पिछले दस साल में हमने बिहार में 40 लाख गरीबों को पक्के घर दिए: दरभंगा में पीएम मोदी
70 साल से अधिक उम्र के प्रत्येक बुजुर्ग को मुफ्त इलाज मिलेगा: दरभंगा में पीएम मोदी
आरजेडी भारतीय सेना को हिंदू और मुसलमान के बीच बांट रही है। यही इनका असली चेहरा है: दरभंगा में पीएम मोदी
दरभंगा के मखाने को दुनिया में पहुंचाने के लिए हमारी सरकार ने इसे जीआई टैग दिया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के दरभंगा में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमने इस चुनाव में अगले 5 साल के लिए विकास का रोडमैप और 25 साल का विजन देश के सामने रखा है। दूसरी ओर कांग्रेस और इंडी गठबंधन है, जिसके एक शहजादे ने बचपन से पूरे देश को और दूसरे ने बिहार को अपनी जागीर समझ रखा है। दोनों शहजादों के रिपोर्ट कार्ड एक जैसे ही हैं। इनके रिपोर्ट कार्ड में सिवाए घोटालों और बेलगाम कानून-व्यवस्था के कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि याद कीजिए, कैसे बिहार में अपहरण उद्योग चलता था। बड़े-बड़े घोटालों से बिहार के खजाने को लूटा जाता था। नौकरी देने के पहले जमीन लिखा ली जाती थी। इस राज्य में शाम होते ही हमारी बहन-बेटियां घर से निकलने में डरती थीं। आज नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार बिहार के चौतरफा विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। इसलिए पूरा बिहार कह रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार!

मिथिला की पुण्य भूमि को नमन करते हुए पीएम ने कहा कि यहां इतनी विशाल संख्या में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बधाई देते हुए कहा कि सदियों बाद हमारा इंतजार समाप्त हुआ है। हमारे पूर्वजों को पता था कि कभी तो कोई बेटा आएगा, जो राम मंदिर के पांच सौ साल के इंतजार को खत्म करेगा। हम अपने जीवनकाल में ये शुभ समय देख रहे हैं, ये बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भारत और बिहार के भाग्य ने आज फिर करवट ली है। 21वीं सदी में ये कालखंड ऐसा आया है, जब देश अपनी सारी बेड़ियों को तोड़कर उठ खड़ा हुआ है। आज भारत चांद के उस भाग पर पहुंचा, जहां पहले कोई नहीं पहुंचा था। सिर्फ 10 साल में हम 11वें से दुनिया की 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। कोरोना के समय पूरी दुनिया सोचती थी कि भारत तो बर्बाद हो जाएगा। लेकिन उस समय भारत ने दिखाया कि उसका सामर्थ्य क्या है। भारत ना सिर्फ उस संकट से खुद बाहर निकला, बल्कि दुनिया के भी कई देशों को राह दिखाई। लेकिन इतने बड़े संकट में भी बिहार के लोगों के साथ कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों ने जो किया, उसे कोई भुला नहीं सकता। मेरे बिहार के नौजवानों और बेटियों को दिल्ली और महाराष्ट्र की इंडी गठबंधन की सरकार ने भगाया था। क्या आप इंडी गठबंधन का गुनाह माफ कर पाएंगे?

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को याद करते हुए पीएम ने कहा कि वे हमारी सरकार की योजनाओं की प्रेरणा रहे हैं। पिछले 10 सालों में बिहार में हमने 40 लाख गरीबों को पक्के घर दिए हैं। करीब सवा करोड़ गैस कनेक्शन दिए हैं। आज गरीबों को मुफ्त राशन-मुफ्त इलाज मिल रहा है। अब मोदी ने ये भी तय किया है कि 70 साल के ऊपर के हर बुजुर्ग को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलेगा। हमने बिहार में महिला स्वयं सहायता समूहों को बैंक के माध्यम से 42 हजार करोड़ रुपये दिए हैं। दरभंगा-मधुबनी में 11 लाख महिलाएं इन समूहों से जुड़ी हैं। दरभंगा में बहनों ने शिल्पग्राम की शुरुआत की है और मधुबनी पेंटिंग का प्रचार तो खुद मोदी पूरी दुनिया में करता है। यहां दरभंगा के IT पार्क से युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे। मिथिला में मखाना, लीची और आम खूब होता है। यहां के मखाने को दुनिया तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार ने इसको GI टैग भी दिया है।

