वोट जिहाद की बात करके इंडी अलायंस ने लोकतंत्र और संविधान का अपमान किया है: पीएम मोदी
आतंक को एक्सपोर्ट करने वाला देश, आज आटे के लिए दर-दर भटक रहा है: आणंद में पीएम मोदी
दस साल में इस चाय वाले ने देश की इकोनॉमी को 11वें से 5वें स्थान पर पहुंचा दिया: आणंद में पीएम मोदी
दस साल पहले, हमारा देश कांग्रेस के लाखों-करोड़ के घोटालों से शर्मसार था: सुरेंद्रनगर में पीएम मोदी
कांग्रेस और उसके नेताओं में हिम्मत है तो खुलकर कहें कि वे आर्टिकल-370 को फिर से लागू करेंगे: जूनागढ़ में पीएम मोदी
गुजरात ने देश के लिए जितना योगदान वर्तमान में दिया है, उतना ही अतीत में भी दिया: जामनगर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात में एक के बाद एक चार जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले आणंद, उसके बाद सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और फिर जामनगर में जनसभाओं को संबोधित किया। आणंद की रैली में प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला उन्होंने कहा कि जितने साल हमारे देश में कांग्रेस सरकार रही, पाकिस्तान के नाम का बहुत बड़ा हौवा था। आज देखिए, पाकिस्तान के आतंक का टायर पंक्चर हो गया है। पाकिस्तान को लेकर कांग्रेस और को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार पहले आतंक के आका को डोजियर देती थी। और मोदी की मजबूत सरकार, डोजियर नहीं आतंकियों को कड़वी डोज देती है।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि आजकल पूरे देश में एक बहुत बड़ी चर्चा चल रही है। लोग पूछ रहे हैं कि कांग्रेस आज फेक फैक्ट्री क्यों बन गई है? मोहब्बत की दुकान बोलकर कांग्रेस झूठ का सामान क्यों बेच रही है? कांग्रेस ने मुस्लिम लीगी घोषणापत्र क्यों बनाया? उन्होंने कहा ‘इसके पीछे कांग्रेस का खिसकता जनाधार है। 60 साल तक कांग्रेस ने जिनकी परवाह नहीं की, अब वो कांग्रेस की परवाह नहीं करते’।

कांग्रेस की वोट बैंक पॉलीटिक्स पर तगड़ा प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि दशकों से कांग्रेस का सबसे बड़ा वोट बैंक, माइनॉरिटी का रहा है। बीते दशकों में क्षेत्रीय दलों ने कांग्रेस के इस वोट बैंक में भी सेंधमारी कर दी है। इसलिए अपने माइनॉरिटी वोट बैंक को साथ रखने के लिए बेझिझक तुष्टिकरण कर रही है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को अपने साथ करने के लिए OBC और दलितों के आरक्षण का कोटा मुसलमानों को देना तय किया है। इसके लिए कांग्रेस संविधान बदलना चाहती है। मोदी आज पूरे देश को ये गारंटी दे रहा है कि ST-SC-OBC का आरक्षण, कांग्रेस को धर्म के आधार पर किसी और को नहीं देने देगा’।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की तीन चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरी पहली चुनौती है- कांग्रेस देश को लिखित में दे कि वो संविधान बदलकर धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देगी, देश को बांटने का काम नहीं करेगी। मेरी दूसरी चुनौती है- कांग्रेस देश को लिखित में दे कि वो ST-SC-OBC को मिलने वाले आरक्षण में सेंधमारी नहीं करेगी, उनका अधिकार नहीं छीनेगी। मेरी तीसरी चुनौती है- कांग्रेस देश को लिखित में दे कि जिन-जिन राज्यों में उसकी सरकार है, वहां भी वो वोटबैंक की गंदी राजनीति नहीं करेगी, वहां वो बैकडोर से OBC का कोटा काटकर मुसलमानों को आरक्षण नहीं देगी’।

इंडी गठबंधन के वोट जिहाद के नारे को लेकर भी उन्होंने तगड़ा प्रहार किया। और कहा इंडी गठबंधन ने मुसलमानों से वोट ‘जिहाद’ करने को कहा है। इंडी गठबंधन का साफ कहना है कि सारे मुसलमानों को एकजुट होकर वोट देना चाहिए। इंडी गठबंधन ने लोकतंत्र के इस उत्सव में वोट जिहाद की बात करके लोकतंत्र का भी अपमान किया है, संविधान का भी अपमान किया है। आप समझ सकते हैं कि इंडी गठबंधन के इरादे कितने खतरनाक हैं।

