तीसरे चरण के मतदान ने 4 जून को इंडी अघाड़ी की एक्सपायरी डेट तय कर दी है: पीएम मोदी
कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए सीमा पार से ट्वीट किए जा रहे हैं: अहमदनगर में पीएम मोदी
कांग्रेस के राज में आतंकियों का स्वागत प्रधानमंत्री आवास में होता था: बीड में पीएम मोदी
कांग्रेस सत्ता में आकर गरीबों के अनाज से लेकर राम मंदिर तक को ‘कैंसिल’ करना चाहती है: बीड में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के अहमदनगर और बीड में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन अब खुलकर वोट बैंक और तुष्टिकरण का खेल खेलने में लगे हैं। इंडी अघाड़ी के लोग वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के लोग 26/11 के मुंबई हमले के आतंकियों को क्लीन चिट दे रहे हैं। कांग्रेस के समय विदेश राज्यमंत्री और शाही परिवार के करीबी ने भी कसाब को निर्दोष बताया है। ये मुंबई हमले में मारे गए सभी लोगों और शहीदों का अपमान है। देश पूछ रहा है कि कांग्रेस और आतंकवादियों का ये रिश्ता क्या कहलाता है? उन्होंने कहा कि देश वो दिन भूला नहीं है, जब कांग्रेस के दौर में आतंकियों का स्वागत प्रधानमंत्री आवास में होता था। बाटला हाउस में मारे गए आतंकियों के लिए कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता ने आंसू बहाए थे। कांग्रेस और इंडी अघाड़ी वाले वही दिन वापस लाना चाहते हैं। लेकिन मोदी चट्टान बनकर सामने खड़ा है और उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होने देगा।

अहिल्यानगर की पुण्यभूमि को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। हर ओर बीजेपी और NDA को भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। तीसरे चरण के मतदान ने ये साफ कर दिया है कि 4 जून इंडी अघाड़ी की Expiry Date तय हो गई है। इसके बाद इंडी वालों की झंडी उठाने वाला भी कोई नहीं मिलेगा। चुनाव के पहले ये जो भानुमती का कुनबा जुड़ा है, वो 4 जून को रेत के टीले की तरह बिखरने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव BJP-NDA के संतुष्टिकरण और इंडी गठबंधन के तुष्टिकरण के बीच है। हम गरीब कल्याण और विकास से देशवासियों को संतुष्ट करने में जुटे हैं, वहीं इंडी अघाड़ी वाले अपनी साजिशों से वोट बैंक के तुष्टिकरण में लगे हैं। कांग्रेस ने तो अपना पूरा मेनिफेस्टो ही मुस्लिम लीगी बना दिया है। गरीब कल्याण पर बात होगी तो कांग्रेस शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर छिपाकर बैठ जाएगी। उसके पास बोलने के लिए कुछ है ही नहीं।

आरक्षण के बंटवारे पर इंडी अलायंस के इरादों पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि आज इन्होंने अपनी बहुत खतरनाक साजिश का खुद ही मुहर लगा दी है। कांग्रेस और उसके साथी बहुत खतरनाक खेल खेलने में जुटे हैं। आज इंडी गठबंधन के बड़े सहयोगी और चारा घोटाला मामले के दोषी ने इस खतरनाक साजिश से नकाब उठा दिया है। उन्होंने कहा है इंडी गठबंधन की सरकार आई तो मुसलमानों को पूरा का पूरा आरक्षण देंगे। यानि अभी जो SC/ST/OBC और सामान्य वर्ग के गरीबों के पास आरक्षण है, उसमें से डाका डालकर वे अपने वोट बैंक को आरक्षण देंगे। जिस काम को करने से बाबासाहेब अम्बेडकर और पूरी संविधान सभा ने मना किया था, वही काम कांग्रेस और अघाड़ी वाले आज करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इंडी अघाड़ी का कोई हथकंडा जनता के सामने नहीं चल रहा है। ये हताशा सीमा पार भी दिखाई दे रही है। यहां वाली A टीम हार रही है, इसलिए कांग्रेस की सीमा पार वाली B टीम एक्टिव हो गई है। सीमा पार से कांग्रेस का हौसला बढ़ाने के लिए ट्वीट किए जा रहे हैं। बदले में कांग्रेस पाकिस्तान को आतंकी हमले के मामले में क्लीन चिट दे रही है।

