अक्षरधाम मंदिर में पूजा और दर्शन किए
"भारत की आध्यात्मिक परंपरा और विचार का शाश्वत और सार्वभौमिक महत्व है"
"इस शताब्दी समारोह में आज वेद से विवेकानंद तक की यात्रा देखी जा सकती है"
"किसी के जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य सेवा होना चाहिए"
राजकोट से काशी तक स्वामी जी महाराज से नामांकन के लिए कलम लेने की परंपरा चली आ रही है
"हमारी संत परंपराऐं केवल संस्कृति, पंथ, नैतिकता और विचारधारा के प्रसार तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि भारत के संतों ने 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना को मजबूत करके दुनिया को एक सूत्र में बांधा है"
"प्रमुख स्वामी महाराज जी देव भक्ति और देश भक्ति में विश्वास करते थे"
"व्यक्ति को राजसी' या 'तामसिक' नहीं अपितु 'सात्विक' रहकर जीवन मार्ग पर चलते रहना है"


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अहमदाबाद में प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के वैश्विक मुख्यालय बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर, शाहीबाग द्वारा आयोजित 'प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव' में वर्ष भर चलने वाले विश्वव्यापी समारोहों का समापन, 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक अहमदाबाद में दैनिक कार्यक्रमों, विषयगत प्रदर्शनियों और उत्कृष्ट विचार मंडपों के साथ हो रहा है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने प्रमुख स्वामी महाराज के प्रति समर्पण के साथ सभी का स्वागत करते हुए अपने संबोधन का शुभारंभ किया। उन्होंने देवत्व की उपस्थिति और संकल्पों की भव्यता एवं विरासत के प्रति गर्व की भावना व्यक्त करते हुए कहा कि परिसर में भारत का हर रंग देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने इस भव्य सम्मेलन के लिए अपनी कल्पना शक्ति को महत्व देने के प्रयासों के लिए प्रत्येक संत को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह भव्य आयोजन न केवल दुनिया को आकर्षित करेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित और प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि इतने भव्य और इतने व्यापक स्तर पर कार्यक्रम के बारे में विचार करने के लिए वह संतों और साधुजनों की सराहना करना चाहते हैं। पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज को अपने लिए पिता तुल्य बताते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में जारी इस कार्यक्रम के लिए लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने आएंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संयुक्त राष्ट्र ने भी शताब्दी समारोह मनाया जो भारत की आध्यात्मिक परंपरा और विचार के शाश्वत और सार्वभौमिक महत्व को सिद्ध करता है। स्वामी महाराज सहित भारत के महान संतों द्वारा स्थापित 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना पर प्रकाश डालते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस शताब्दी समारोह में आज वेद से विवेकानंद तक की यात्रा देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यहां भारत की समृद्ध संत परंपराओं के दर्शन किए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी संत परंपराएं केवल संस्कृति, पंथ, नैतिकता और विचारधारा के प्रसार तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि भारत के संतों ने 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना को मजबूत करके दुनिया को एक सूत्र में बांधा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी जी के साथ अपने जुड़ाव को भाव-विभोर होकर याद करते हुए कहा कि उनका बचपन से ही एचएच प्रमुख स्वामी महाराज जी के आदर्शों के प्रति आकर्षण रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह अपने जीवन में कभी उनसे मिल पाएगें। शायद 1981 में एक सत्संग के दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। उन्होंने केवल सेवा की बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी जी का एक-एक शब्द उनके हृदय पर अंकित हो गया। उनका संदेश बहुत स्पष्ट था कि किसी के जीवन का सर्वोच्च लक्ष्य सेवा होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने स्वामी जी की कृपा का भी उल्लेख किया जो अपने संदेश को ग्रहणकर्ता की क्षमता के अनुरूप ढालते थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनके व्यक्तित्व की विशालता थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर कोई उन्हें एक आध्यात्मिक व्यक्ति के रूप में जानता है लेकिन वह सही मायनों में एक समाज सुधारक भी थे। प्रधानमंत्री ने स्वामी जी की आधुनिक अवसरों की सहज समझ और उनकी समस्याओं का ध्यान रखने के लिए व्यक्ति की क्षमता के अनुसार उनके स्वाभाविक संचार को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका मुख्य जोर समाज के कल्याण पर था। एचएच प्रमुख स्वामी महाराज जी एक सुधारवादी थे। वह खास थे क्योंकि उन्होंने हर व्यक्ति में अच्छाई देखी और उन्हें इन खूबियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति की मदद की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मोरबी में मच्छू बांध आपदा के दौरान उनके प्रयासों को कभी नहीं भुला सकते। प्रधानमंत्री ने अपने जीवन की कई प्रमुख घटनाओं को याद किया जब वे पूज्य स्वामी जी से मिलने गए थे।

