केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है: हजारीबाग में पीएम मोदी
आजादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया: हजारीबाग, झारखंड में पीएम मोदी
झारखंड के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी का गठजोड़ है: हजारीबाग में पीएम मोदी
झारखंड के विकास के लिए और भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए आज से झारखंड में परिवर्तन की शुरुआत हो गई है: हजारीबाग में पीएम मोदी
जेएमएम और कांग्रेस वाले झारखंड में घोटालों का मैराथन कराने में लगे हैं: हजारीबाग में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में परिवर्तन महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज एक ओर केंद्र सरकार झारखंड के विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है, वहीं दूसरी ओर यहां की राज्य सरकार झारखंड का बेड़ा गर्क करने पर तुली है। अब झारखंड का बच्चा-बच्चा जान चुका है कि राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा कांग्रेस-JMM और RJD का गठजोड़ ही है। झारखंड तभी आगे जाएगा, जब ये सरकार हटेगी! इसीलिए पूरे झारखंड में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। ये यात्रा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि विकास और जन-जन के सपनों को पूरा करने की संकल्प यात्रा है। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड की लड़ाई सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि ‘रोटी, बेटी, माटी’ को बचाने की है। क्योंकि JMM पर कांग्रेस के इकोसिस्टम ने कब्जा कर लिया है। अब ये दोनों मिलकर भाषा और चरित्र बदलने के बाद झारखंड की आत्मा पर भी चोट कर रहे हैं।

झारखंड के विकास में केंद्र सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इस राज्य को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाएं दी हैं। यहां से 6 नई वंदेभारत ट्रेनें शुरू हो चुकी हैं। आज भी यहां 80 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया है। इनसे यहां के आदिवासी समाज के जीवन में बड़ा बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए, देश के कोने-कोने में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान मिटा दी। आदिवासी समाज को कांग्रेस ने कभी महत्व नहीं दिया। हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दे रही है। हमने आदिवासी म्यूजियम बनाने का अभियान शुरू किया है। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है। अगले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मनाएंगे। आज उनके नाम पर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू हुआ है। इससे उन आदिवासी भाई-बहनों को जोड़ा जाएगा, जिन्हें अब तक सरकारी योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिला है।

नारीशक्ति को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा को झारखंड की माताओं-बहनों का विशेष स्नेह और समाज के हर वर्ग का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वो पार्टी है, जिसने झारखंड राज्य के सपने को देखा और आप सबके साथ मिलकर इसे पूरा भी किया। हम झारखंड का विकास और यहां के आदिवासी समाज के सपनों को पूरा करना चाहते हैं। लेकिन RJD और JMM जैसी पार्टियों ने झारखंड को अपनी लूट का ठिकाना बना रखा है। अब JMM भी कांग्रेस और RJD के रंग में रंग गई है। जल-जंगल-जमीन के नाम पर आदिवासियों से वोट लेने वाले लोग ही ऐसी खुली लूट कर रहे हैं। इन्होंने सेना तक की जमीन को नहीं छोड़ा! झारखंड में कोयले की खुली लूट चल रही है। जो खनिज झारखंड के विकास की पूंजी हैं, ये सरकार उन्हें भी लूटने में लगी है।

राज्य की JMM सरकार की नीतियों पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि ये गरीबों और आदिवासियों के नाम पर योजनाएं तो शुरू करते हैं, लेकिन बीच में ही सारा पैसा खा जाते हैं। अबुआ आवास योजना और मुख्यमंत्री मईया योजना आदि भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई हैं। प्रदेश सरकार के संरक्षण में यहां पेपर लीक कराने वाले गिरोह चल रहे हैं। लाखों रुपए में एक-एक पेपर बेचकर यहां के युवाओं का हक मारा जा रहा है। करोड़ों रुपए कमाए जा रहे हैं, ये पैसा ऊपर तक जा रहा है। भ्रष्टाचार में डूबी सरकार क्या झारखंड के युवाओं का भला कर सकती है? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में भी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार करने से पीछे नहीं हट रही। ये सरकार गरीब के राशन और पानी का पैसा हड़प रही है। भ्रष्टाचार का ऐसा खुला खेल आपने कहीं नहीं देखा होगा। यहां कांग्रेस के नेताओं के ठिकानों से सैकड़ों करोड़ बरामद होते हैं। यहां तक कि उनके नौकरों के घरों से भी करोड़ों रुपए पकड़े जाते हैं।

