जब देश में एक धाकड़ सरकार होती है तो दुश्मन भी कुछ करने से पहले सौ बार सोचता है: अंबाला, हरियाणा में पीएम मोदी
चार चरणों के चुनाव में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के सभी साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं: अंबाला, हरियाणा में पीएम मोदी
2024 के कुरुक्षेत्र में आज एक ओर देश का विकास है, दूसरी ओर वोट जिहाद है: सोनीपत, हरियाणा में पीएम मोदी
मोदी के फैसलों से कांग्रेस और इंडी गठबंधन का कलेजा फट रहा है: सोनीपत, हरियाणा में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को हरियाणा के अंबाला और सोनीपत में दो रैलियों को संबोधित किया। अंबाला की रैली में हरियाणा की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा हिम्मत है, हरियाणा हौसला है, तभी तो हरियाणा धाकड़ है। वहीं लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए पीएम ने विपक्ष को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, ‘4 चरणों के चुनाव में...कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दल...चारों खाने चित्त हो चुके हैं। इंडी वालों ने देश के खिलाफ जो भी दांव-पेंच चले थे...उन्हें चुनाव मैदान में जनता-जनार्दन ने खुद पटखनी दे दी है’।

पीएम मोदी ने कहा कि एक धाकड़ सरकार होती है तो दुश्मन भी कुछ करने से पहले सौ बार सोचता है। पीएम ने कहा कि जो पाकिस्तान 70 सालों से भारत को परेशान कर रहा था...जिसके हाथ में बम का गोला रहता था...आज उसके हाथ में भीख का कटोरा है। उन्होंने कहा, ‘जब धाकड़ सरकार होती है...तो ऐसे ही दुश्मन कांपता है। कोई कमजोर सरकार...जम्मू-कश्मीर में हालात बदल सकती थी क्या? मोदी की धाकड़ सरकार ने 370 की दीवार गिराई औऱ कश्मीर विकास के रास्ते पर चल पड़ा है’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास, हमारी सेनाओं और फौजियों को धोखा देने का रहा है। देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने भारत की सेना में ही किया था। इस ट्रैक रिकॉर्ड को कांग्रेस जब तक सत्ता में रही...हमेशा बनाए रखा। उन्होंने कहा, ‘बोफोर्स घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला कांग्रेसी भारत की सेनाओं को कमजोर बनाकर रखते थे, ताकि विदेश से हथियार मंगाने के नाम पर मोटी कमाई कर सकें’। लेकिन मोदी सरकार ने भारत की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू किया। आज सेना को मेड इन इंडिया हथियार मिल रहे हैं। जो भारत कभी दूसरे देशों से हथियार मंगाता था। वो अब दूसरे देशों को हथियार बेच रहा है।

वहीं उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि उसे देश की माताओं-बहनों, किसानों और नौजवानों से कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ वोट से मतलब है। इनके लिए वोटबैंक ही सबकुछ है। यही वजह है कि ये दलितों का-पिछड़ों का आरक्षण छीन लेना चाहते हैं और सिखों और दलितों को नागरिकता देने का भी विरोध कर रहे हैं।

सोनीपत की जनसभा में उन्होंने यहां की पवित्र धरती को प्रणाम करते हुए कहा कि हरियाणा की ये धरती युद्ध में भी गीता का ज्ञान सुनाती है। उन्होंने कहा कि 24 के कुरुक्षेत्र में आज एक ओर देश का विकास है, तो दूसरी ओर वोट जिहाद, लेकिन इसमें जीत विकास की होगी ये हरियाणा के लोगों ने तय कर दिया है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वो 10 साल से सत्ता से बाहर है, इसलिए, बुरी तरह बौखला रही है। उन्होंने कहा, ‘इन्हें वो पुराने दिन याद आ रहे हैं....जब शाही परिवार रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाता था। घोटाले होते थे, लेकिन नाम बदलने से असलियत नहीं बदलती है। ये इंडी गठबंधन वाले वही भ्रष्टाचारी और घोटालेबाज लोग हैं। इन्हें देश की सुरक्षा, स्थिरता और सम्मान की कीमत पर भी सत्ता चाहिए’।

कांग्रेस के देशविरोधी एजेंडा का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस अपने इस एजेंडों को छिपा नहीं रही है, बल्कि खुलेआम कह रही है कि मोदी ने जो कुछ किया, उसे उलट देंगे, चौपट करेंगे। उन्होंने कहा, ‘इनके नेता कह रहे हैं...ये कश्मीर में फिर से आर्टिकल-370 लगाएंगे! यानी... फिर से आतंकवाद को खुली छूट! फिर से कश्मीर में खून-खराबा! मैं हरियाणा की वीर धरती से कहना चाहता हूं....कांग्रेस वालों सुन लो...अब कश्मीर में लहराएगा तो केवल हमारा तिरंगा लहराएगा’।

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी के कहा कि उनके फैसलों से कांग्रेस और इंडी गठबंधन का कलेजा फट रहा है। उनसे पाकिस्तान की ये हालत देखी नहीं जा रही। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस वाले उसके प्रवक्ता की तरह भारत को ही धमकी दे रहे हैं, कह रहे हैं कि पाकिस्तान से डरो क्योंकि उसके पास परमाणु बम है’!

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के साथ ही देशभर के युवा खिलाड़ियों के लिए उठाए गए, अपनी सरकार के कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे उनकी क्षमता का काफी विस्तार हुआ है और वे खेलों में अपना झण्डा गाड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘इन प्रयासों का ही नतीजा है कि ओलंपिक में भारत ने अब तक सबसे ज्यादा मेडल्स जीते हैं, इसके साथ ही एशियन खेलों में भी तिरंगे की धाक बढ़ी है।

अंबाला का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

सोनीपत का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Will walk shoulder to shoulder': PM Modi pushes 'Make in India, Partner with India' at Russia-India forum

Media Coverage

'Will walk shoulder to shoulder': PM Modi pushes 'Make in India, Partner with India' at Russia-India forum
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी
December 06, 2025

प्रधानमंत्री ने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को आज महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि न्याय, समानता और संविधानवाद के प्रति डॉ. अंबेडकर की अटूट प्रतिबद्धता भारत की राष्ट्रीय यात्रा का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि मानवीय गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने के प्रति डॉ. अंबेडकर के समर्पण से पीढ़ियों ने प्रेरणा ली है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अंबेडकर के आदर्श राष्ट्र के पथ को आलोकित करते रहेंगे, क्योंकि देश एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को स्मरण करते हैं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और न्याय, समानता और संविधानवाद के प्रति डॉ. अंबेडकर की अटूट प्रतिबद्धता भारत की राष्ट्रीय यात्रा का मार्गदर्शन करती रहेगी। उनसे मानवीय गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मज़बूत करने की पीढ़ियों ने प्रेरणा ली है। ईश्वर करे कि उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में अग्रसर करते रहें।