हमारा संकल्प-पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, हमारा संकल्प-पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभों; युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब और किसान को सशक्त बनाता है।
मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के लोन का प्रावधान है। अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का फैसला किया है: भाजपा संकल्प-पत्र के विमोचन पर पीएम मोदी
भाजपा का यह 'संकल्प' है कि 70 साल से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, पिछले दस साल महिलाओं की गरिमा और उनके लिए नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। अगले 5 साल नारी शक्ति की नई भागीदारी के होंगे।
2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी। बीजेपी; आदिवासी विरासत पर शोध को भी बढ़ावा देगी: पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए रविवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसे ‘भाजपा का संकल्प और मोदी की गारंटी’ नाम दिया गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भाजपा ने मेनिफेस्टो की शुचिता को फिर स्थापित किया है। बीते 10 वर्षों में अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में धरातल पर उतारा है। अब अपने तीसरे टर्म में भाजपा-एनडीए सरकार विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ नारीशक्ति, युवाशक्ति, गरीब और किसानों को और ज्यादा सशक्त बनाएगी। भाजपा का यह संकल्प-पत्र देश को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ-साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का भी रोडमैप है। भारत को दुनिया के हर उभरते सेक्टर का ग्लोबल हब बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सशक्त भारत के लिए भाजपा यूनिफॉर्म सिविल कोड और ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को भी देशहित में आवश्यक मानती है। मुझे विश्वास है कि भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी के रूप में देशवासियों का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा।

दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण ने संकल्प पत्र को जारी किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा फोकस Dignity of Life और Quality of Life के साथ ही निवेश से नौकरी पर है। इसलिए हमने Quantity of Opportunities और Quality of Opportunities दोनों पर जोर दिया है। एक तरफ हमने कई सारे इंफ़्रास्ट्रक्चर निर्माण से रोजगार बढ़ाने की बात की है। दूसरी ओर स्टार्टअप और ग्लोबल सेंटर्स को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेज पर भी ध्यान देने जा रहे हैं। एक तरह से भाजपा का ये संकल्प-पत्र में युवा भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।

गरीब कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। लेकिन इनको लगातार संबल की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ हमने गरीब कल्याण की कई योजनाओं के विस्तार का संकल्प लिया है। मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। मोदी की गारंटी है कि जनऔषधि केंद्रों पर 80 परसेंट डिस्काउंट के साथ सस्ती दवाएं भी मिलती रहेंगी। इसी कड़ी में भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। वे चाहे किसी भी वर्ग के हों, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

पीएम आवास योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों को 4 करोड़ पक्के घर बनाकर दिए हैं। अब हम तीन करोड़ घर और बनाएंगे। अभी तक हमने सस्ते सिलेंडर घर-घर पहुंचाए। अब हम पाइप से सस्ती रसोई गैस घर-घर पहुंचाने के लिए तेजी से काम करेंगे। हमने करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। अब हम करोड़ों परिवारों का बिजली बिल जीरो करने और बिजली से कमाई का अवसर देंगे। पीएम सूर्यघर- मुफ्त बिजली योजना लागू हो चुकी है। एक करोड़ लोग इसमें रजिस्टर करा चुके हैं। बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को आंत्रप्रन्योर बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है। अब भाजपा का इरादा मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का है। उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी-ठेले वाले मेरे भाई-बहनों की स्वनिधि योजना में एक तो 50 हजार रुपये कर्ज की लिमिट को बढ़ाया जाएगा। और दूसरा, इस योजना को छोटे कस्बों और गांव-देहात तक ले जाया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग साथियों को पीएम आवास योजना में और ट्रांसजेंडर साथियों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने का निर्णय लिया है।

नारीशक्ति का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्ष नारी गरिमा, नारी सशक्तिकरण और नारी को नए अवसरों को समर्पित रहे हैं। भारत आज Women Led Development में दुनिया को दिशा दिखा रहा है। बीते 10 वर्ष में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। 10 करोड़ बहनों के सहायता समूहों को अब हम IT, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और टूरिज्म जैसी सेवाओं के लिए प्रशिक्षित करेंगे। अभी तक एक करोड़ लखपति दीदियां बन चुकी हैं। अब मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। इसी तरह नमो ड्रोन दीदी योजना से गांव-गांव में बहनें ड्रोन पायलट बनेंगी। आने वाले 5 वर्ष नारीशक्ति की नई भागीदारी के होंगे।

देश के अन्नदाताओं और पशुपालकों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हम गांव की अर्थव्यवस्था को संपूर्णता में देखते हैं। इसलिए खेती हो, पशुपालन हो, फिशरीज हो, सबको सशक्त कर रहे हैं। भाजपा के प्रयास से ही पशुपालक और मछुवारे किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में आए। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी मिलता रहेगा। अब सहकारिता से समृद्धि के विजन पर चलते हुए भाजपा राष्ट्रीय सहकारिता नीति लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ही दुनिया की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना शुरू हो चुकी है। भारत को ग्लोबल न्यूट्रिशन हब बनाने के लिए हम श्री अन्न पर बहुत बल देने वाले हैं। हम दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरता के लिए किसानों की और मदद करेंगे। भाजपा सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर्स बनाएगी। धरती मां की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती और नैनो यूरिया पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। भाजपा का संकल्प, भारत को फूड प्रोसेसिंग हब बनाने का भी है।

दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल का गौरवगान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस भाषा की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए भाजपा हर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा, विकास भी और विरासत भी के मंत्र पर विश्वास करती है। हम पूरी दुनिया में तिरुवल्लूर कल्चरल सेंटर्स का निर्माण करेंगे। हमारे देश में टूरिज्म का जो पोटेंशियल है, उसे भी अनलॉक किया जाना बाकी है। जैसे नालंदा हो, लोथल हो, होयसला के पवित्र मंदिर समूह और बौद्ध स्थल जैसे अनेक स्थलों का विकास किया जाएगा। भाजपा इको-टूरिज्म के नए सेंटर्स भी बनाएगी। इससे होम स्टे के जो अवसर बनेंगे उसका लाभ हमारे ट्राइबल परिवारों को होगा। भाजपा सरकार होम स्टे के लिए महिलाओं को आर्थिक मदद भी देगी।

देश में जनजातीय समाज के योगदान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हमने इसे मान्यता देते हुए जनजातीय गौरव दिवस मनाना तय किया। अगले वर्ष 2025 में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाएगा, जनजातीय गौरव अभियान को गति दी जाएगी। भाजपा, जनजातीय विरासत पर अनुसंधान को भी प्रोत्साहित करेगी। डिजिटल जनजातीय कला अकादमी की भी स्थापना की जाएगी। 700 से ज्यादा एकलव्य स्कूलों के निर्माण के लक्ष्य को भी जल्द से जल्द प्राप्त किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा की 21वीं सदी के भारत की बुनियाद को मजबूती देने के लिए भाजपा सोशल, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विस्तार करेगी। हम सरकार की ज्यादा से ज्यादा सेवाओं को ऑनलाइन बना रहे हैं। हमारे देश में अर्बनाइजेशन को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा इसे अवसर के रूप में देखती है। हम देश में नए-नए सैटलाइट टाउन्स बनाएंगे जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे। रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि एविएशन सेक्टर के विस्तार पर भी भाजपा का जोर है। अभी देश ने जो एक हजार से ज्यादा नए विमान ऑर्डर किए हैं, वो अपने साथ रोजगार की बहुत सारी संभावनाएं लेकर आएंगे। पायलट, एयर लाइन क्रू, ग्राउंड स्टाफ, इससे जुड़ा लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्टेशन ऐसे अनेक सेक्टर में नए अवसर क्रिएट होंगे।

विकसित और आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा का संकल्पपत्र, देश को हर सेक्टर में आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने वाला है। भाजपा का बहुत बड़ा फोकस ग्रीन एनर्जी और एनर्जी में आत्मनिर्भरता पर है। इसलिए पेट्रोल में इथेनॉल की ब्लेंडिंग, ग्रीन हाईड्रोजन, रिन्यूवेबल एनर्जी, गोबरधन और बायोफ्यूल्स जैस सभी क्षेत्रों में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट कितनी तेजी से बढ़ रहा है। दस साल पहले एक साल में सिर्फ दो हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके थे। जबकि पिछले ही साल 17 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल बिके हैं। पूरे देश में चार्जिंग स्टेशंस और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं।

भारत को दुनिया का ग्लोबल हब बनाने पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि वो समय दूर नहीं जब भारत दुनिया का Green Energy Hub होगा। इतना ही नहीं भारत Pharma, Electronics, Automobile, Semiconductor, Innovation, Insurance और Commercial Hub भी बनेगा। दुनिया के बड़े-बड़े Economy Centres भारत में होंगे। ये भारत के Youth के लिए इतनी सारी Opportunities लेकर आएंगे, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी। भाजपा इसके लिए संकल्पबद्ध है और हमारा मेनिफेस्टो ऐसी सरकार की गारंटी देता है।

देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे लिए दल से बड़ा देश है। इसलिए भाजपा बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। हमने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 को हटाया और हम CAA लेकर आए। उन्होंने कहा कि Reform-Perform-Transform के मंत्र पर चलते हुए हम और तेजी से आगे बढ़ेंगे। भाजपा यूनिफॉर्म सिविल कोड और वन नेशन-वन इलेक्शन को भी देशहित में आवश्यक मानती है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि यही समय है, सही समय है। ये समय आने वाले एक हजार वर्षों के लिए भारत के भविष्य को तय करने वाला है। भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद तेजी से काम शुरू हो जाएगा। सरकार पहले ही 100 दिन के एक्शन प्लान पर काम कर रही है। देश के लोगों का Ambition ही मोदी का Mission है। उन्होंने कहा कि अभी हमने चंद्रयान की सफलता देखी, अब हम गगनयान का गौरव अनुभव करेंगे। अभी हमने भारत में आयोजित G20 सम्मेलन में शामिल दुनिया के देशों का स्वागत किया। अब हम ओलंपिक्स की मेजबानी के लिए पूरी ताकत लगाने वाले हैं। ये नया भारत रफ्तार पकड़ चुका है। अब इसको रोकना असंभव है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इस संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी के रूप में देशवासियों का भरपूर आशीर्वाद मिलने जा रहा है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

संकल्प-पत्र यहां पढ़ें

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Out-of-pocket expenditure on health shows declining trend, states latest National Health Accounts

Media Coverage

Out-of-pocket expenditure on health shows declining trend, states latest National Health Accounts
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays tributes to NTR Garu on his birth anniversary
May 28, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, paid tributes to NTR Garu on his birth anniversary.

The Prime Minister said that NTR Garu is fondly remembered for his commitment towards public welfare and governance which ensured dignity for the poor and marginalised.

The Prime Minister also noted that NTR Garu’s contributions to cinema continue to captivate generations and said that his life and ideals remain a source of immense inspiration.

The Prime Minister wrote on X;

“Tributes to the great NTR Garu on his birth anniversary. He is fondly remembered for his commitment towards public welfare and governance which ensured dignity for the poor and marginalised. His contributions to cinema continue to captivate generations. His life and ideals remain a source of immense inspiration. The NDA Government in Andhra Pradesh, under the leadership of my friend Chandrababu Naidu Garu, is committed to advancing the aspirations he cherished for the people.

@ncbn”