्ट्रपति बनाया। लेकिन आदिवासी महिला को चुनाव हराने के लिए TMC और कांग्रेस वाले इकट्ठा हुए थे। जो लोग आदिवासी महिला को राष्ट्रपति नहीं बनने देना चाहते थे, उन्हें आपसे वोट मांगने का अधिकार है क्या? उन्होंने कहा कि मोदी बंगाल के विकास के लिए काम कर रहा है। 2019 में आपने बीजेपी को केंद्र में मौका दिया। हमने विकास के लिए पूरी ताकत लगा दी। झारग्राम में नया मेडिकल कॉलेज खोला। बंगाल की रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए काम किया। रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। हमारा झारग्राम स्टेशन भी अमृत स्टेशन बन रहा है। अगले 5 वर्षों में मोदी को आपके लिए और भी बहुत काम करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि जहां कानून-व्यवस्था तबाह होती है, वहां निवेश पर भी असर पड़ता है और उद्योगों का विकास भी नहीं होता। हमारा मेदिनीपुर और तामलुक उद्योग की संभावनाओं से भरा हुआ है। वहां पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री की अपनी पहचान रही है। पश्चिम बंगाल सरकार ने तामलुक और झारग्राम सहित पूरे पश्चिम बंगाल में उद्योगों को आगे नहीं बढ़ने दिया। ये पूरे बंगाल का दुर्भाग्य है और अब आपका एक वोट TMC के सिंडीकेट पर भारी पड़ेगा। आपका दिया हुआ एक-एक वोट बंगाल को अंधेरे से रोशनी की ओर ले जाएगा। मोदी आपके सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम करेगा, ये मोदी की गारंटी है!

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India launches UPI in Greece, expands global digital payments footprint

Media Coverage

India launches UPI in Greece, expands global digital payments footprint
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश में एनएच-34 के कानपुर-कबराई खंड के 4/6 लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड खंड के निर्माण को बीओटी (टोल) मोड पर 7145.14 करोड़ रुपये की कुल पूंजी लागत से मंजूरी दी
July 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) कार्यक्रम के अंतर्गत भोपाल-कानपुर आर्थिक गलियारे के एक महत्वपूर्ण खंड के रूप में 117.7 किलोमीटर लंबे कानपुर-कबराई एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह चार लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड गलियारा है जिसमें भविष्य में छह लेन तक विस्तारित करने की व्यवस्था भी है। 7145.14 करोड़ रुपये की अनुमानित कुल पूंजी लागत वाली इस परियोजना को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बीओटी (टोल) मोड पर कार्यान्वित किया जाएगा, साथ ही एनएच-34 के मौजूदा कानपुर-कबराई खंड का संचालन और रखरखाव भी किया जाएगा।

यह परियोजना कानपुर और कबराई के बीच निर्बाध, उच्च गति की कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, साथ ही सागर, भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों तक आगे की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्रों को मध्य प्रदेश के खनिज-समृद्ध, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों से जोड़ने वाला एक आधुनिक पहुंच नियंत्रित आर्थिक गलियारा बनेगा और इस प्रकार इसमें सुधार होगा।

80-100 किमी प्रति घंटे की परिचालन गति के लिए डिज़ाइन किया गया यह कॉरिडोर कानपुर और कबराई के बीच यात्रा समय को 3.5 घंटे से घटाकर 1.5 घंटे (58 प्रतिशत) कर देगा, साथ ही सड़क सुरक्षा में सुधार करेगा, वाहन परिचालन लागत को कम करेगा और यात्री एवं माल यातायात की कुशल आवाजाही को सुगम बनाएगा। यह परियोजना एनएच-34, एनएच-35, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, कानपुर रिंग रोड और राज्य राजमार्ग एसएच-46, एसएच-91, एसएच-10बी और एसएच-42 के साथ रणनीतिक संपर्क भी प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्रीय राजमार्ग नेटवर्क के साथ एकीकरण मजबूत होगा। यह कॉरिडोर कबराई खनन क्षेत्र से संपर्क को और मजबूत करेगा, खनिजों, औद्योगिक वस्तुओं, निर्माण सामग्री और कृषि उत्पादों की आवाजाही में सुधार करेगा, जिससे रसद दक्षता, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप, यह परियोजना 16 आर्थिक नोड से कनेक्टिविटी में सुधार करेगी, जिनमें उन्नाव, बंथर, पंखी, रनिया, जैनपुर, रूमा, चकेरी, सुमेरपुर और भूरागढ़ औद्योगिक क्षेत्र, ट्रांस गंगा इंटीग्रेटेड टाउनशिप, ग्रोथ सेंटर जयपुर, कानपुर नगर नोड और बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड शामिल हैं। यह 9 सोशल नोड, अर्थात् फतेहपुर, महोबा, कानपुर जूलॉजिकल पार्क, बुद्ध पार्क, जेके मंदिर और जेके मंदिर से कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी। गार्डन, राधा कृष्ण मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, गोपेश्वर मंदिर और महोबा पर्यटक स्थल, और 10 लॉजिस्टिक नोड, जिनमें कानपुर, घाटमपुर, हमीरपुर, महोबा, कबरई, भरवा सुमेरपुर और बांदा रेलवे स्टेशन, साथ में कानपुर, चकेरी और खजुराहो हवाई अड्डे शामिल हैं।

कुल मिलाकर, पीएम गतिशक्ति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए, बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में रसद प्रतिस्पर्धात्मकता, औद्योगिक विकास और आर्थिक विकास में सुधार करना इसका लक्ष्‍य है।

इस परियोजना से निर्माण के दौरान प्रति लेन प्रति किलोमीटर लगभग 11,188 प्रत्यक्ष और 13,985 अप्रत्यक्ष मानव-दिवस रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2028 तक इसकी वार्षिक औसत दैनिक यातायात (एएडीटी) लगभग 18,069 यात्री कार इकाइयों (पीसीयू) तक पहुंचने का अनुमान है, जो इसके दीर्घकालिक आर्थिक, रसद और परिवहन महत्व को दर्शाता है। इस प्रकार प्रस्तावित परियोजना से लगभग 1.2 करोड़ मानव-दिवस प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा।

कॉरिडोर का नक्शा: