भाजपा-एनडीए का झारखंड के लिए मंत्र है- हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे: बोकारो में पीएम मोदी
जेएमएम-कांग्रेस ने झारखंड की जनता के हक की सुविधाएं लूटने का काम किया: बोकारो में पीएम मोदी
हमारी सरकार ने सिंदरी खाद कारखाना शुरू किया, जिससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला: बोकारो में पीएम मोदी
आज आदिवासी, ओबीसी और दलितों की पहली पसंद भाजपा और एनडीए है: गुमला, झारखंड में पीएम मोदी
भाजपा-एनडीए ने झारखंड को देश के विकास से जुड़ी बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया: गुमला में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उनकी पहली जनसभा बोकारो और दूसरी जनसभा दुमका में हुई। बोकारो की रैली में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा-NDA का यहां एक ही मंत्र है-हमने झारखंड बनाया है, हम ही झारखंड संवारेंगे।

पीएम ने विरोधी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग कभी झारखंड का विकास नहीं करेंगे, जो झारखंड के निर्माण के विरोधी रहे हैं। उन्होंने बीते 10 वर्षों में केंद्र सरकार से झारखंड को मिली मदद का भी जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस के मुकाबले 4 गुणा ज्यादा पैसा राज्य सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा चाहती थी कि गरीब को पक्का घर मिले, शहरों-गांवों में अच्छे रास्ते बनें, बिजली-पानी मिले, इलाज और पढ़ाई की सुविधा मिले’।

JMM सरकार के पिछले पांच साल का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों के हक की सुविधाएं, JMM-कांग्रेस के लोगों ने लूट लीं। उन्होंने कहा, ‘आप मुट्ठीभर बालू के लिए तरस रहे हैं, और इनके नेता बालू की तस्करी करके करोड़ों कमा रहे हैं। इनके पास से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। मैं विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड में भाजपा-NDA की सरकार आएगी, तो भ्रष्टाचारियों को कड़ी से कड़ी सजा देगी’।

झारखंड के विकास का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा-NDA सरकार नए उद्योगों को भी बढ़ावा दे रही है। झारखंड में बंद पड़े पुराने कारखाने खुलवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘सिंदरी का खाद कारखाना भी तो पहले की सरकारों की कुनीति की वजह से बंद हो गया था। हमने सिंदरी खाद कारखाने को शुरू करवाया, जिससे झारखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। जब झारखंड में भाजपा सरकार बनेगी, तो वो ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पक्की नौकरी देगी’।

प्रधानमंत्री ने और झारखंड में माफिया राज पर निशाना साधते हुए कहा कि JMM-कांग्रेस ने जो पेपर लीक माफिया और भर्ती माफिया पैदा कर दिए हैं, उन सब पर प्रहार किया जाएगा और सबको जेल भेजा जाएगा। वहीं झारखंड में विकास की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि इसके लिए सबका प्रयास यानि सभी की सामूहिक शक्ति लगनी बहुत ज़रूरी है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस-JMM की एक बहुत बड़ी साजिश से सतर्क और सजग रहने का आग्रह करते हुए कहा, ‘कांग्रेस हमेशा से SC/ST/OBC की एकजुटता की घोर विरोधी रही है। आजादी के बाद जब तक SC समाज बिखरा रहा, ST समाज बिखरा रहा, OBC समाज बिखरा रहा, कांग्रेस मजे से केंद्र में सरकारें बनाती रही। लेकिन जैसे ही ये समाज एकजुट हुआ, कांग्रेस फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार नहीं बना पाई। इसलिए कांग्रेस OBC की सामूहिक शक्ति तोड़कर उन्हें सैकड़ों अलग-अलग जातियों में बांट देना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘ये चाहते हैं कि ओबीसी की छोटी-छोटी जातियां खुद को ओबीसी मानना छोड़ दें और अपनी-अपनी जातियों में ही उलझे रहें। क्या आप चाहते हैं कि यहां का ओबीसी समाज भी सवा सौ टुकड़ों में टूट जाए? इससे आपकी आवाज कमजोर होगी कि नहीं? इसलिए आपको याद रखना है- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

प्रधानमंत्री की दूसरी जनसभा गुमला में हुई। यहां उन्होंने कहा कि आदिवासी, ओबीसी और दलितों की पहली पसंद भाजपा और NDA है। इसके बाद उन्होंने बीते 10 वर्षों में आदिवासी गौरव को बढ़ाने वाले अपने कई प्रयासों की चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि वे आदिवासी लोगों की प्रतिभा, परिश्रम, ईमानदारी और उनकी नेतृत्व क्षमता के कायल रहे हैं। यही वजह है कि आज भाजपा की सरकारों में बड़ी संख्या में आदिवासी मंत्री हैं। देश के अनेक राज्यों में राज्यपाल आदिवासी समाज से हैं। सबसे बड़ी बात है कि भाजपा-NDA ने ही द्रोपदी मुर्मू जी को देश की राष्ट्रपति बनाया है। लेकिन कांग्रेस माननीया राष्ट्रपति जी का अपमान करने से भी बाज नहीं आती। यहां झारखंड में अभी जो हमारे चंपई सोरेन जी के साथ किया गया है, वो भी इसी कांग्रेसी सोच का नतीजा है’।

पीएम ने कहा कि JMM-कांग्रेस ने झारखंड को हमेशा पिछड़ा रखा। लेकिन भाजपा-NDA ने झारखंड को देश के विकास से जुड़ी बड़ी योजनाओं का केंद्र बनाया। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली से योजनाओं की शुरुआत होती थी, लेकिन उनकी सरकार ने झारखंड से बड़ी योजनाओं की शुरुआत की।

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा-NDA की सरकार, सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर चल रही है। इसी रास्ते पर चलकर, झारखंड विकसित होगा, भारत विकसित होगा। लेकिन JMM-कांग्रेस के इरादे कुछ अलग हैं। कांग्रेस जानती है कि आदिवासी-ओबीसी-दलित बाहुलल्य वाले राज्यों में वो इसलिए खत्म हो गई क्योंकि वहां ये समाज एकजुट हो गया। इसलिए कांग्रेस का एजेंडा है कि आदिवासी समाज की सामूहिक ताकत खत्म हो जाए।

JMM-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोगों के सुख और सुविधा से इन्हें कोई लेना देना नहीं हैं। वे केवल अपनी ही तिजोरियां भरने में मस्त हैं। JMM-कांग्रेस के इस भ्रष्टतंत्र का सबसे ज्यादा नुकसान राज्य के नौजवानों को हुआ है।

बोकारो का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

गुमला का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total

Media Coverage

Second consignment of 37.5 tonnes HADR aid reaches flood-hit Nepal; India sends 47.5 tonnes of relief material in total
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 28 अगस्त 2026
August 28, 2026

India’s Growth Story, Grounded: Inclusion, Exports, and Infrastructure Under One Vision of PM Modi