सुरेंद्रनगर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये बेटा अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर, अपने काम का हिसाब देने आया है। आप याद करिए, ‘कांग्रेस ने धरती से लेकर आसमान तक, हजारों करोड़ रुपए के घोटाले कर रखे थे। आज दस साल हो गए..ऐसे घोटालों की एक खबर नहीं है। 10 साल पहले देश की सरकार से गरीब का भरोसा उठ गया था। लेकिन गरीब आज खुद आगे बढ़कर आपके इस बेटे पर प्रेम लुटा रहा है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हार की हताशा में कांग्रेस ने देश को, समाज को बांटने का अभियान तेज कर दिया है। अयोध्या में इतना भव्य राम मंदिर बना। कांग्रेस को अब ये राम मंदिर भी नागवार गुजर रहा है। अब कांग्रेस ने हिंदुओं की आस्था में भी भेद करने का दुस्साहस किया है। हजारों-हजार साल से चली आ रही हमारी परंपराओं को अब कांग्रेस तोड़ना चाहती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के तुष्टिकरण की कोई सीमा नहीं है। इसलिए मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि इस बार का उसका मेनिफेस्टो, मुस्लिम लीग का मेनिफेस्टो है। कांग्रेस के घोषणापत्र का हर बिंदु, घोर तुष्टिकरण का जीता-जागता प्रमाण है। हर सेक्टर में देश को बांटने का ये मुस्लिम लीगी प्लान, देश को मंज़ूर नहीं है। जब तक मोदी है, तब तक कांग्रेस के ऐसे किसी भी देशविरोधी मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री की तीसरी जनसभा जूनागढ़ में हुई यहां भी प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पार्टी को जम कर घेरा। उन्होंने कहा कि गुजरात को लेकर कांग्रेस के मन में जो खीज और नफरत है, कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये गुजरात और देश के लिए खतरनाक हालात पैदा कर सकती है। कांग्रेस की इस खतरनाक सोच से देश को सावधान रहना है।

पीएम मोदी की चौथी और अंतिम जनसभा जामनगर में हुई। जहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस समय दो रणनीतियों पर चुनाव लड़ रही है। पहला- जाति के नाम पर समाज को बांटना। दूसरा- तुष्टीकरण के जरिए अपने वोट बैंक को एकजुट करना।

पीएम मोदी ने कहा कि वे कुछ समय पहले विकास कार्यों के लिए द्वारका आए थे। द्वारकाधीश के दर्शन के बाद वे समुद्र के नीचे उस द्वारका के दर्शन करने गए जिसका वर्णन हमारे धर्मग्रन्थों में आता है। उन्होंने समुद्र के भीतर कुछ देर ध्यान और पूजन भी किया था। लेकिन कांग्रेस के शहजादे ने कहा कि समुद्र के भीतर पूजा के लिए कुछ नहीं है। आप मुझे बताइये, इनकी हिम्मत है कि ये किसी दूसरे मजहब के बारे में ऐसी बात बोल दें? यही कांग्रेस का चरित्र है और इसलिए कांग्रेस से आपको सावधान रहना है, कांग्रेस पर अपना वोट व्यर्थ नहीं करना है’।

 

आणंद का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

सुरेंद्रनगर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

जामनगर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

जूनागढ़ का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Railways to operate over 300 special trains for Jagannath Rath Yatra, 100 for Onam: Ashwini Vaishnaw

Media Coverage

Railways to operate over 300 special trains for Jagannath Rath Yatra, 100 for Onam: Ashwini Vaishnaw
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने धैर्य और दृढ़ता की शक्ति को उजागर करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 08, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi said that courage is the greatest strength of a nation. He noted that it inspires the country to remain united even in the face of difficult challenges and to move steadily towards progress, prosperity and self-reliance.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

“चलन्ति गिरयः कामं युगान्तपवनाहताः।

कृच्छ्रेऽपि न चलत्येव धीराणां निश्चलं मनः।। ”

The Subhashitam conveys that even mountains, lashed by tempestuous winds, are shaken and set in motion at the time of dissolution; yet amid the gravest trials, the mind of the steadfast remains unwavering and undisturbed.

The Prime Minister wrote on X;

“धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। इससे कठिन चुनौतियों के बीच भी देश को एकजुट रहने के साथ ही प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

चलन्ति गिरयः कामं युगान्तपवनाहताः।

कृच्छ्रेऽपि न चलत्येव धीराणां निश्चलं मनः।।”