पीएम मोदी ने बिहार के युवाओं और माताओं को अपना प्रयास समर्पित करते हुए कहा, "आपका सपना ही मेरा संकल्प है"।
पीएम मोदी ने राजद के 15 साल के शासन को "जीरो रिपोर्ट कार्ड" बताया, जिसमें कोई विकास या प्रगति नहीं हुई।
एनडीए का ध्यान सबको पढ़ाई, सबको दवाई, सबकी कमाई, सबकी सुनवाई और हर खेत तक सिंचाई पर है: बिहार में पीएम मोदी
राजद ने बंदूक की नोक पर कांग्रेस को अपना मुख्यमंत्री पद का दावा छोड़ने पर मजबूर किया: भागलपुर में पीएम मोदी
एनडीए सरकार का लक्ष्य बिहार को टेक्सटाइल, पर्यटन और टेक्नोलॉजी का हब बनाना है: पीएम मोदी
एनडीए को दिया गया वोट बिहार की स्थिरता और समृद्धि के लिए दिया गया वोट है: भागलपुर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के अररिया और भागलपुर में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने भाषणों में प्रधानमंत्री ने एक ओर जहां एनडीए सरकार के विकास कार्यों और जनता से किए गए वादों को पूरा करने का उल्लेख किया, वहीं आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन पर तीखे प्रहार भी किए।

अररिया में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार के विकास के लिए एनडीए का घोषणापत्र एक दूरदर्शी और जनकल्याणकारी दस्तावेज है। उन्होंने कहा, ‘इसमें बच्चों की पढ़ाई, परिवार की दवाई, नौजवानों की कमाई और किसानों के लिए सिंचाई पर विशेष बल दिया गया है।‘

प्रधानमंत्री ने बताया कि एनडीए सरकार बिहार की बहनों को ‘लखपति दीदी’ बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की नई एनडीए सरकार इस योजना का दायरा और बढ़ाएगी ताकि महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की गति और तेज़ हो सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में युवा आबादी की बड़ी संख्या को देखते हुए शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पीएम ने कहा कि ‘बिहार का युवा अब बिहार में ही काम करेगा और बिहार का नाम करेगा।‘ इसके लिए लघु और कुटीर उद्योगों का नेटवर्क सशक्त किया जाएगा। इसके लिए राज्य को पूर्वी भारत का टेक्नॉलॉजी, टेक्सटाइल और टूरिज्म सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में डेटा सेंटरों और औद्योगिक क्लस्टरों के निर्माण से रोजगार और निवेश दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में कृषि निर्यात पिछले वर्षों में काफी बढ़ा है और अब मेगा फूड पार्क नेटवर्क को और विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार जो 6,000 रुपये देती है, उसमें बिहार सरकार अपनी ओर से 3,000 रुपये और जोड़ेगी।

मछली पालन को लेकर प्रधानमंत्री ने ‘जुब्बा सहनी मत्स्य पालक सहायता योजना’ की घोषणा की, जिसके तहत मछुआरे परिवारों को 9,000 रुपयों की मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, ‘एक समय बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगवाता था, अब बिहार दूसरे राज्यों को मछली भेजता है, यह एनडीए सरकार की नीतियों का परिणाम है।‘

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए का रिकॉर्ड जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि लाखों परिवार पिछले पांच साल से मुफ्त अनाज का लाभ ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि NDA सरकार ने देश के सैनिक परिवारों के लिए दशकों पुरानी ‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग पूरी की और इसके तहत एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया।

