जेएमएम-कांग्रेस का एजेंडा है न काम करेंगे, न करने देंगे: चतरा में पीएम मोदी
2024 का चुनाव, चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है: चतरा में पीएम मोदी
इंडी गठबंधन को आपकी रोजी-रोटी की कोई चिंता नहीं, वे सिर्फ अपना स्वार्थ देखते हैं: चतरा में पीएम मोदी
कांग्रेस का पंजा हमारे दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण भी छीनना चाहता है: चतरा में पीएम मोदी
जेएमएम-कांग्रेस ने झारखंड में सिर्फ एक ही उद्योग लगाया है- अफीम उद्योग: चतरा में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के चतरा में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि तीन चरणों के चुनाव के बाद ही कांग्रेस और उसके साथियों ने एक तरह से अपनी हार स्वीकार कर ली है। यह इससे पता चलता है कि इंडी गठबंधन के एक बड़े नेता ने कहा है कि सभी क्षेत्रीय पार्टियों का कांग्रेस में विलय कर देना चाहिए। इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पक्का विश्वास हो चुका है कि वे इस बार और भी बुरी तरह से हारने वाले हैं। हालत ये होगी कि लोकसभा में नेता विपक्ष के पद का हकदार भी नहीं बन पाएंगे। इसलिए अब ये चाल चली गई है कि सारे क्षेत्रीय दल कांग्रेस में मिल जाएं, तो शायद कांग्रेस का नंबर आ जाए। लेकिन ये लोग कितनी भी तिकड़म भिड़ा लें, शहजादे की पार्टी को उनकी उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं।

इस लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। ये देश को विकसित बनाने का चुनाव है। ये चोर-लुटेरों से देश को बचाने और आपके बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने का चुनाव है। आपने देखा कि कैसे JMM और कांग्रेस के ठिकानों से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। सोचिए, जब कर्मचारियों के घरों से करोड़ों रुपये मिल रहे हैं, तो मालिकों की तिजोरी में कितना काला धन होगा। कांग्रेस के सांसद के पास से तो 300 करोड़ से ज्यादा कैश मिला था। नोट गिनने वाली मशीनें तक खराब हो रही थीं! देश को JMM, कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों से बचाना है। आपका पैसा लूटने वालों पर कार्रवाई सिर्फ मोदी ही कर सकता है, जिस पर कोई दाग नहीं लगा है।

झारखंड सरकार की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि JMM-कांग्रेस का एक ही एजेंडा है- न काम करेंगे, न करने देंगे। ये खुद तो भ्रष्टाचार के अलावा कुछ करते नहीं हैं। मोदी जो काम करता है, उसे भी रोकने में लगे रहते हैं। आपको मुफ्त राशन मिले, इसका पूरा खर्चा केंद्र सरकार उठाती है। लेकिन झारखंड में इन लोगों ने राशन बांटने की व्यवस्था तबाह करके रख दी है। ये चाहते हैं मोदी का भेजा राशन आपको मिले ही नहीं। जब गरीब, मोदी को आशीर्वाद देता है, तो इंडी गठबंधन वालों को इससे चिढ़ होती है। हमने हर घर जल पहुंचाने के लिए जलजीवन मिशन शुरू किया है। झारखंड सरकार उसमें भी भ्रष्टाचार कर रही है। पाइप तो डाल दिए गए, लेकिन पानी की सप्लाई की व्यवस्था जानबूझकर नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार झारखंड के युवाओं को नए-नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। हम आदिवासी इलाकों में एकलव्य स्कूल खोल रहे हैं। यहां सिमरिया में हमने केंद्रीय विद्यालय भी खोला है। हमारी कोशिश है कि इस क्षेत्र में अच्छी सड़कें बनें और उद्योग बढ़ें। यहां आधुनिक सड़कों का नेटवर्क हमारी सरकार बना रही है। टोरी-शिवपुर रेलवे लाइन माल ढुलाई के लिए शुरू की गई है। यहां जो NTPC का प्लांट शुरू हुआ है, इसकी नींव भी अटल जी की सरकार ने रखी थी। इस प्लांट का लोकार्पण भी हमारी ही सरकार ने किया। लेकिन भ्रष्टाचार में डूबी इंडी गठबंधन की सरकार यहां विकास के कार्यों में रोड़ा अटकाने में लगी है।

