पाल्टानो दोरकार…चाइ बीजेपी शोरकार: पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी
TMC के महा-जंगलराज को खत्म करना और बंगाल में BJP का सुशासन लाना जरूरी है: पीएम मोदी
हमारा लगातार प्रयास बंगाल के युवाओं, किसानों और माताओं-बहनों की सेवा करना रहा है, लेकिन TMC सरकार जानबूझकर केंद्र की योजनाओं को रोक रही है: पीएम मोदी
TMC सरकार घुसपैठियों को बचाकर बंगाल और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है: बंगाल रैली में पीएम मोदी
BJP को प्रत्येक वोट बंगाल में हिंसा और अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के सिंगूर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल की सांस्कृतिक चेतना, विरासत और गौरव को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती ने देश को आजादी की दिशा दी है और भाजपा उसी प्रेरणा को पूरे राष्ट्र तक पहुंचा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने हाल ही में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया है और संसद में भी इस पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने ऋषि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि हुगली और ‘वंदे मातरम्’ का रिश्ता ऐतिहासिक है और यही मंत्र आज विकसित भारत और विकसित बंगाल का आधार बनना चाहिए। पीएम ने कहा, ‘हुगली में ही ऋषि बंकिम जी ने ‘वंदे मातरम्’ को उसका पूर्ण स्वरूप दिया और जिस प्रकार, वंदे मातरम्, आज़ादी का उद्घोष बना था। हमें वंदे मातरम् को पश्चिम बंगाल को, भारत को विकसित बनाने का मंत्र बनाना है।‘

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने कर्तव्य पथ पर नेताजी की प्रतिमा की स्थापना की। इसके साथ ही लाल किले से आजाद हिंद फौज को नमन और अंडमान-निकोबार में द्वीपों का नामकरण बंगाल की विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उदाहरण हैं। अपने संबोधन में उन्होंने 23 जनवरी से गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा बीजेपी सरकार बनने के बाद ही बांग्ला भाषा को क्लासिकल लैंग्वेज का दर्जा मिला, दुर्गा पूजा को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता मिली और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के शांतिनिकेतन को विश्व धरोहर का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी विकास और विरासत, दोनों को महत्व देती है। विकास और विरासत के इसी मॉडल पर चलते हुए बीजेपी, पश्चिम बंगाल के विकास को भी गति देगी’।

प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार की योजनाओं को बंगाल के लोगों तक पहुंचने से रोक रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी की राजनीति का खामियाजा बंगाल के नौजवानों, किसानों, माताओं-बहनों और मछुआरों को भुगतना पड़ रहा है। मछुआरों के पंजीकरण में सहयोग न करने के कारण उन्हें पीएम मत्स्य संपदा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वहीं पीएम श्री स्कूल योजना को लागू न कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘बंगाल में लाखों परिवार मछली के काम से जुड़े हुए हैं। यहां से अभी जितनी मछली एक्सपोर्ट होती है, उससे कहीं अधिक संभावनाएं बंगाल में हैं। इसके लिए जरूरी है कि मेरे मछुआरे भाई-बहनों को मदद मिले, बेहतर टेक्नॉलॉजी मिले। इसी सोच के साथ देशभर के मछुआरों की मदद के लिए, केंद्र सरकार ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देशभर की राज्य सरकारें अपने यहां के मछुवारों के नाम रजिस्टर करवा रही हैं। लेकिन बंगाल में इस काम पर ब्रेक लगा हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और राज्यों में जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है, वहां गरीब कल्याण और विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने त्रिपुरा का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां नल से जल योजना के तहत अधिकांश घरों तक पानी पहुंचाया गया है और बंगाल में भी भाजपा सरकार बनने पर यही परिवर्तन आएगा।

उन्होंने कहा कि टीएमसी शासन में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार और माफियाओं के कब्जे में है तथा बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार बनते ही सिंडिकेट टैक्स और माफियावाद को समाप्त किया जाएगा तथा उद्योग और निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको एक और बात याद रखनी है। बंगाल में उद्योग तभी लगेंगे, निवेश तभी आएगा। जब यहां कानून-व्यवस्था बेहतर होगी। लेकिन बंगाल में दंगाइयों को, लूटने वालों को माफियाओं को खुली छूट मिली हुई है और यहां हर चीज पर सिंडिकेट टैक्स लगाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार पर घुसपैठियों को संरक्षण देकर राज्य और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सीमा पर फेंसिंग के लिए केंद्र सरकार के बार-बार आग्रह के बावजूद टीएमसी सहयोग नहीं कर रही। प्रधानमंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि घुसपैठ को पूरी तरह रोका जाए और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे लोगों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजा जाए। पीएम ने कहा, ‘टीएमसी सरकार, पश्चिम बंगाल की, देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रही है। इसलिए, यहां के नौजवानों को खासतौर पर बहुत सावधान रहना है। टीएमसी, यहां घुसपैठियों को भांति-भांति की सुविधाएं देती है। घुसपैठियों को बचाने के लिए धरने-प्रदर्शन करती है। टीएमसी को घुसपैठिए इसलिए पसंद हैं, क्योंकि वो इनके पक्के वोटबैंक हैं। घुसपैठियों को बचाने के लिए टीएमसी किसी भी हद तक जा सकती है।

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की जनता से आग्रह किया कि वे राज्य में परिवर्तन के लिए भाजपा को अवसर दें। उन्होंने कहा कि भाजपा को दिया गया एक-एक वोट बंगाल को विकास, सुरक्षा और सुशासन की राह पर ले जाएगा।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh

Media Coverage

India’s first, 2 geothermal wells commissioned in Ladakh
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं
July 18, 2026
प्रधानमंत्री ने नागरिकों को ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल 'विक्रम-1' के प्रक्षेपण को देखने के लिए आमंत्रित किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के प्रथम कक्षीय प्रक्षेपण से पूर्व स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं दीं और इसे राष्ट्र की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। श्री मोदी ने कहा कि विक्रम-1 का प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के लिए एक नए आयाम का द्वार खोलता है और नवाचार, प्रौद्योगिकी और उद्यमशीलता में देश की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से, इस ऐतिहासिक अभियान को देखने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

भारत की अंतरिक्ष यात्रा के लिए एक ऐतिहासिक नई उपलब्धि!

आज सुबह 11:30 बजे, स्काईरूट एयरोस्पेस भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 का पहला कक्षीय प्रक्षेपण करेगी।

यह चार चरणों वाला रॉकेट तेज़ी से और मांग के अनुसार प्रक्षेपण सेवाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह मिशन हमारे युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की भावना को उजागर करता है। यह भी दिखाता है कि हमारे अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधार नवाचार और उद्यम के लिए नए अवसर कैसे खोल रहे हैं।

स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को सफल प्रक्षेपण के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। विक्रम-1 ऊंचाइयों को छूए, इतिहास रचे और नवप्रवर्तकों की एक पीढ़ी को प्रेरित करे।

मैं सभी भारतीयों, विशेषकर अपने युवा मित्रों से आग्रह करता हूं कि वे इस ऐतिहासिक मिशन का अनुसरण करें और #IndiaWithVikram1 का उपयोग करके टीम स्काईरूट की सफलता की कामना करें।

@SkyrootA