प्रधानमंत्री ने अररिया की सभा में कहा कि एनडीए सरकार का मंत्र है-सबको पढ़ाई, सबको दवाई, सबकी कमाई, सबकी सुनवाई और हर खेत तक सिंचाई। उन्होंने बताया कि कोसी और मेचि नदी को जोड़ने की परियोजना से बाढ़ की समस्या कम होगी और किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने दलहन और जूट किसानों के लिए सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘जब आरजेडी-कांग्रेस की सरकार थी, तब जूट किसानों को MSP के रूप में मात्र 400 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि NDA सरकार अब तक 1300 करोड़ रुपये से अधिक दे चुकी है।‘ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना का भी उल्लेख किया, जिससे बिहार के मखाना उत्पादकों को बड़ा लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस और आरजेडी का झगड़ा अब सबके सामने है। कांग्रेस के नेता खुद मीडिया में आरजेडी के जंगलराज की पोल खोल रहे हैं।‘ उन्होंने कहा, ‘अभी तो ये शुरुआत है, चुनाव परिणाम आने दीजिए, ये एक-दूसरे के बाल नोचने लगेंगे।‘

भागलपुर की सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘बिहार की माताएं और बेटियां जंगलराज से बिहार को दूर रखने के लिए भारी संख्या में मतदान कर रही हैं।‘ उन्होंने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस ने कभी महिलाओं को जीविका या लखपति दीदी बनाने के बारे में नहीं सोचा। ‘अगर बिहार का सबसे भ्रष्ट परिवार सत्ता में होता, तो बहनों के खातों में पैसा नहीं, बल्कि उनकी तिजोरी में पहुंच जाता।‘ इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, ‘आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी छीन ली।‘

प्रधानमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान का लाभ बिहार को भी मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘भागलपुर का रेशम, मंजूषा आर्ट, दरभंगा का मखाना, मुजफ्फरपुर की लीची, ये सब बिहार की पहचान हैं, और ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना से इन्हें वैश्विक बाजार में पहुंचाया जा रहा है।‘

प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस को आत्मनिर्भरता या स्वदेशी की समझ नहीं है। ‘जंगलराज की उनकी पाठशाला में अ से अपहरण और फ से फिरौती पढ़ाया जाता है।‘ भागलपुर दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे कांग्रेस के कुशासन का प्रतीक बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘एनडीए सरकार का संकल्प है-बिहार का नौजवान, बिहार में काम करेगा और बिहार का नाम करेगा।‘ उन्होंने कहा कि बिहार टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नॉलॉजी का बड़ा केंद्र बनेगा। इसके लिए मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विक्रमशिला पुल, कोसी पुल और बक्सर-भागलपुर हाईस्पीड कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स से राज्य में नई संभावनाएं खुल रही हैं। बिहार में नए बिजली संयंत्रों की स्थापना से उद्योगों को ऊर्जा उपलब्ध हो रही है और सामान्य परिवारों के बिजली बिल भी घटे हैं।

प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि ‘अगर आरजेडी-कांग्रेस का जंगलराज वापस आया तो निवेशक भाग जाएंगे और बिहार के नौजवानों के अवसरों पर ब्रेक लग जाएगा।‘ उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एनडीए के पक्ष में भारी मतदान करें ताकि तेज गति से बिहार का विकास होता रहे।

अररिया का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

भागलपुर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's core infra sectors' output rises to five-month high of 5% in June

Media Coverage

India's core infra sectors' output rises to five-month high of 5% in June
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Mr. Andy Burnham on assuming office as Prime Minister of the United Kingdom
July 21, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today extended congratulations to Mr. Andy Burnham on assuming office as Prime Minister of the United Kingdom.

Shri Modi noted that India and the UK are bound by shared democratic values and enjoy wide-ranging cooperation across trade, investment, technology, defence, and people-to-people relations. With CETA entering into force this month, the Prime Minister pointed out that the bilateral partnership is poised to grow even stronger.

The Prime Minister stated that he looks forward to working closely with him to further deepen the India-UK Comprehensive Strategic Partnership and advance their shared Vision 2035.

In a post on X, the Prime Minister shared:

"Warmest congratulations to Mr. Andy Burnham on assuming office as Prime Minister of the United Kingdom.

India and the UK are bound by shared democratic values and enjoy wide-ranging cooperation across trade, investment, technology, defence and people-to-people relations. With CETA entering into force this month, our bilateral partnership is poised to grow even stronger.

I look forward to working closely with you to further deepen the India-UK Comprehensive Strategic Partnership and advance our shared Vision 2035.

@andyburnham"