अतीत को याद करते हुए जब 2002 में प्रधानमंत्री राजकोट से उम्मीदवार थे, उन्होंने याद किया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें दो संतों से एक कलम मिली थी जिसमें कहा गया था कि प्रमुख स्वामी महाराज जी ने उनसे इस पेन का उपयोग करके नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध किया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि वहाँ से काशी चुनाव तक, यह प्रथा जारी है। एक पिता और पुत्र के बीच के संबंध का उदाहरण देते हुए, प्रधानमंत्री ने उस समय को याद किया जब वह कच्छ में एक स्वयंसेवक के रूप में काम कर रहे थे, जब प्रमुख स्वामी महाराज ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की थी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 40 वर्षों में उन्हें हर वर्ष पूज्य स्वामी जी से कुर्ता पायजामा प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री ने भावविभोर होते हुए कहा कि यह आध्यात्मिक संबंध है, पिता-पुत्र का संबंध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि पूज्य स्वामी जी देश सेवा में उनके हर कार्य पर नजर रख रहे हैं।

प्रमुख स्वामी महाराज के साथ अपने संबंधों का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने याद किया कि स्वामी महाराज जी 1991 में डॉ. एम एम जोशी के नेतृत्व में प्रतिकूल परिस्थितियों में की गई एकता यात्रा के दौरान जम्मू पहुंचने के बाद लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद प्रमुख स्वामी महाराज जी उन्हें फोन करने वाले पहले व्यक्ति थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें सबसे पहले फोन प्रमुख स्वामी महाराज जी का आया और स्वामी जी ने उनकी कुशलक्षेम पूछी। प्रधानमंत्री ने अक्षरधाम मंदिर पर हुए आतंकवादी हमले के दुर्भाग्यपूर्ण समय को भी याद किया और ऐसे अशांत समय के दौरान भी शांत बने रहते हुए प्रमुख स्वामी महाराज के साथ अपने वार्तालाप को याद किया। यह संतुलन पूज्य स्वामी जी की आंतरिक आध्यात्मिक शक्ति के कारण ही संभव हो सका।

प्रमुख स्वामी महाराज की यमुना तट पर अक्षरधाम बनाने की इच्छा के बारे में जानकारी देते हुए, प्रधानमंत्री ने महंत स्वामी महाराज के दृष्टिकोण का उल्लेख किया, जो प्रमुख स्वामी महाराज के तत्कालीन शिष्य थे। उन्होंने कहा कि भले ही लोग महंत स्वामी महाराज को एक गुरु के रूप में देखते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री स्वामी महाराज जी के प्रति एक शिष्य के रूप में भी उनके समर्पण से परिचित हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनकी दृष्टि और समर्पण का परिणाम है कि अक्षरधाम मंदिर का निर्माण यमुना के तट पर किया गया। अक्षरधाम मंदिर में हर वर्ष आने वाले लाखों लोग भारतीय संस्कृति और परंपराओं को इसकी भव्यता के माध्यम से समझने की कोशिश करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में चले जाइए, आपको प्रमुख स्वामी महाराज जी की दूरदर्शिता का परिणाम दिखाई देगा। उन्होंने सुनिश्चित किया कि हमारे मंदिर आधुनिक हैं और वे हमारी परंपराओं को व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके जैसे महान लोगों और रामकृष्ण मिशन ने संत परंपरा को फिर से परिभाषित किया। पूज्य स्वामी जी ने आध्यात्मिक उत्थान से परे सेवा की परंपरा को बनाने में एक बड़ी भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी जी ने यह सुनिश्चित किया कि एक संत, त्याग के अलावा, सक्षम और कुशल भी होना चाहिए। जैसा कि स्वामी जी ने समग्र आध्यात्मिक प्रशिक्षण के लिए एक संस्थागत तंत्र की स्थापना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आने वाली कई पीढ़ियों के लिए राष्ट्र को लाभान्वित करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने 'देव भक्ति' और 'देश भक्ति' अर्थात देश के प्रति समर्पण के बीच कभी अंतर नहीं किया। जो 'देव भक्ति' के लिए जीते हैं और जो 'देश भक्ति' के लिए जीते हैं, वे उनके लिए 'सत्संगी' थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे संतों ने संकीर्ण संप्रदायों से आगे बढ़कर वसुधैव कुटुम्बकम की धारणा को मजबूत करने और दुनिया को एक करने का काम किया है।

संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी अंतरात्मा की यात्रा पर भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा ऐसी संत और उन्नत परंपराओं से जुड़े रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की तरह एक प्रति हिंसाशील और प्रतिशोधी दुनिया में, वह सौभाग्यशाली रहे हैं कि उन्हें प्रमुख स्वामी महाराज और महंत स्वामी महाराज जैसे संतों के निकट रहने का अवसर मिला, जो एक पुण्य वातावरण का निर्माण करते हैं। यह एक विशाल बरगद वृक्ष की छाया में आश्रय लिए एक थके हुए व्यक्ति की तरह था। प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यक्ति को 'राजसी' अथवा 'तामसिक' नहीं अपितु 'सात्विक' रहते हुए जीवन पथ पर चलते रहना है।

इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत, परम पावन महंत स्वामी महाराज और पूज्य ईश्वरचरण स्वामी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

पृष्ठभूमि

परम पावन प्रमुख स्वामी महाराज एक मार्गदर्शक और गुरुवर थे आपका भारत और दुनिया भर में अनगिनत लोगों के साथ आत्मिक जुड़ाव था। एक महान आध्यात्मिक प्रमुख के रूप में उन्हें व्यापक रूप से सम्मान और प्रशंसा मिली। उनका जीवन अध्यात्म और मानवता की सेवा के लिए समर्पित था। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख के रूप में, उन्होंने लाखों लोगों की सहायता और कल्याण करते हुए असंख्य सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक पहलों को प्रेरित किया।

एचएच प्रमुख स्वामी महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष में दुनिया भर के लोग उनके जीवन और शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए महोत्सव मना रहे हैं। बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के वैश्विक मुख्यालय बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर, शाहीबाग द्वारा आयोजित 'प्रमुख स्वामी महाराज शताब्दी महोत्सव' में वर्ष भर चलने वाले विश्वव्यापी समारोहों के समापन 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक अहमदाबाद में दैनिक कार्यक्रमों, विषयगत प्रदर्शनियों और उत्कृष्ट विचार मंडपों के साथ हो रहा है

बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था की स्थापना 1907 में शास्त्रीजी महाराज ने की थी। वेदों की शिक्षाओं के आधार पर और व्यावहारिक आध्यात्मिकता के स्तंभों पर स्थापित, बीएपीएस आज की आध्यात्मिक, नैतिक और सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए दूर-दूर तक पहुंच रखता है। बीएपीएस का उद्देश्य विश्वास, एकता और निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को संरक्षित करना है और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शारीरिक और भावनात्मक आवश्यकताओं को पूर्ण करना है। यह अपनी वैश्विक पहुँच जैसे प्रयासों के माध्यम से मानवीय गतिविधियों का निष्पादन करता है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Zojila Tunnel achieves final breakthrough at 11,578 feet, bringing Kashmir-Ladakh link closer

Media Coverage

Zojila Tunnel achieves final breakthrough at 11,578 feet, bringing Kashmir-Ladakh link closer
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
विश्व नेताओं ने देश के सर्वाधिक कार्यकाल के निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को बधाई दी
June 10, 2026

