केंद्र की भाजपा सरकार, झारखंड के विकास के लिए पूरे समर्पण और सेवाभाव से काम कर रही है: जमशेदपुर में पीएम मोदी
झारखंड में भाजपा को मौका दीजिए, राज्य के विकास के लिए पार्टी कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी: जमशेदपुर में पीएम मोदी
आकांक्षी जिला योजना के माध्यम से, भाजपा ने झारखंड के पिछड़े जिलों के विकास की चिंता की: जमशेदपुर में पीएम मोदी
जेएमएम, आदिवासियों के जंगल-जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ है: जमशेदपुर में पीएम मोदी
जेएमएम, राजद और कांग्रेस; झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं: जमशेदपुर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड को क्रान्ति और बलिदानों की धरती बताकर, इस धरती को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने लोगों को पावन पर्व करमा की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि करमा पूजा की उमंग के बीच, उन्हें झारखंड को विकास की कई बड़ी सौगात देने का सौभाग्य मिला है। झारखंड को मिली 6 नई वंदेभारत ट्रेनों से यहां के अलग-अलग शहरों में लोगों को अब आधुनिक सुविधाओं के साथ हाइस्पीड सफर का अनुभव मिलेगा। इसका बड़ा फायदा मध्यम वर्ग को होगा, उद्यमियों को होगा। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार और प्रगति के भी अवसर बनेंगे’।

पीएम ने कहा कि झारखंड के हजारों गरीबों को पीएम आवास योजना के जरिए पक्के घर भी मिले हैं। उन्होंने कहा, इनमें से ज्यादातर घर, मेरी बहनों के नाम पर हैं। उन्होंने कहा, ‘करमा पूजा के दिन..बहनें अपने भाई की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। आज उनका ये भाई...अपनी बहनों को अपने पक्के घर का उपहार देकर धन्य हो गया है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का भरोसा मोदी पर है। आज युवाओं का भरोसा मोदी पर है, मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है और इस भरोसे को मजबूत बनाने के लिए मोदी कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड और भाजपा का रिश्ता सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है। ये रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है। और आज भी भाजपा केंद्र में रहकर झारखंड के विकास के लिए पूरे सेवाभाव से काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, आप राज्य सरकार में भाजपा को मौका दीजिए। झारखंड के विकास के लिए भाजपा कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

पीएम ने कहा कि झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं। JMM, RJD और कांग्रेस। उन्होंने कहा,‘ झारखंड के निर्माण का बदला आज भी RJD झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है। कांग्रेस पार्टी ने इतने दशक तक देश पर राज किया। लेकिन, इन्होंने देश के दलित, पिछड़ा और आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया।

झारखंड में घुसपैठ का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है। झारखंड हाईकोर्ट ने एक स्वतंत्र पैनल से घुसपैठ की जांच का आदेश दिया है। लेकिन यहां JMM सरकार ये मानने के लिए तैयार नहीं है कि झारखंड में घुसपैठ हो रही है। उन्होंने कहा, ‘आज संथाल परगना और कोल्हान में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ बहुत बड़ा खतरा है। इस पूरे क्षेत्र की पहचान...यहां की डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है। संथाल परगना में आदिवासियों की आबादी तेजी से कम हो रही है। लेकिन JMM के लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं।

पीएम ने कहा कि वोटबैंक की पॉलिटिक्स करने वाले लोग किसी के भी सगे नहीं होते। JMM सरकार के 5 साल का कार्यकाल इसका सबूत है! वोट लेने के लिए ये लोग आदिवासियों के नाम पर राजनीति करते हैं। लेकिन, JMM के लिए आदिवासी समाज का सम्मान नहीं, अपना सियासी फायदा सबसे ऊपर है। इसका जवाब झारखंड का हर आदिवासी और हर महिला देगी।

