आगामी चुनावों में हार को सामने देख, कांग्रेस के नेता देश में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं।
हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण के बिना ‘विकसित भारत’ असंभव है।
हमारी सरकार, विदर्भ क्षेत्र के लिए अधिक प्राथमिकता के साथ काम कर रही है।
नागपुर से गोवा के बीच 1 लाख करोड़ रुपये की लागत का ग्रीन हाईवे बनाया जा रहा है।
एनडीए सरकार, महाराष्ट्र में दशकों से अटकी हुई सिंचाई परियोजनाओं को पूरा कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी अलायंस की सोच हमेशा से विकास और किसान विरोधी रही है। इसीलिए देश में दशकों तक किसानों की हालत लगातार इतनी खराब रही है। पीएम मोदी ने कहा कि आज बीजेपी के विकास के सामने इंडी अलायंस मुद्दों की कंगाली से जूझ रहा है। इसीलिए ये लोग अब केवल गाली-गलौज और अपमान की राजनीति पर उतर आए हैं। कांग्रेस जानती है कि वो चुनाव तो नहीं जीत सकती है। इसीलिए कांग्रेस के युवराज नतीजों के बाद देश में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं। संविधान को कैद करके आपातकाल लगाने की इनकी मानसिकता बदली नहीं है। लेकिन, देश ने मन बना लिया और जनता-जनार्दन कह रही है- फिर एक बार, मोदी सरकार!

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का चुनाव है। जो सपना आजादी से पहले महात्मा गांधी ने देखा था, आज देश उसी दिशा में निर्णायक कद म उठाने जा रहा है। इसके लिए वर्धा का भी विशेष आशीर्वाद चाहिए। आपका ये प्रचंड समर्थन बता रहा है कि विकसित महाराष्ट्र और विकसित भारत का लक्ष्य दूर नहीं है। इसलिए आज पूरा महाराष्ट्र कह रहा है- फिर एक बार, मोदी सरकार! उन्होंने कहा कि 2014 से पहले ये धारणा बन गई थी कि देश में कुछ अच्छा हो ही नहीं सकता। गांवों को लगता था कि उन्हें बिजली, पानी, सड़क नहीं मिल सकते। गरीबों को गरीबी से मुक्ति की उम्मीद नहीं थी। किसानों और महिलाओं को भी लगता था कि उनकी तकलीफें कभी कोई नहीं समझेगा। लेकिन जिसको किसी ने नहीं पूछा, उसको गरीब के इस बेटे ने पूजा है।

बीते 10 वर्षों के कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हमने हर गांव तक बिजली की रोशनी पहुंचाई है। हमने देश के 11 करोड़ लोगों को पानी का कनेक्शन दिया है। एक दशक में 4 करोड़ गरीब परिवारों को पीएम-आवास मिला है। 50 करोड़ से ज्यादा लोग बैंकों से जुड़कर अर्थव्यवस्था का हिस्सा बने हैं। आज आत्मविश्वास से भरा यह देश अब मोदी की गारंटी देख रहा है। गारंटी ऐसे ही नहीं दी जाती। मोदी के लिए गारंटी तीन अक्षरों का मेल नहीं, बल्कि देशभर के परिवारजनों के लिए खुद को पल-पल खपाने का कमिटमेंट है। मेरा पल-पल आपके और देश के नाम है।

भाजपा के संकल्प-पत्र के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले 5 साल में गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनेंगे। देश के हर घर तक पाइप से पानी पहुंचेगा। हिंदुस्तान के हर परिवार के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की जिम्मेवारी मोदी की रहेगी। अभी हमने गैस सिलैंडर दिए हैं। भविष्य में आपकी रसोई में पाइप से गैस पहुंचेगी। देश के कोने-कोने में वंदेभारत जैसी आधुनिक ट्रेनें चलेंगी। देश बुलेट ट्रेन का सपना पूरा होते हुए भी देखेगा। देशवासियों ने चंद्रयान की सफलता देखी है, अब गगनयान का गौरव भी देखेंगे।