श्री नरेन्‍द्र मोदी को लगातार भारत के सबसे लंबे समय तक कार्यरत लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में विश्व भर के कई राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों से बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं।
भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम शेरिंग तोबगे ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई देते हुए उन्हें मित्र, भाई और मार्गदर्शक बताया।
“प्रधानमंत्री @narendramodi मेरे मित्र, मेरे भाई, मेरे मार्गदर्शक।”

श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को हार्दिक बधाई दी और दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए श्रीलंका की प्रतिबद्धता को दर्शाया। भारत में श्रीलंका के उच्चायोग ने भी राष्ट्रपति दिसानायके का संदेश भारत और श्रीलंका को दिया, जिसमें भारत और श्रीलंका के बीच घनिष्ठ और दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि की गई।

“मैं प्रधानमंत्री @narendramodi को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देता हूं। श्रीलंका दोनों देशों के बीच हमारी घनिष्ठ साझेदारी को महत्व देता है और हमारे स्थायी संबंधों को और मजबूत करने के लिए तत्पर है। 

राष्ट्रपति @anuradisanayake ने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने पर प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई दी है। इस संदेश में भारत और भारत के बीच घनिष्ठ और स्थायी साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई है। 

मलेशिया के प्रधानमंत्री, महामहिम अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी और इसे उनके वर्षों के समर्पित लोक सेवा और नेतृत्व का प्रमाण बताया। उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के लिए अवसरों का विस्तार करने के प्रति मलेशिया की प्रतिबद्धता को दोहराया।
भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि भारत के विकास, समृद्धि और देश की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में उनके वर्षों के समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का प्रमाण है। हम भारत के साथ अपनी घनिष्ठ और दीर्घकालिक मित्रता को महत्व देते हैं और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के लिए अवसरों का विस्तार करने में सहयोग जारी रखने की आशा करते हैं। मैं प्रधानमंत्री मोदी की निरंतर सफलता और भारत की जनता के लिए निरंतर शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।

#MalaysiaMADANI

#MADANIbekerja

#YakinMADANI”

नाइजीरिया के राष्ट्रपति महामहिम बोला अहमद टिनुबू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी और लगातार तीन कार्यकालों में भारत की जनता द्वारा उनके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास और भरोसे का उल्लेख किया। राष्ट्रपति टिनुबू ने भारत-नाइजीरिया संबंधों को मजबूत करने में प्रधानमंत्री श्री मोदी के योगदान को दर्शाया और उनके निरंतर स्वास्थ्य, बुद्धिमत्ता और सफलता की कामना की।

“ भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी (@narendramodi) को हार्दिक बधाई देता हूं।”
यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत की जनता के अटूट विश्वास और भरोसे को दर्शाती है, जो उन्होंने आप पर अपने नेतृत्व के लिए दिखाया है। सार्वजनिक सेवा के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्रीय विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और वैश्विक मंच पर उनका प्रभावशाली नेतृत्व दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करता रहता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी नाइजीरिया के एक महान मित्र होने के साथ-साथ मेरे व्यक्तिगत मित्र और भरोसेमंद सहयोगी भी हैं, जिन पर मैं हमेशा भरोसा कर सकता हूं। वर्षों से, मैं उनकी बुद्धिमत्ता, साहस और अपने राष्ट्र की प्रगति और समृद्धि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का अत्‍यधिक प्रशंसक रहा हूं।
नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान, ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (जीसीओएन) के एक विशिष्ट प्राप्तकर्ता के रूप में, उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच मित्रता और सहयोग के बंधन को मजबूत करने में भी बहुत बड़ा योगदान दिया है।

नाइजीरिया सरकार और जनता की ओर से, मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, बुद्धिमत्ता और सफलता की कामना करता हूं, क्योंकि वे भारत को और भी ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं।
— बोला अहमद टिनुबू, जीसीएफआर
नाइजीरिया गणराज्य के राष्ट्रपति
राष्ट्रपति भवन, अबूजा
9 जून, 2026”

मालदीव के राष्ट्रपति, महामहिम डॉ. मोहम्मद मुइज़ू ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को लगातार दिनों तक पद पर रहने वाले भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी और आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने की अपने देश की इच्छा व्यक्त की।
“भारत में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले महामहिम प्रधानमंत्री @narendramodi को हार्दिक बधाई।
मालदीव पारस्परिक सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के मार्गदर्शन में भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।”