भ्रष्टाचार को लेकर JMM पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे भी ‘कांग्रेस स्कूल ऑफ करप्शन’ से ट्रेनिंग लेते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 5 साल में केवल एक ही काम किया है- झारखंड की लूट और भ्रष्टाचार! JMM सरकार ने ‘जल, जंगल, जमीन’ सबमें भ्रष्टाचार किया। यहां राज्य सरकार के संरक्षण में झारखंड के खान, खनिज, बालू, सबकी लूट हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि JMM वालों की अब चला-चली की बेला आ चुकी है। इससे ये लोग बौखलाए हुए हैं। भाजपा के नेताओं पर झूठे केस लादे जा रहे हैं। सत्ता जाने के डर से इन्होंने अपना झूठ का पिटारा निकाल लिया है। भर्ती परीक्षाओं के नाम पर राज्य में 15 से ज्यादा युवाओं की जान तक चली गई। प्रदेश सरकार संवेदनशील होने की जगह जख्मों को कुरेदने में लगी है। इन्होंने हर साल JPSC और JSSC की परीक्षाएं आयोजित करवाने का वादा किया था। लेकिन, वादा पूरा करने की जगह सरकार के संरक्षण में नौकरी बेचने वाले गिरोह पनप रहे हैं। यहां पेपर लीक करवाने वालों को शह दी जा रही है। हर परीक्षा गड़बड़ियों का शिकार है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली ऐसी राज्य सरकार को आपको हटाना ही होगा।

पीएम ने कहा वादे करना और उन्हें पूरा करना, ये केवल बीजेपी ही करती है। एक ओर हमारी सरकार है, हमने चुनाव में गरीबों को 3 करोड़ और पक्के मकान देने का वादा किया था। पिछले महीने ही सरकार ने इसको मंजूरी भी दे दी है। हमने 70 साल से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को मुफ्त इलाज की गारंटी दी थी। कुछ ही दिन पहले सरकार ने उस फैसले पर भी मोहर लगा दी है। हम हर घर तक जल पहुंचा रहे हैं। हम लगातार छोटे किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि दे रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने युवाओं और महिलाओं को 1-1 लाख रुपए देने का वादा किया था। लेकिन, जब महिलाएं ये पैसा मांगने कांग्रेस दफ्तरों पर गईं, तो उन्हें अपमानित किया गया। जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां-वहां झूठ की ऐसी ही दुकान चल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि JMM और कांग्रेस वाले जब-जब कुछ देने की बात करें, तो सावधान हो जाइए! क्योंकि, JMM को भी ट्रेनिंग कांग्रेस से मिली है। जब भी ये कुछ देने की बात करेंगे, तो आपकी जेब पर डाका डालेंगे। यहां मैया सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं से तीन-तीन सौ रुपए मांगे जा रहे हैं। अबुआ आवास के नाम पर 25 हजार रूपये तक की वसूली हो रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं में भी जहां इन्हें मौका मिल रहा है, ये लाभार्थियों से वसूली कर रहे हैं। म्यूटेशन और नाम सुधार जैसे काम करवाने के लिए 5-5 हजार देने पड़ते हैं’। उन्होंने कहा कि इसका जवाब देने का मौका आपको आने वाले चुनाव में मिलेगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From school to PG, girls now outnumber boys

Media Coverage

From school to PG, girls now outnumber boys
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister condoles the loss of lives due to the capsizing of a boat in Jabalpur, Madhya Pradesh
May 01, 2026
PM announces ex-gratia from PMNRF

Prime Minister Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to the capsizing of a boat in Jabalpur, Madhya Pradesh.

The Prime Minister extended his condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap and prayed for the speedy recovery of the injured. He also noted that the local administration is assisting those affected.

Shri Modi announced that an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the Prime Minister's National Relief Fund (PMNRF) would be given to the next of kin of each of those who lost their lives, and the injured would be given Rs. 50,000.

The Prime Minister posted on X:

"The loss of lives due to the capsizing of a boat in Jabalpur, Madhya Pradesh, is extremely painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those affected.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM"