भाजपा सरकार उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है: ऋषिकेश रैली में पीएम मोदी
ब्रह्मकमल की भूमि उत्तराखंड एक बार फिर पूर्ण गौरव के साथ पंच-कमल के खिलने की प्रतीक्षा कर रही है: पीएम मोदी
ये मोदी ही है, जिसने OROP लागू करके पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा दिए हैं: पीएम मोदी
कांग्रेस विकास और विरासत दोनों की विरोधी। भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया और मंदिर निर्माण का विरोध किया: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ऋषिकेश में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत में उन्होंने बाबा केदार और बद्री विशाल को नमन करते हुए कहा कि यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार! उन्होंने कहा, ‘ये गूंज इसलिए है क्योंकि देश के लोगों ने पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार का काम देखा है। आज देश में ऐसी सरकार है जिसने बीते 10 साल में भारत को पहले के मुकाबले कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया है’।

पीएम ने वन रैंक वन पेंशन पर कहा कि कांग्रेस की सरकार होती तो ये कभी लागू नहीं होती। मोदी ने ये गारंटी दी थी और इसे पूरा करके दिखाया। ये मोदी है जिसने वन रैंक वन पेंशन लागू करके पूर्वसैनिकों को एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा उनके बैंक खाते में पहुंचा दिए हैं।

देश के सैनिकों को दिए गए आधुनिक उपकरणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं थे। ये भाजपा है जिसने भारत में बनी बुलेट प्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक राइफल से लेकर लड़ाकु विमान और विमान वाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं।

पीएम ने कहा कि ये दशक उत्तराखंड का दशक है और उनकी सरकार उत्तराखंड के सामर्थ्य का लगातार विस्तार करने में जुटी है। और इसमें बहुत बड़ी भूमिका पर्यटन की है। यात्रा की है, यात्रा धामों की है। ऋषिकेश तो आसपास के कई राज्यों के लोगों के लिए पर्यटन का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। एक जमाना था जब योग की पूरी दुनिया में धूम नहीं थी। तब भी दुनिया के कई देश के लोग जिज्ञासु के नाते योग के लिए हमारे ऋषिकेश आया करते थे। उन्होंने इसी से जुड़ी एक घटना की भी चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘एडवेंचर से लेकर आध्यात्म और योग में रूचि रखने वाले व्यक्ति, ऋषिकेश आकर आनंद से भर जाता है’।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देवभूमि में रोडवेज, रेलवेज और एयरवेज की लगातार सुविधा बढ़ाई जा रही है। यहां ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन पर तेज़ी से काम चल रहा है। दिल्ली से देहरादून की दूरी भी सिमट रही है। उत्तराखंड के जिन सीमावर्ती गांवों को कांग्रेस अंतिम गांव कहती थी, भाजपा उन्हें देश का पहला गांव मानकर विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि ये इसलिए हो पा रहा है, क्योंकि भाजपा की नीयत सही है। और जब नीयत सही होती है, तो नतीजे भी सही मिलते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पर्यटन का ये विस्तार, सिर्फ एक सेक्टर का विस्तार नहीं है। पर्यटन बढ़ने का मतलब है, रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके। उत्तराखंड में हो रहे इस विकास ने अब पलायन की खबरों को बीते दिन की बात बना दिया है। अब उत्तराखंड के स्टार्ट-अप्स की खबरें आती हैं। उत्तराखंड के नौजवानों ने एक हज़ार से अधिक स्टार्ट अप्स रजिस्टर किए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब कांग्रेस की सरकार थी, तो गरीब का, नौजवान का पैसा, बिचौलिए खा जाते थे। भाजपा सरकार, लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर रही है’।

भ्रष्टाचारियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘आज मोदी कह रहा है भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। आप मुझे बताइए साथियों भ्रष्टाचार हमारे देश के लिए विनाशक है कि नहीं है। आपके लिए विनाशक है कि नहीं है। भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। इस देश को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलनी चाहिए कि नहीं मिलनी चाहिए’। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार यही सबकुछ कांग्रेस की परंपरा में है। लेकिन मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है।

लोगों का जीवन आसान बनाने वाली सुविधाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अब उन्हें राशन और दवा के लिए भी चिंता की जरूरत नहीं है। आने वाले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलता रहेगा। यहां उत्तराखंड को एम्स की सुविधा मिली है। गांव-गांव अच्छे अस्पताल- आयुष्मान आरोग्य मंदिर बन रहे हैं। धामी जी और उनकी सरकार मेहनत करके यहां बहुत शानदार काम कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस विकास और विरासत, दोनों की विरोधी है। उत्तराखंड का कोई निवासी नहीं भूल सकता कि कांग्रेस ने प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। ये कांग्रेस ही है जिसने पहले राम मंदिर का विरोध किया। जितने अड़ंगे डाल सकते थे डाले, अदालत में भी रूकावटें करने की कोशिश की लेकिन राम मंदिर बनाने वालों ने कांग्रेस के सारे गुनाह माफ करके उनके घर जाकर उनको निमंत्रण दिया, लेकिन इनका दिमाग कैसा है। पता नहीं घर जाकर निमंत्रण दिया गया था। प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर था। उन्होंने उसका भी बहिष्कार कर दिया। अब तो कांग्रेस ने प्रण किया है कि हिंदु धर्म में जो शक्ति है, उसका विनाश करेंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वे विकसित भारत का संकल्प लेकर चले हैं। और विकसित भारत के संकल्प के लिए विकसित उत्तराखंड उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘इस काम के लिए मेरा पल-पल आपके नाम है। मेरा पल-पल देश के नाम है और 24/7 फॉर 2047 यह मोदी की आपको गारंटी है’।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-UK FTA comes into effect today, unlocking duty-free access for Indian exports

Media Coverage

India-UK FTA comes into effect today, unlocking duty-free access for Indian exports
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays homage to Thiru K. Kamaraj Ji on his birth anniversary
July 15, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today, paid homage to Thiru K. Kamaraj Ji on his birth anniversary, remembering him as a stalwart of India's freedom movement and an exceptional public figure who dedicated his life to nation-building. Shri Modi said that Thiru K. Kamaraj Ji's unwavering commitment to education, inclusive development and the welfare of the underprivileged continues to inspire generations.

Shri Modi posted on X;

Remembering Thiru K. Kamaraj Ji on his birth anniversary. A stalwart of India’s freedom movement and an exceptional public figure, he dedicated his life to nation-building. His unwavering commitment to areas like education, inclusive development and the welfare of the underprivileged continues to guide generations.