प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
श्री मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:
"विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम @narendramodi"