केन्या के राष्ट्रपति महामहिम विलियम समोई रूटो ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई दी और इसे भारत की जनता द्वारा उनके नेतृत्व में रखे गए विश्वास और भरोसे का प्रतीक बताया। उन्होंने दोनों देशों के पारस्परिक लाभ के लिए भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए केन्या की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
“सार्वजनिक सेवा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को बधाई, क्योंकि आज आप भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।
यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में भारत की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर रखे गए विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।
साधारण शुरुआत से लेकर इस पद तक की आपकी यात्रा समर्पण, दृढ़ता और सार्वजनिक सेवा का प्रमाण है।
केन्या भारत के साथ अपनी मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी को महत्व देता है और दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग को और गहरा करने की आशा करता है।
भारत की जनता की सेवा और निरंतर सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

दक्षिण कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम ली जे-म्योंग ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने भारत के विकास और प्रगति में प्रधानमंत्री श्री मोदी की भूमिका को स्वीकार किया और कोरिया-भारत विशेष रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने में विश्वास व्यक्त किया।
“이재명 @Jaemyung_Lee (दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति)
“माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi
मैं आपको दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई देता हूँ।
आपने कई वर्षों तक भारत के विकास और प्रगति का नेतृत्व किया है तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा को ऊँचा उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुझे विश्वास है कि यह उपलब्धि भारत के लोगों द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए भरोसे को दर्शाती है।
अप्रैल में हमने कोरिया-भारत विशेष रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा विकास और नवाचार से भरे भविष्य के निर्माण के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई थी। मैं आपके साथ विश्वास और मित्रता को आगे बढ़ाने तथा हमारे दोनों देशों के लोगों के लिए लाभकारी ठोस परिणाम प्राप्त करने की आशा करता हूँ।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और भारत के लोगों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।”

इटली की प्रधानमंत्री, महामहिम जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने रोम में हुई अपनी हालिया मुलाकात को याद किया और दोनों देशों और उनकी जनता के हित में भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
“Giorgia Meloni@GiorgiaMeloni
Translated from Italian
Congratulations to
@narendramodi
जो आज भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं।
हाल के हफ्तों में रोम में दोबारा मिलकर और एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करके हमें बेहद खुशी हुई है, जो हमारे राष्ट्रों और हमारे लोगों के लिए नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से भविष्य की ओर देखती है।

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ मिलकर काम जारी रखने और दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने तथा नए क्षेत्रों में इसका विस्तार करने की इच्छा जताई।

 

“प्रधानमंत्री फ्रेडरिकसेन: “भारत के लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक बिना किसी रुकावट के सेवा करने की उपलब्धि पर @narendramodi को बधाई। मैं आपके साथ मिलकर काम जारी रखने और हमारी साझेदारी को और मजबूत करने तथा नए क्षेत्रों में इसका विस्तार करने के लिए उत्सुक हूं।” 

साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को वर्षों की समर्पित सेवा और नेतृत्व का परिणाम बताया। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स ने भारत के साथ सहयोग को और गहरा करने तथा दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रति साइप्रस की प्रतिबद्धता को दोहराया।

“भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर प्रधानमंत्री @narendramodi को बधाई। यह ऐतिहासिक उपलब्धि वर्षों की समर्पित सेवा और नेतृत्व को दर्शाती है। साइप्रस भारत के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को महत्व देता है और हमारे लोगों के लाभ के लिए सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है, ”

ग्रीस के प्रधानमंत्री, महामहिम किरियाकोस मित्सोताकिस ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने ग्रीस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी और सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए यूरोप और एशिया के बीच मजबूत संबंध बनाने के साझा लक्ष्य पर ज़ोर दिया।  

“भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर @narendramodi को बधाई। मैं हमारी रणनीतिक साझेदारी और सहयोग को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर, ग्रीस और भारत अपने लोगों के फायदे के लिए यूरोप और एशिया के बीच संबंध बनाना जारी रखेंगे।”