सहारनपुर में पीएम मोदी ने कहा, आपने अपने आशीर्वाद और मोदी ने अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
भाजपा स्थापना दिवस 'राजनीति' के बजाय 'राष्ट्रनीति' की हमारी प्राथमिकता को दर्शाता है: सहारनपुर में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर सिर्फ चुनावी वादा नहीं, बल्कि हमारा मिशन है।
इंडी अलायंस द्वारा 'शक्ति' को चुनौती देना देश का दुर्भाग्य है: सहारनपुर में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र से यह साबित हो गया है कि अब यह पार्टी नए भारत की आशाओं-आकांक्षाओं से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस के घोषणापत्र में वही सोच झलकती है, जो आजादी के समय मुस्लिम लीग की थी। इस घोषणापत्र में पूरी तरह से मुस्लिम लीग की छाप के साथ-साथ वामपंथी विचारधारा भी हावी है। कुल मिलाकर अपने ही घोषणापत्र से कांग्रेस गायब हो चुकी है। ऐसी कांग्रेस 21वीं सदी में भारत को आगे नहीं बढ़ा सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारें जो कई दशकों में नहीं कर पाईं, वो भाजपा सरकार ने 10 साल में ही करके दिखा दिया है। इसलिए तो आज पूरा देश कह रहा है- 4 जून...400 पार!

बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोलते हुए पीएम ने कहा कि आज एक बहुत शुभ अवसर है। बहुत कम दशकों में ही भाजपा के साथ रिकॉर्ड संख्या में लोग जुड़े हैं। भाजपा ने लोगों का भरोसा और दिल दोनों जीते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि भाजपा, राजनीति नहीं राष्ट्रनीति पर चलती है। भाजपा का नारा है- राष्ट्र प्रथम। भाजपा ने सदैव अपने सिद्धांतों और संकल्पों को राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर रखा है। पीएम ने कहा कि गरीब कल्याण हमारे लिए एक चुनावी घोषणा नहीं, बल्कि मिशन रहा है। इसलिए हमारी प्राथमिकता गरीबों के लिए पक्का घर और शौचालय निर्माण रही है। भाजपा ने गरीबों के जीवन से अंधेरा दूर करके उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराए। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल पाए हैं।

कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि यह पार्टी जितने साल सत्ता में रही, उसने कमीशन खाने को प्राथमिकता दी। भाजपा ने हमेशा देश के विकास को अपना मिशन बनाया। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण और आर्टिकल-370 को हटाना हमारा मिशन था जिसे हमने पूरा करके दिखाया। कश्मीर में पत्थरबाजों ने जो पत्थर फेंके थे, वो सारे पत्थर जुटाकर मोदी उन्हीं से विकसित जम्मू-कश्मीर का निर्माण कर रहा है। भाजपा की जैसी नीयत और निष्ठा है, नीतियां भी वैसी ही बनती हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि नीयत सही तो नतीजे भी सही।

बीजेपी सरकार के बीते दस वर्षों के कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि हमारी सोच यही है कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग के हर व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए भाजपा सरकार का मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। भाजपा सरकार ने सालों से चली आ रही तीन तलाक की कुप्रथा का भी अंत किया। हमने कड़ा कानून बनाकर करोड़ों मुस्लिम बहनों के हित में काम किया। इस कानून से सिर्फ मुस्लिम बहनों को ही नहीं, बल्कि मुस्लिम पुरुषों को भी राहत मिली है। जब तीन तलाक की वजह से किसी महिला की जिंदगी बर्बाद होती है, तो तकलीफ उसके भाई और पिता को भी होती है। भाजपा देश के हर नागरिक की परेशानी कम कर रही है।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की नीति के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी की ख्याति दूर-दूर तक है। इसलिए मोदी वोकल फॉर लोकल कहता है। हम आपके उत्पादों की बिक्री बढ़वाना चाहते हैं, इसलिए हम एक जिला, एक उत्पाद योजना लेकर आए हैं। क्या इंडी गठबंधन के नेताओं से ये बातें आपने कभी सुनी हैं? हमने पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की, ताकि पारंपरिक कला से जुड़े सभी परिवारों की आय बढ़े। इसका लाभ हमारे सहारनपुर के शिल्पियों को बहुत बड़े पैमाने पर होने वाला है। भाजपा ने अपराधियों और दंगाइयों को काबू किया तो इससे सुरक्षा के साथ-साथ निवेश का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि किसानों को यूरिया और खाद की कमी ना हो, इस पर भी हमारा ध्यान है। तभी तो जो यूरिया दूसरे देशों में 3000 रुपये बोरी मिल रही है वो बीजेपी सरकार किसानों को 300 रुपये से भी कम में उपलब्ध करा रही है। ये बात हर किसान को पता होनी चाहिए।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम तो इस मिशन में जुटे हैं। दूसरी तरफ हमारे विरोधी सत्ता पाने के लिए छटपटा रहे हैं। ये देश का पहला चुनाव है, जहां विपक्ष जीत का दावा नहीं कर रहा है बल्कि इसलिए चुनाव लड़ रहा है ताकि भाजपा की सीटें 370 से कम की जा सकें। सपा की स्थिति ऐसी हो गई है कि उसे हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। कांग्रेस की स्थिति तो और भी विचित्र है। इसे तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे। यानि इंडी गठबंधन अस्थिरता और अनिश्चितता का दूसरा नाम बन चुका है। इसलिए देश इनको गंभीरता से नहीं ले रहा। ‘दो लड़कों’ की जो फिल्म पिछली बार फ्लॉप हो चुकी है, उसे इन लोगों ने फिर रिलीज किया है। समझ नहीं आता है कि काठ की हांडी को ये इंडी गठबंधन वाले कितनी बार चढ़ाएंगे?