झारखंड की सदियों पुरानी पहचान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज JMM-कांग्रेस मिलकर राज्य की पहचान को बदलना चाहते हैं। ये आदिवासी समाज को तो अल्पसंख्यक बनाना चाहते हैं, लेकिन इन्हें दूसरे समुदायों और घुसपैठियों की लगातार बढ़ती आबादी नजर नहीं आती। घुसपैठिए यहां की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और झारखंड के आदिवासी समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं। JMM और कांग्रेस झारखंड के साथ-साथ पूरे देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही हैं। इसीलिए परिवर्तन यात्रा में एक संकल्प लिया गया है। ये संकल्प ‘रोटी, बेटी और माटी’ इन तीनों को बचाने का है। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड को गारंटी देता हूं, जब यहां हमारी सरकार बनेगी तो ‘रोटी, बेटी, माटी’ की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

JMM सरकार के झूठ की पोल खोलते हुए पीएम ने कहा कि झूठ की नई जलेबियां परोसने से पहले इनको पुराना हिसाब देना होगा। इन्होंने बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने और भर्ती करने का वादा किया था। उस वादे का क्या हुआ? कांस्टेबल भर्ती के नाम पर तो इतने सारे युवाओं की मौत हो गई। इन्होंने महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपया चूल्हा भत्ता देने, विधवा महिलाओं को हर महीने पेंशन देने, बेटियों को शादी में 51 हजार रुपए देने और सोने का सिक्का देने जैसे कितने ही वादे किए थे। लेकिन ये वादे और सोने के सिक्के नेताओं की अलमारियों में से जो नोटों की गड्डियां निकलीं थीं, उनमें दबे रह गए। जनता इनकी झूठ की दुकान को अब बार-बार नहीं सजने देगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि झारखंड का विकास और आदिवासी समाज का कल्याण भाजपा-NDA सरकार ही कर सकती है। बीजेपी के 10 साल का रेकॉर्ड देखिए, हमने करोड़ों गरीबों को पक्के घर दिये। करोड़ों घरों तक पानी पहुंचाया। हमने गरीबों के जनधन खाते खुलवाये! अपने तीसरे कार्यकाल में हम 3 करोड़ नए पीएम-आवास बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ही दलित, वंचित और आदिवासी विरोधी है। इन्होंने ऐसी नीतियां बनाईं थीं कि SC, ST, OBC के लोग आगे न बढ़ पाएं। इसीलिए कांग्रेस हमेशा SC, ST, OBC का आरक्षण छीनकर अपने खास वोटबैंक को देना चाहती है। लेकिन मैं आज डंके की चोट पर कह रहा हूं, जब तक बीजेपी है, SC, ST, OBC का आरक्षण कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमें साथ मिलकर कांग्रेस और JMM के कुशासन से झारखंड को मुक्ति दिलानी है। मुझे विश्वास है कि आने वाले चुनाव इस दिशा में निर्णायक साबित होंगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
With HPV vaccine rollout, AIIMS oncologist says it’s the beginning of the end for cervical cancer in India

Media Coverage

With HPV vaccine rollout, AIIMS oncologist says it’s the beginning of the end for cervical cancer in India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने रणजी ट्रॉफी में पहली ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर जम्मू-कश्मीर की टीम को बधाई दी
February 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम को उनकी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर हार्दिक बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। इसे जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए एक गर्व का क्षण बताते हुए, उन्होंने उल्लेख किया कि यह जीत क्षेत्र में बढ़ते खेल प्रेम और प्रतिभा को रेखांकित करती है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह उपलब्धि कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करेगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी प्रसन्नता साझा करते हुए लिखा:

"जम्मू-कश्मीर की टीम को अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जीत पर बहुत-बहुत बधाई! यह ऐतिहासिक विजय टीम के असाधारण साहस, अनुशासन और अटूट संकल्प को दर्शाती है। यह जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए गर्व का क्षण है और यह वहां की बढ़ती खेल प्रतिभा और उत्साह को रेखांकित करता है। मेरी कामना है कि यह उपलब्धि हमारे कई युवा एथलीटों को बड़े सपने देखने और खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।"