कांग्रेस की सत्ता के दौरान मिले जख्मों को राजस्थान कभी भूल नहीं सकता।
2014 के बाद देश की सेवा में हमारी सरकार ने अभूतपूर्व फैसले लिए।
कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है।
वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दाफाश होने से कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम बौखलाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में मंगलवार को एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मौजूद लोगों के भारी उत्साह को मजबूत भारत का आशीर्वाद बताते हुए उन्होंने कहा कि हर तरफ यही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा, ‘चाहे 2014 हो, या 2019 हो, राजस्थान ने एकजुट होकर देश में भाजपा की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया था। आपने 25 की 25 सीटें भाजपा को जीत करके झोली भर दी थी। एकजुटता ही राजस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है’।

पीएम मोदी ने कहा कि एक स्थिर और ईमानदार सरकार देश के विकास के लिए क्या कुछ कर सकती है, ये पिछले 10 वर्षों में सबने देखा है। उन्होंने कहा, ‘ये जो कुछ भी हुआ है ना, ये आपके एक वोट की ताकत की वजह से हुआ है। आपके कारण हुआ है। जो 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं ना वो जो पुण्य है , उस पुण्य के हकदार आप हैं। 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया, तो देश ने वो फैसले लिए, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। लेकिन आप सोचिए, अगर कांग्रेस 2014 के बाद भी होती तो देश में क्या-क्या हुआ होता’।

कांग्रेस को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राजस्थान के मेरे भाइयों और बहनों, आप लोग तो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के पंजे से मुक्त हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए जो जख्म दिए, वो राजस्थान के लोग भूल नहीं सकते। माफिया-अपराधी राजस्थान छोड़कर भागने पर मजबूर हैं। पेपरलीक माफिया भी भजनलाल जी का कानूनी डंडा चलने के बाद ठंडा पड़ गया है। जो अपराधी धोखे में हैं, वो जान लें, भजनलाल सरकार की गाड़ी चलनी शुरू ही हुई है, अभी टॉप गिअर लगना बाकी है’।

पीएम मोदी ने कर्नाटक की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में हनुमान चालीसा सुनना भी गुनाह हो जाता है। कांग्रेस के राज में अपनी आस्था का पालन करना भी मुश्किल हो जाता है। और राजस्थान तो खुद इसका भुक्तभोगी रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां सूरज की पहली किरण का स्वागत भी ‘राम राम सा’ से होता है। कांग्रेस ने तो ‘राम-राम सा’ कहने वाले राजस्थान में रामनवमी पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब भाजपा सरकार आने के बाद किसी की हिम्मत नहीं है कि आपकी आस्था पर सवाल उठा दे। आप हनुमान चालीसा भी गाएंगे और रामनवमी भी मनाएंगे- ये भाजपा की गारंटी है’।

कांग्रेस की वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का पर्दाफाश करने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम को इतनी मिर्ची लगी है, इतनी मिर्ची लगी है कि हर तरह वो गालियां देने में टूट पड़े है। जो आए वो मोदी को गाली दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘उसे बाबासाहेब के संविधान की भी परवाह नहीं है। और आपको पता होगा उन्होंने मेनिफेस्टो में तो लिखा है कि आपकी संपत्ति का सर्वे करेंगे। हमारी माताओं-बहनों के पास जो स्त्री-धन होता है, जो मंगलसूत्र होता है उसका सर्वे करेंगे। और फिर आपकी सारी संपत्ति जरूरत से ज्यादा जो भी होगा वो उनपर कब्जा करेगी और फिर लोगों को बांट देंगे। क्या स्त्री-धन पर हाथ लगा सकते हैं क्या? मंगलसूत्र पर हाथ लगा सकते हैं क्या? ये पंजे की ये ताकत’।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान और बाबासाहेब की परवाह नहीं की। मैं काँग्रेस को पूछना चाहता हूँ, क्या कांग्रेस ऐलान करेगी कि संविधान में दलितों-पिछड़ों के आरक्षण को कम करके, वो इसे मुसलमानों में नहीं बांटेगी? जरा देश की जनता से वादा करो। कांग्रेस की इन साजिशों के बीच, मोदी आज आपको खुले मंच से एक गारंटी दे रहा है। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण ना खत्म होगा, ये मोदी की गारंटी है, ना ही उसे धर्म के नाम पर बांटने दिया जाएगा’।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से भी एलर्जी रही है। ये बीजेपी है जो आज पूरे देश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रही है। इस क्षेत्र में इलाज की बेहतर सुविधाओं के लिए एक मेडिकल कॉलेज भी बनकर तैयार हो रहा है। उन्होंने राजस्थान के अपने परिवारजनों का आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि हमें राष्ट्र का प्रति कर्तव्य और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्व को नहीं भूलना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके सपने मेरे अपने हैं। विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए मेरा भी हर पल हर-क्षण देश के लिए है। इसलिए 24/7 मैं 2047 के लिए काम कर रहा हूं और बीते 10 वर्ष में जो काम हुआ है, वो तो केवल एक ट्रेलर है। अगले 5 वर्षों में हमें देश और राजस्थान को बहुत आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा, ‘मेरा अनुरोध है, आप रिकॉर्ड संख्या में कमल के आगे का बटन दबाकर सभी बीजेपी उम्मीदवारों को संसद में भेजें’।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s data centre boom: Mumbai cracks global top 15, Hyderabad pipeline set to surge 15x

