जनता, बीजेपी के 'संकल्प पत्र' को ‘मोदी की गारंटी’ का कार्ड मान रही है: तिरुनेलवेली में पीएम मोदी
डीएमके पार्टी के विपरीत, बीजेपी तमिलनाडु में एमजीआर जैसे नेताओं के विजन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है: पीएम मोदी
हमारे ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए तमिलनाडु के लोग इस बार एनडीए को निर्णायक बढ़त देने वाले हैं: पीएम मोदी
तमिल भाषा और संस्कृति से प्रेम करने वालों के लिए भाजपा पहली पसंद बन गई है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में आयोजित एक जनसभा में कहा कि बीते 10 साल में एनडीए सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए दिन-रात मेहनत की है। तिरुनेलवेली-चेन्नई के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस चलाई, ताकि इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिले, यहां विकास की गति बढ़े। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में घोषणा की है कि साउथ में भी बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। बीजेपी ने फिशरीज सेक्टर के लिए नए प्रोडक्शन और प्रोसेसिंग क्लस्टर बनाने का ऐलान किया है। बीजेपी के मेनिफेस्टो में फिशरमेन साथियों को सी-वीड और मोती की खेती के लिए भी प्रोत्साहन देने की बात कही गई है। यानि विकसित तमिलनाडु और विकसित भारत का मोदी का संकल्प इस चुनाव का मिशन बन चुका है। बीजेपी तमिलनाडु की हेरिटेज साइट्स को ग्लोबल टूरिस्ट मैप पर लाने के लिए भी दिन रात मेहनत करेगी। बीजेपी ने पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर कल्चरल सेंटर्स के निर्माण का भी संकल्प लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के मेनिफेस्टो को लोग मोदी का गारंटी कार्ड बोल रहे हैं। इसमें 70 की आयु से अधिक के हर सीनियर सिटिज़न को फ्री इलाज देने की गारंटी है।

महिला सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल तमिलनाडु की बात की जाए तो एक करोड़ 25 लाख घरों को नल से जल का कनेक्शन दिया गया, 12 लाख पक्के घर बनाए गए। 40 लाख से ज्यादा गैस कनेक्शन दिए गए, 57 लाख से ज्यादा शौचालय बनवाए गए। गर्भवती महिलाओं को 800 करोड़ से ज्यादा की धनराशि दी गई है। मुद्रा योजना के तहत तमिलनाडु के लोगों को करीब-करीब तीन लाख करोड़ रुपये की मदद दी गई है।

तमिल भाषा को बढ़ावा देने की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो तमिल भाषा से प्रेम करता है, जो तमिल संस्कृति से प्रेम करता है, आज उसकी पहली पसंद बीजेपी बन गई है। बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में हमारी तमिल भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने की गारंटी दी है। बीजेपी, तमिलनाडु की हेरिटेज साइट्स को ग्लोबल टूरिस्ट मैप पर लाने के लिए भी दिन-रात मेहनत करेगी। बीजेपी ने पूरी दुनिया में तिरुवल्लुवर कल्चरल सेंटर्स के निर्माण का भी संकल्प लिया है। लेकिन DMK और कांग्रेस की विचारधारा तमिल संस्कृति के प्रति घृणा से भरी हुई है। ये लोग तमिल पहचान को, तमिल विरासत को खत्म करना चाहते हैं। सेंगोल हो, जल्लीकट्टू हो, आप सभी ने देखा है कि कैसे DMK और कांग्रेस ने इसका विरोध किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तमिलनाडु इस समय परिवारवादी पार्टियों के करप्शन और स्कैम की बहुत बड़ी त्रासदी से गुजर रहा है। इतना ही नहीं ये लोग आपके बच्चों को ड्रग्स के नर्क में धकेल रहे हैं। आज तमिलनाडु में जगह-जगह ड्रग्स का जहर फैल चुका है। इन ड्रग्स माफियाओं को किसका संरक्षण हासिल है, ये सब जानते हैं। मां-बाप अपने बच्चों का जीवन बर्बाद होते देख रहे हैं, लेकिन इन ताकतवर लोगों के आगे लाचार हैं। पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपको ये भरोसा दिलाने आया हूं, आपके आशीर्वाद से मोदी इन भ्रष्टाचारियों के साथ-साथ इन ड्रग्स माफियाओं से भी लड़ेगा। मोदी तमिलनाडु की युवा पीढ़ी को बर्बाद नहीं होने देगा। इसलिए, आज जो अपने बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हैं- वो बीजेपी को वोट दे रहे हैं। आज जो विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं- वो बीजेपी को वोट दे रहे हैं।”

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The entrepreneurs building a self-reliant India

Media Coverage

The entrepreneurs building a self-reliant India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 जुलाई 2026
July 21, 2026

Self-Reliance Is No Longer a Slogan — It’s Happening Across Engines, UPI, Vaccines & FDI Under the Leadership of PM Modi