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि आपका सपना, मोदी का संकल्प है। अगर मैं भ्रष्टाचार पर आज कड़ा प्रहार कर रहा हूं, तो ये आपके बेहतर भविष्य के लिए ही है। भ्रष्टाचारी, गरीब के सपनों को तोड़ते हैं, उनको आगे बढ़ने से रोकते हैं। ये भ्रष्टाचारी एकजुट होकर मोदी को धमकी दे रहे हैं। मैं कहता हूं- भ्रष्टाचार हटाओ, वो कहते हैं-भ्रष्टाचारियों को बचाओ। लेकिन मोदी पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी और ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि 10 साल में जो हुआ, वो तो सिर्फ ट्रेलर है। अभी तो बहुत कुछ करना है, अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। वो दिन दूर नहीं जब हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनॉमी बन जाएगा। वो दिन दूर नहीं जब भारत, खाद्य तेल और दालों में भी आत्मनिर्भर हो जाएगा। वो दिन दूर नहीं जब भारत में बने सामान, दुनिया के कोने-कोने में अपनी पहचान बनाएंगे। ऐसे ही विराट संकल्पों के लिए आपको मोदी को आशीर्वाद देना है। आज बीजेपी सरकार ने भारत की छवि तेजी से विकसित होते मजबूत देश की बना दी है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है-फिर एक बार, मोदी सरकार!

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
18% tariffs, boosts to exports, agriculture protected: How India benefits from trade deal with US? Explained

Media Coverage

18% tariffs, boosts to exports, agriculture protected: How India benefits from trade deal with US? Explained
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
परिणामों की सूची: प्रधानमंत्री की मलेशिया की राजकीय यात्रा
February 08, 2026

समझौते ज्ञापन / समझौते / दस्तावेज़

क्र.सं.

दस्तावेज़ का शीर्षक

दस्तावेज़ के आदान-प्रदान के लिए मलेशिया के प्रतिनिधि

दस्तावेज़ के आदान-प्रदान के लिए भारत के प्रतिनिधि

1.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण समझौता

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

2.

आपदा प्रबंधन में सहयोग पर मलेशिया सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

3.

भ्रष्टाचार से निपटने और उसे रोकने में सहयोग हेतु मलेशिया सरकार और भारत गणराज्य की सरकार के बीच समझौता ज्ञापन

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

4.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर पत्र का आदान-प्रदान (ईओएल)

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

5.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

6.

अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) पर ढांचागत समझौता

दातोसेरी उतामा हाजी मोहम्मद हाजी हसन

विदेश मंत्रीमलेशिया

डॉ. एस. जयशंकर

विदेश मंत्रीभारत

7.

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी), भारत गणराज्य और सामाजिक सुरक्षा संगठन (पीईआरकेईएसओमलेशिया के बीच में बीमित व्यक्तियों के रूप में भारतीय नागरिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और गतिविधियों पर सहयोग ज्ञापन (एमओसी)

दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन

महासचिव,
विदेश मंत्रालयमलेशिया

श्री पी. कुमारन

सचिव (पूर्वी क्षेत्र),
विदेश मंत्रालयभारत

8.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (टीवीईटी) में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)

दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन

महासचिव,
विदेश मंत्रालयमलेशिया

श्री पी. कुमारन

सचिव (पूर्वी क्षेत्र),
विदेश मंत्रालयभारत

9.

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और मलेशिया के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के बीच सुरक्षा सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)

दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन

महासचिव,
विदेश मंत्रालयमलेशिया

श्री पी. कुमारन

सचिव (पूर्वी क्षेत्र),
विदेश मंत्रालयभारत

10.

भारत गणराज्य की सरकार और मलेशिया की सरकार के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग पर नोट का आदान-प्रदान (ईओएन)

दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन

महासचिव,
विदेश मंत्रालयमलेशिया

श्री बीएन रेड्डी

मलेशिया में भारत के उच्चायुक्त

11

10वें मलेशिया-भारत सीईओ फोरम की रिपोर्ट का प्रस्तुतीकरण

 

भारत-मलेशिया सीईओ फोरम के 10वें सह-अध्यक्ष श्री निखिल मेशवानी और वाईबीएचजी तन श्री कुनासिंगम वी सिट्टमपालन द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत रिपोर्टमलेशिया में भारत के उच्चायुक्त श्री बी.एन. रेड्डी और मलेशिया के विदेश मंत्रालय के महासचिव दातोश्री अमरान मोहम्मद ज़िन को सौंपी गई।

घोषणाएं

 

शीर्षक

1

मलेशिया में भारतीय वाणिज्य दूतावास की स्थापना

2

यूनिवर्सिटी मलायाकुआला लंपुर में एक समर्पित तिरुवल्लुवर केंद्र की स्थापना

3

मलेशियाई नागरिकों के लिए तिरुवल्लुवर छात्रवृत्ति संस्थान

4

एनआईपीएल और पेनेट एसडीएन बीएचडी के बीच सीमा पार भुगतान पर समझौता

5

साइबरजाया विश्वविद्यालय (यूओसी) और आयुर्वेद प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईटीआरए) के बीच शैक्षणिक सहयोग पर समझौता ज्ञापन।