Media Coverage

India’s data centre boom: Mumbai cracks global top 15, Hyderabad pipeline set to surge 15x
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री 27 अगस्त को 'खेलो इंडिया डायलॉग' में युवाओं को संबोधित करेंगे
August 26, 2026
'खेलो इंडिया डायलॉग' एक ऐसा साझा मंच होगा, जहां खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक कर्तव्य, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण का एक साथ संगम देखने को मिलेगा 
खेलो इंडिया डायलॉग के तहत 'युवा संवाद' में पांच मुख्य थीमों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा: खेल, ओलंपिक आकांक्षाएं, युवा नेतृत्व, विकसित भारत और नशामुक्त युवा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'खेलो इंडिया डायलॉग' को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारत की खेल यात्रा से जोड़ना, उनकी आकांक्षाओं को साझा करना और युवा-नेतृत्व वाले विकसित भारत के निर्माण के लिए उनके विचारों का योगदान प्राप्त करना है।

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उत्सव के एक हिस्से के रूप में 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम देश भर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले से दो-दो कॉलेजों के युवाओं की भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के एजेंडे के केंद्र में रखते हुए एक फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण करना शामिल है।

राष्ट्रव्यापी 'खेलो इंडिया डायलॉग' खेल, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी, स्वयंसेवा, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण को एक साझा मंच पर एक साथ लाएगा। यह युवाओं को देश की खेल संबंधी आकांक्षाओं से सीधे जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उनके विचार और दृष्टिकोण भारत के युवा व खेल इकोसिस्टम पर चल रही निरंतर चर्चा का हिस्सा बनें।

राष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर संवाद आयोजित किए जाएंगे, जिनमें युवा प्रतिभागी, MY भारत के स्वयंसेवक, स्थानीय खिलाड़ी और जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस पहल की एक प्रमुख विशेषता खेल में रुचि रखने वाले युवाओं और भारत के अग्रणी एथलीटों व पदक विजेताओं के बीच सीधा संवाद होगी। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र 'युवा संवाद' होगा, जहां युवा प्रतिभागियों को अपने विचारों, दृष्टिकोणों और आकांक्षाओं को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। यह संवाद पांच थीम पर आधारित होगा:

  • बेहतर सुविधाओं, कोचिंग, खेल विज्ञान और समावेशी भागीदारी के माध्यम से भारत के खेल इकोसिस्टम में सुधार करना;
  • वैज्ञानिक तरीकों से प्रतिभा की पहचान, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और एथलीटों के लंबे समय तक विकास के जरिए 2036 ओलंपिक के लिए नए खिलाड़ियों को तैयार करना;
  • गवर्नेंस प्लेटफ़ॉर्म और 'मेरा युवा भारत' (MY भारत) के वॉलंटियरिंग अभियानों के ज़रिए नए युवा लीडर्स तैयार करना;
  • नागरिक कर्तव्य भाव, भविष्य के लिए उपयोगी कौशल और व्यवस्थित स्वयंसेवा के माध्यम से विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना;
  • 'नशा मुक्त युवा' अभियान को बढ़ावा देने के लिए खेल और साथियों के नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है, ताकि मादक पदार्थों के व्यसन के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ी जा सके। इस पहल को 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए प्रधानमंत्री के 100-सप्ताह के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत आयोजित साप्ताहिक 'जन भागीदारी' कार्यक्रमों से और अधिक बल मिल रहा है।