बीते 10 वर्षों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने सुरक्षा और विकास, दोनों की गारंटी दी है। जो समस्याएं कांग्रेस विरासत में छोड़कर गई थी, हमने उनके समाधान दिए हैं। यहां महाराष्ट्र में भी कांग्रेस ने किसानों को संकट में धकेला। हम अपने किसान भाई-बहनों के कल्याण के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। यहां निलवंडे डैम का काम 1970 में शुरू हुआ था। डैम के नाम पर कांग्रेस नेताओं की जेबें भरती रहीं। लेकिन, डैम नहीं बनने से किसानों के खेत सूखते रह गए। 2017 में देवेंद्र फडणवीस के गति देने से डैम के लेफ्ट कनाल का काम पूरा हो चुका है। अब जल्द ही ये योजना भी पूरी कर ली जाएगी। इससे अहिल्यानगर और नासिक में सैकड़ों गांवों को पानी मिलेगा, हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए नारीशक्ति का सशक्त होना जरूरी है। आज महिलाओं को सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के जरिए नए अवसर मिल रहे हैं। मोदी का संकल्प है हम 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। हमारी बहनें अब ड्रोन पायलट बन रही हैं, वे खेती-किसानी में सबसे आगे रहकर काम करेंगी।

प्रधानमंत्री ने बीड की जनसभा में गोपीनाथ मुंडे को याद करते हुए कहा कि उनसे सदैव मेरा दिल का रिश्ता रहा। उन्होंने कहा कि मोदी विकसित भारत के मिशन पर निकला हुआ है। इस संकल्प के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए। आप और आपकी आने वाली पीढ़ियां ही मेरी विरासत है। मैं आपके बच्चों के भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा हूं। क्योंकि पूरा भारत ही मेरा परिवार है। लेकिन आपको इंडी अघाड़ी वालों से सावधान रहना है। इनका एक ही एजेंडा है- मिशन कैंसिल!। यदि ये सरकार में आ गए, तो आर्टिकल 370, तीन तलाक, CAA समेत मोदी की जनकल्याण योजनाओं को भी कैंसिल कर देंगे। इतना ही नहीं ये राम मंदिर को भी कैंसिल कर देंगे। आप चौंकिए नहीं, 20-25 साल कांग्रेस में रहे नेता ने ही सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि जब कोर्ट से राममंदिर के पक्ष में फैसला आया था, तो शहजादे ने खास लोगों की एक मीटिंग बुलाई। वहां उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार आई तो राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट देंगे। इनके पिताजी ने तुष्टिकरण के लिए तलाक के मामले में शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय बदला था। अब राम मंदिर को लेकर भी कांग्रेस का यही प्लान है।

पीएम ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि हकीकत यही है कि इंडी अघाड़ी वाले नकली-नकली खेल रहे हैं। आज कोई भी राष्ट्रवादी ताकत कांग्रेस के साथ नहीं बची है। असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, बीजेपी के साथ है। बालासाहेब की असली राष्ट्रवादी शिवसेना बीजेपी के साथ है। और कांग्रेस के साथ नकली शिवसेना और नकली राष्ट्रवादी कांग्रेस है। और ये कर क्या रहे हैं...नकली वादे कर रहे हैं, फेक वीडियो बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा का विकास NDA की जिम्मेदारी है। कांग्रेस ने जिस मराठवाड़ा की उपेक्षा की थी, आज वो विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। NDA को आपका आशीर्वाद विकसित मराठवाड़ा और पानी के संकट से मुक्त मराठवाड़ा की राह सुनिश्चित करेगा।

 

.

 

अहमदनगर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

बीड का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Out-of-pocket expenditure on health shows declining trend, states latest National Health Accounts

Media Coverage

Out-of-pocket expenditure on health shows declining trend, states latest National Health Accounts
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays tributes to NTR Garu on his birth anniversary
May 28, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, paid tributes to NTR Garu on his birth anniversary.

The Prime Minister said that NTR Garu is fondly remembered for his commitment towards public welfare and governance which ensured dignity for the poor and marginalised.

The Prime Minister also noted that NTR Garu’s contributions to cinema continue to captivate generations and said that his life and ideals remain a source of immense inspiration.

The Prime Minister wrote on X;

“Tributes to the great NTR Garu on his birth anniversary. He is fondly remembered for his commitment towards public welfare and governance which ensured dignity for the poor and marginalised. His contributions to cinema continue to captivate generations. His life and ideals remain a source of immense inspiration. The NDA Government in Andhra Pradesh, under the leadership of my friend Chandrababu Naidu Garu, is committed to advancing the aspirations he cherished for the people.

@ncbn”