कुवैत के अमीर, महामहिम शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के निमंत्रण पर, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कुवैत में 26वें अरेबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में उनके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के महामहिम अमीर, महामहिम क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री के साथ भव्य उद्घाटन समारोह में भागीदारी की। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कुवैत के नेतृत्व के साथ अनौपचारिक वार्तालाप भी किया।

कुवैत जीसीसी देशों, इराक और यमन सहित आठ देशों की भागीदारी के साथ द्विवार्षिक अरेबियन गल्फ कप की मेजबानी कर रहा है। यह फुटबॉल टूर्नामेंट इस क्षेत्र के सबसे प्रमुख खेल आयोजनों में से एक है। भाग लेने वाले देशों में कुवैत ने सबसे अधिक बार टूर्नामेंट जीता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भागीदार देशों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Years In Govt, Still Popular Among Citizens’: Meloni Praises PM Modi’s Vision, Pragmatism

Media Coverage

‘Years In Govt, Still Popular Among Citizens’: Meloni Praises PM Modi’s Vision, Pragmatism
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने मातृभूमि की पवित्र विरासत और विश्व कल्याण की प्रार्थना पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 21, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा करते हुए कहा कि हमारी मातृभूमि आध्यात्मिक साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और सर्वकल्याण की पवित्र भूमि रही है। श्री मोदी ने कामना की कि महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पवित्र भूमि सदा सभी को सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रखे।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

"हमारी मातृभूमि साधना और उपासना के साथ-साथ साहस, शक्ति और सर्व-कल्याण की पुण्यभूमि रही है। महान विरासत और प्राचीन संस्कृति की यह पावन धरती हर किसी को सदैव सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रखे, यही कामना है।

यस्यां पूर्वे पूर्वजना विचक्रिरे यस्यां देवा असुरानभ्यवर्तयन्।

गवामश्वानां वयसश्च विष्ठा भगं वर्चः पृथिवी नो दधातु।।"

जिस भूमि पर हमारे पूर्वजों ने महान और कल्याणकारी कार्य किए और जिस भूमि पर देवताओं ने अन्यायपूर्ण शक्तियों को पराजित किया, वह पशुधन और शक्ति से परिपूर्ण मातृभूमि हमें विशाल स्थान और समृद्धि प्रदान करे।