इंडी गठबंधन के स्वार्थ की राजनीति का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इनको आपकी रोजी-रोटी की कोई चिंता नहीं है। ये सिर्फ और सिर्फ अपना स्वार्थ देखते हैं। कांग्रेस-JMM को डर है कि अगर दलित, पिछड़े और आदिवासियों के बच्चे आगे बढ़ जाएंगे, तो इनका क्या होगा? एक तरफ मोदी है, जो स्थानीय भाषा में डॉक्टरी, इंजीनियरिंग की पढ़ाई करवा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा आदिवासी भाई-बहनों के बच्चे भी डॉक्टर-इंजीनियर बने। दूसरी ओर कांग्रेस-JMM है जिन्हें आपके बच्चों के भविष्य की परवाह ही नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले JMM ने हर साल 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था? क्या नौकरियां दी इन्होंने? JMM-कांग्रेस ने झारखंड में एक ही उद्योग लगाया है- अफीम उद्योग! ये काला कारोबार सरकार के संरक्षण में चल रहा है। ये आपके बच्चों को नशे के दलदल में फसाना चाहते हैं।

कांग्रेस पर चोट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके शहजादे इन दिनों एक नया फॉर्मूला लेकर आए हैं। वो कह रहे हैं कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो आपकी संपत्ति की जांच करवाएगी। आपके पास कितनी जगह-जमीन है। माताओं-बहनों के पास जितना सोना-चांदी है। इसकी जांच वो एक्सरे मशीन से करवाएंगे। आपकी संपत्ति भी आपके बच्चों को न मिले, इसके लिए वो कानून भी लाने वाले हैं। आपकी जीवन भर की कमाई में से आधे से ज्यादा कांग्रेस जब्त कर लेगी। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि भारत की संपत्ति पर पहला अधिकार मुस्लिमों का है। इसलिए आपसे पैसे छीनकर कांग्रेस अपने वोट बैंक को बांटने की साजिश रच रही है। इतना ही नहीं कांग्रेस का पंजा हमारे दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण भी छीनना चाहता है। ये पूरे देश में इस मिशन में लगे हैं कि SC, ST, OBC का आरक्षण छीनो और अपने वोट बैंक को दो! प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन्हें चारा घोटाले में अदालत ने सजा दे रखी है। जो बिहार और झारखंड में जंगलराज के प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को ही दे देना चाहिए। क्या आपको ये स्वीकार है?

तुष्टिकरण की राजनीति पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि इसका सबसे बड़ा नुकसान दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को होता है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो उसने ये खेल कई राज्यों में खेला। कांग्रेस ने घुसपैठियों को समर्थन दिया। नतीजा ये हुआ कि दलितों, आदिवासियों की जमीनों पर घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया। अब वही आग ये लोग झारखंड में लगाना चाहते हैं। JMM सरकार में यहां घुसपैठियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के अयोध्या में प्रभु राम लला के दर्शन को लेकर कांग्रेस ने जिस प्रकार की अपमानजनक बात कही है, उससे मुझे घोर पीड़ा हुई है। राम मंदिर का शुद्धिकरण करने की बात कहकर कांग्रेस ने 18वीं शताब्दी वाली विकृत मानसिकता को दर्शाया है। एक आदिवासी महिला प्रभु राम लला के दर्शन करें और इसलिए मंदिर धोना पड़े ये कौन सी मानसिकता है। यह राष्ट्रपति के साथ-साथ नारीशक्ति का भी अपमान है। हिंदुस्तान ऐसा घोर पाप करने वालों को कभी माफ करने वाला नहीं है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Auckland's Sky Tower lights up in India's tricolour as PM Modi begins historic New Zealand visit

Media Coverage

Auckland's Sky Tower lights up in India's tricolour as PM Modi begins historic New Zealand visit
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 11 जुलाई 2026
July 11, 2026

Record Exports, Record Investments, Record Pride: India’s Rise Under PM Modi is Multi-Dimensional