पहले बंगाल को कांग्रेस और लेफ्ट ने लूटा अब टीएमसी दोनों हाथों से लूट रही है: बारासात में पीएम मोदी
कांग्रेस, सीपीएम और टीएमसी तीनों पार्टियां पश्चिम बंगाल की गुनहगार हैं: बारासात में पीएम मोदी
टीएमसी नेताओं के पास से जो नोटों के पहाड़ निकले हैं उसके एक-एक रुपये का हिसाब होगा: बारासात, प. बंगाल में पीएम मोदी
टीएमसी बंगाल की जनता को गरीब और पिछड़ा बनाए रखना चाहती है, ताकि उसकी दुकान चलती रहे: जादवपुर में पीएम मोदी
विकसित भारत का निर्माण विकसित बंगाल के बिना संभव नहीं है: जादवपुर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जादवपुर और बारासात में दो जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि TMC और CPM की पोलिटिक्स ने बंगाल को बर्बाद कर दिया है। कहने को तो ये दो पार्टियां हैं, लेकिन इनकी दुकानों में सामान एक ही है। दोनों ही वोट बैंक अपीजमेंट की पोलिटिक्स करते हैं। इन दोनों पार्टियों ने पश्चिम बंगाल को करप्ट और तोलाबाजों का सिस्टम दिया है। और सबसे बड़ी बात ये दोनों पार्टियां एंटी-डेमोक्रेटिक हैं। पंचायत से लोकसभा तक कोई भी इलेक्शन बंगाल में बिना खून-खराबे पूरा नहीं होता। यहां गणतंत्र को बचाने के लिए पहरा देना पड़ता है। यहां मानवता की सेवा करने वाले संतों ने अपनी आवाज उठाई तो उन पर हमले होने लगे। TMC का ये Terror Model अब देश के सामने एक्सपोज हो रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिनसे पता चलता है कि मां-माटी-मानुष की बात कहने वाली TMC ने जहां मां को भय दिया वहीं माटी का अपमान किया है। पूरा देश देख रहा है कि अपने वोट बैंक के तुष्टिकरण की कलई खुलने पर TMC अब न्यायपालिका का भी गला घोंटने पर उतर आई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार 4 जून को नया इतिहास रचा जाएगा। इस बार TMC और इंडी वालों के बड़े-बड़े किले ध्वस्त होंगे। लोग जानते हैं कि CPM को दिया हर वोट, TMC को जाएगा और TMC को दिया हर वोट बेकार ही जाएगा। क्योंकि जब यह तय है कि मोदी की ही सरकार बनेगी तो टीएमसी को वोट देने का मतलब- वोट को खराब करना है। विकसित बंगाल-विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए आपको वोट उसे ही देना है, जो केंद्र में सरकार बनाए। उन्होंने कहा कि TMC के पास देश को लेकर कोई विजन नहीं है। जो TMC सिर्फ अपने वोट बैंक के लिए काम करती हो, वो यहां के युवाओं के लिए कुछ नहीं कर सकती। ये आपको गरीब और पिछड़ा बनाए रखना चाहती है, ताकि उसकी दुकान चलती रहे।

बीते 10 वर्षों के कामों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आपने मोदी का सेवाकाल देखा है। मोदी विकसित भारत के लिए काम कर रहा है। देश के नौजवानों के लिए अवसर हो या गरीब और मिडिल क्लास के लिए सुविधाएं, पिछले एक दशक में अभूतपूर्व काम हुआ है। बीते 10 सालों में हर दिन भारत में 2 नए कॉलेज बने हैं। हर हफ्ते एक यूनिवर्सिटी बनी है, हर साल 30 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज बने हैं। पहले ग्लोबल रैंकिंग में हमारे 4-5 इंस्टीट्यूट्स ही आते थे, जबकि आज दर्जनों इंस्टीट्यूट आ रहे हैं हैं। आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप्स इकोसिस्टम है। अगले 5 साल में हम भारत को ग्लोबल एजुकेशन, रिसर्च और स्किल डेवलपमेंट का हब बनते देखेंगे। अब हम भारत को स्पेस, डिफेंस, सेमीकंडक्टर, ड्रोन और मैपिंग जैसे अनेक सेक्टर में आगे बढ़ा रहे हैं। इसका सीधा लाभ हमारे नौजवानों को होगा।

पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां हैरिटेज के साथ ही लंबी कोस्टल-लाइन भी है। पहाड़ भी है और कॉटन की खेती भी होती है। मोदी सरकार भारत को टूरिज्म और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब बनाने में जुटी है। इसलिए आधुनिक कनेक्टिविटी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर अभूतपूर्व खर्च किया जा रहा है। 10 साल पहले देश के 4-5 शहरों में ही मेट्रो की सुविधा थी। आज देश के 20 से ज्यादा शहरों में मेट्रो पहुंच चुकी है। कोलकाता मेट्रो का तेजी से हम विस्तार कर रहे हैं। यहां अब पहली अंडर-वॉटर मेट्रो भी है। अभी हमने वंदे भारत ट्रेनें देखी हैं, आने वाले 5 सालों में देश के ज्यादातर शहर वंदे भारत से जुड़ जाएंगे। आने वाले 5 साल में हम इलेक्ट्रिक बसों का और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का विस्तार होते भी देखेंगे।

TMC की वोट बैंक राजनीति पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि इसने असंवैधानिक तरीके से 77 मुस्लिम जातियों को ओबीसी घोषित कर दिया था। अब हाईकोर्ट के फैसले से इनके किए कराए पर पानी फिर गया है। इनकी साजिश पर ब्रेक लग गया है। लेकिन फिर भी मुसलमानों को खुश करने के लिए TMC सरकार कह रही है कि वो हाईकोर्ट का फैसला नहीं मानेगी। उन्होंने कहा कि CAA को लेकर भी TMC सफेद झूठ बोल रही है। बंटवारे से पीड़ित हमारे जो साथी, दूसरे देशों में रह गए थे, जिन्हें भारत ने भरोसा दिया था कि उन्हें भारत की नागरिकता देंगे। क्या उन्हें हम अत्याचार सहने के लिए ऐसे ही छोड़ दें। मोदी ये होने नहीं दे सकता, इसलिए पूरे दायित्व भाव के साथ CAA लाया है। ये नागरिकता देने का कानून है। लेकिन TMC इसे लेकर भी भ्रम फैलाती रही है। पीएम ने कहा कि TMC और सुशासन का दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। बंगाल में सुशासन तो माइक्रो स्कोप से तलाशने पर भी नहीं मिलता।

बारासात की अपनी दूसरी रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल पहले मैंने गारंटी दी थी- ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा। हमने केंद्रीय स्तर पर 10 साल में एक भी घोटाला नहीं होने दिया। अब मोदी देश को एक और बड़ी गारंटी दे रहा है। मोदी की गारंटी है कि जिसने खाया है, उससे बाहर निकालूंगा। TMC के नेताओं के पास से नोटों के जो ये पहाड़ निकले हैं...इस पैसे का हिसाब होगा। जिसका लूटा है उसको ये वापस कैसे मिले...इसके लिए मैं कानूनी रास्ते तलाश रहा हूं। उन्होंने कहा कि इंडी वाले गरीब और मध्यम वर्ग की कमाई का एक्स-रे करने की बात करते हैं। अब मोदी इन भ्रष्टाचारियों की कमाई का एक्स-रे करेगा। ऐसा एक्स-रे कि इनकी आने वाली पीढ़ियां भी भ्रष्टाचार करने से पहले 100 बार सोचेंगी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि TMC से सच बर्दाश्त नहीं होता। जो कोई भी TMC के गुनाह सामने लाता है, ये उन्हें टारगेट करती है। आपने भी देखा है कि TMC के MLA ने साफ-साफ कहा कि हिंदुओं को भगीरथी में बहा देंगे। इस पर बंगाल के संतों ने TMC को गलती सुधारने के लिए कहा। लेकिन TMC ने हमारे संत समाज को ही गालियां देनी शुरू कर दी। अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन, भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े संतों का अपमान किया गया। यहां संदेशखाली की बहनों ने इंसाफ मांगा तो TMC ने उनको ही टारगेट किया। इसलिए ऐसी TMC को अपने वोट की ताकत से सजा देना बहुत जरूरी है।

बारासात का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए 

जादवपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers

Media Coverage

PM Modi becomes first world leader to cross 100 million Instagram followers
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister Condoles the Passing of Shri Maroof Raza Ji
February 26, 2026

Prime Minister Narendra Modi has expressed grief over the passing of Shri Maroof Raza Ji, honoring his legacy in the fields of journalism.

The Prime Minister stated that Shri Maroof Raza Ji made a rich contribution to the world of journalism. He noted that Shri Raza enriched public discourse through his nuanced understanding of defence, national security, and strategic affairs.

Expressing his sorrow, the Prime Minister said he is pained by his passing and extended his condolences to his family and friends.
The Prime Minister shared on X:

“Shri Maroof Raza Ji made a rich contribution to the world of journalism. He enriched public discourse with his nuanced understanding of defence, national security as well as strategic affairs. Pained by his passing. Condolences to his family and friends”