प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बीटिंग रिट्रीट 2026 की झलकियाँ शेयर कीं। श्री मोदी ने कहा कि अलग-अलग बैंड्स की परफॉर्मेंस यादगार थीं।

श्री मोदी ने X पर पोस्ट में कहा:

"ये हैं बीटिंग रिट्रीट 2026 की कुछ झलकियाँ। अलग-अलग बैंड्स की परफॉर्मेंस यादगार थीं।"

"बीटिंग रिट्रीट 2026 की कुछ और झलकियाँ यहाँ दी गई हैं।”

"वाह उत्कृष्ट!

नौसेना बैंड के प्रदर्शन में 'नमस्ते', 'सागर पावन', 'मातृभूमि', 'तेजस्वी' और 'जय भारती' शामिल थे।

मत्स्य यंत्र का प्रदर्शन बेदाग़ था।”

बीटिंग रिट्रीट 2026 में सीएपीएफ बैंड्स की अलग-अलग धुनें जोश से भरी थीं और उनमें हमारे देश की रक्षा करने वालों के प्रति गर्व की भावना झलक रही थी।

बीटिंग रिट्रीट 2026 में आर्मी मिलिट्री बैंड द्वारा बजाई गई धुनें बहुत बढ़िया थीं। उतनी ही शानदार थीं वो फॉर्मेशन, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर, वंदे मातरम के 150 वर्ष, भारत की नारी शक्ति की क्रिकेट जीत, साथ ही अश्विनी ड्रोन, भैरव बटालियन और प्राचीन 'गरुड़ व्यूह' युद्ध फॉर्मेशन को भी दिखाया गया।

"‘ड्रमर्स कॉल’

शानदार! बीटिंग रिट्रीट 2026 में इसकी खूब तारीफ़ हुई।”

"ऐसे समय में जब हम वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, तब हमारी सेनाओं द्वारा बीटिंग रिट्रीट 2026 में यह प्रस्तुति खास तौर पर स्पेशल है।"

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Urban India's consumer confidence rebounds in July, retains top global spot: Report

Media Coverage

Urban India's consumer confidence rebounds in July, retains top global spot: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं दीं और बाघ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
July 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवासियों को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है।

उन्होंने कहा कि भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं।

श्री मोदी ने विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

श्री मोदी ने बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री मोदी ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है। भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं। हम विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त करते हैं, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

हमारे वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण ने भी बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी भावना के साथ, भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”