नारी सशक्तिकरण की बात करते हुए पीएम ने कहा कि विकसित भारत हमारी माताओं-बहनों-बेटियों के सशक्तिकरण के बिना असंभव है। इन 10 वर्षों में हमने स्वयं सहायता समूहों का एक आंदोलन खड़ा किया है। अकेले वर्धा में ही डेढ़ लाख से ज्यादा परिवारों की महिलाएं इससे जुड़ी हैं। NDA सरकार ने बैंकों के द्वारा वर्धा की महिलाओं के लिए 12 सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद भेजी है। अब अगले 5 वर्षों में हम करोड़ों महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को नए-नए क्षेत्रों में ले जाना चाहते हैं। आईटी, रिटेल, टूरिज्म, शिक्षा के क्षेत्रों की ट्रेनिंग देंगे। हम 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। हम गांव-गांव में अपनी बेटियों को ड्रोन पायलट बनाएंगे, ये मोदी की गारंटी है।

महाराष्ट्र में हुए कामों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हम पूरी शक्ति से जनकल्याण में जुटे हुए हैं। NDA सरकार बाला साहब ठाकरे समृद्धि महामार्ग का निर्माण करवा रही है। आज नागपुर से गोवा के बीच 1 लाख करोड़ रुपये की लागत का ग्रीन हाइवे बन रहा है। वर्धा, सेवाग्राम, पुलगांव और हिंगनघाट जैसे क्षेत्रों में बेहतर रेल सेवा उपलब्ध हुई है। हम एक टेक्सटाइल पार्क अमरावती में भी बना रहे हैं। विदर्भ अब इनफ्रास्ट्रक्चर और औद्योगिक पिछड़ेपन के दुष्चक्र से बाहर निकलेगा। ये हाइवेज, एक्सप्रेसवेज और रेलवेज किसानों की समृद्धि के महामार्ग बनेंगे।

अन्नदाताओं की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वर्धा और अमरावती में सिंचाई की समस्या किसानों के लिए बहुत बड़े संकट का कारण रही है। लेकिन पिछली सरकारों ने इस ओर कभी ईमानदारी से काम नहीं किए। 2014 में देश में ऐसी 99 बड़ी सिंचाई परियोजनाएं थीं, जो दशकों से अटकी हुई थीं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र की सिंचाई परियोजनाओं की थी। ये NDA सरकार ही है जो इन्हें तेजी से पूरा करा रही है। अब लोअर वर्धा इरिगेशन प्रोजेक्ट और अमरावती का लोवर पेढ़ी इरिगेशन प्रोजेक्ट किसानों के लिए वरदान बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम समस्याओं के समाधान के साथ ही संभावनाओं के सृजन के लिए भी काम कर रहे हैं। अमरावती के संतरे और वर्धा की हल्दी को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत अलग से पहचान दी है, ताकि यहां के किसानों को इसका लाभ हो।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में इंडी अलायंस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए कहा कि इस गठबंधन में शामिल तमिलनाडु की पार्टी सनातन के विनाश की घोषणा करती है। ऐसी पार्टी के नेताओं से ये लोग छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती पर रैली करवाते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर का 500 साल पुराना सपना पूरा होता है तो कांग्रेस और उसके दोस्त बहिष्कार करते हैं। अयोध्या में रामनवमी पर सूर्य की किरणों से भगवान राम के अभिषेक ने हर देशवासी को भक्ति से सराबोर कर दिया। लेकिन, इसी इंडी गठबंधन के एक नेता ने कहा कि ये सब पाखंड है। कांग्रेस पार्टी और उसके साथियों का यही असली चेहरा है। उन्होंने कहा कि शिंदे सरकार ने यहां ‘लहानुजी महाराज देवस्थान’ का पुनर्विकास का संकल्प लिया है। ये लोग अगर मजबूत हुए तो उसका भी विरोध करेंगे। इसलिए शिवाजी महाराज की ये धरती कांग्रेस के इन पापों का हिसाब जरूर करेगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
500 ethanol pumps by year-end: Union minister Hardeep Singh Puri

Media Coverage

500 ethanol pumps by year-end: Union minister Hardeep Singh Puri
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
UK Foreign Secretary meets Prime Minister
June 04, 2026

UK Foreign Secretary Yvette Cooper today met Prime Minister Shri Narendra Modi.

The Prime Minister expressed his pleasure upon the meeting and appreciated the deepening of the India-UK partnership in recent times which has unlocked unprecedented growth opportunities for both countries.

The Prime Minister affirmed that the India-UK Vision 2035 will continue to guide the partnership and strengthen joint efforts for the global good.

The Prime Minister posted on X:

"Pleased to meet UK Foreign Secretary Yvette Cooper. Appreciated the deepening of the India-UK partnership in recent times that has unlocked unprecedented growth opportunities for both our countries.

India-UK Vision 2035 will continue to guide our partnership and strengthen our joint efforts for global good.@YvetteCooperMP"