कांग्रेस की साजिश पर चोट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको पता है कि संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रावधान ही नहीं है। बाबासाहेब ही नहीं, नेहरू भी धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे। लेकिन आज कांग्रेस OBC कोटे को कम करके, धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने की साजिश रच रही है। जब दलित, एससी-एसटी और आदिवासियों से कांग्रेस का मोह भंग हो गया है तो वह संविधान के खिलाफ जा रही है। कांग्रेस की इस साजिश में आरजेडी भी शामिल है। 2007 में बिहार के शहजादे के पिताजी ने मुस्लिमों को कोटा देने की बात कही थी। रेलमंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे अधिकारियों को कहा था कि मुस्लिमों के लिए कोटे का इंतजाम किया जाए। मैंने कांग्रेस और इंडी गठबंधन से धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देने की बात लिखित में देने को कहा है। लेकिन इनके पेट में पाप है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि जब तक मोदी जिंदा है, एससी-एसटी-ओबीसी के आरक्षण के साथ कभी कोई खिलवाड़ नहीं करने दूंगा।

कांग्रेस और RJD के इरादों को बेनकाब करते हुए पीएम ने कहा कि जब से मैंने इनकी साजिशों का खुलासा किया है, तब से ये बौखला गए हैं। अब RJD ने तो ये गिनना शुरू कर दिया है कि सेना में कौन हिंदू है और कौन मुसलमान। यही इनका असली चेहरा है। ये लोग समाज को बांटने और देश की एकता तोड़ने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मां भारती की रक्षा के लिए जो सीने पर गोली खाता है, वो पहले भारतीय होता है। लेकिन RJD के लोग उसे हिंदु-मुसलमान की नजर से देखते हैं। मैं जरा हिंदू-मुसलमान का बंटवारा करने वालों से पूछना चाहता हूं कि क्या अब्दुल हमीद को हम सिर्फ इसलिए याद करते हैं क्योंकि वो मुसलमान थे? यही लोग सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं। यही लोग आर्मी चीफ को गाली देते हैं। देश इनकी करतूतों को देख रहा है। ये जनता है सब कुछ जानती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण के अंत में कहा कि RJD का इतिहास सामाजिक न्याय का मुखौटा लगाकर हमेशा से तुष्टिकरण करने का रहा है। जब गोधरा में कारसेवकों को जिंदा जलाया गया था। आरजेडी मुखिया और रेलमंत्री के निर्देश पर दोषियों को बचाने के लिए फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार की गई थी। पूरी दुनिया को पता था कि कारसेवकों को जिंदा जलाया गया। लेकिन, तब फर्जी जांच रिपोर्ट से कारसेवकों पर ही दोष मढ़ने की साजिश रची गई। यही इनका इतिहास है। इन्होंने ऐसी रिपोर्ट बनवाई ताकि 60 कारसेवकों को जलाने वाले छूट जाएं। उन्होंने कहा कि हर मां-बाप के मन में इच्छा रहती है कि वे अपने बच्चों के लिए कुछ ना कुछ संपत्ति छोड़कर जाएं। लेकिन कांग्रेस की नजर आपकी उसी संपत्ति पर गड़ी है, तभी तो वह आपकी विरासत पर 55 प्रतिशत टैक्स वाला फतवा लेकर आना चाहती है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security

Media Coverage

India-New Zealand elevate ties to strategic partnership; Scripts 2030 roadmap, $20bn investment & Indo-Pacific security
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने कतर राज्‍य के फादर अमीर महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कतर राज्य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया, जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया। श्री मोदी ने उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद किया, जिनसे उन्हें फरवरी 2024 में कतर यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी, पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘कतर राज्‍य के फादर अमीर, महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए शिखर तक पहुंचाया, हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं जिनसे मुझे फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। मैं कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार और कतर की जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

@TamimBinHamad”