करतार नगर की रैली में पीएम मोदी ने कहा, 'दिल्ली में भाजपा आएगी, आप-दा की लूट खत्म होगी।'
करतार नगर में पीएम मोदी ने कहा, 25 साल में कांग्रेस और AAP ने आपकी दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।
8 फरवरी के बाद, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद, हम तय समय सीमा के भीतर, सभी वादों को पूरा करेंगे: पीएम
आप-दा के लोग कहते हैं कि हरियाणा के लोग दिल्ली भेजे जाने वाले पानी में जहर मिलाते हैं। यह सिर्फ हरियाणा का ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों का अपमान है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के करतार नगर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीते 25 वर्षों में कांग्रेस और ‘आप’दा वालों ने दिल्ली की दो-दो पीढ़ियों को बर्बाद किया है। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव हारने के डर से दिल्ली के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने पानी को लेकर जो शर्मनाक आरोप लगाए हैं, वो हरियाणा के साथ ही भारतीय संस्कारों का भी अपमान है। मुझे पक्का विश्वास है कि ऐसी ओछी बातें करने वालों को दिल्ली की जनता इस बार जरूर सबक सिखाएगी। इन ‘आप’दा वालों की लुटिया यमुना जी में ही डूबेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग भाजपा की ऐसी डबल इंजन सरकार चाहते है, जो गरीबों के कल्याण और दिल्ली के विकास, दोनों पर एक साथ काम करे। दिल्ली एक ऐसी सरकार चाहती है, जो हर घर नल से साफ जल पहुंचाए। इसलिए, पूरी दिल्ली आज कह रही है- 5 फरवरी को ‘आप’दा जाएगी - भाजपा आएगी।

प्रधानमंत्री ने सबसे पहले प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इसमें हमें कुछ पुण्यात्माओं को खोना पड़ा है। पीएम ने दिल्ली भाजपा के संकल्प पत्र को शानदार बताते हुए कहा कि इसमें महिलाओं, युवाओं, स्कूल बच्चों, मध्यम वर्ग, ऑटो चालक, दुकानदार और झुग्गी-झौपड़ी में रहने वालों समेत हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ है। इसलिए दिल्ली कह रही है कि अब ‘आप’दा के बहाने, फर्जी वादे, लूट और झूठ कुछ भी नहीं चलेगा। दिल्ली का मूड बता रहा है कि जनता भाजपा की सरकार बनाने जा रही है। जब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, तो सारे वादे समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। ये मोदी की गारंटी है।

दिल्ली की समस्याओं का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, “आपका एक वोट देश की राजधानी को ऐसे हालातों और मुसीबतों से बाहर निकाल सकता है। आपने 25 साल कांग्रेस भी देखी और ‘आप’दा भी देखी है। अब एक बार कमल को भी देख लीजिए। मुझे सेवा करने का अवसर दीजिए। आपके सपनों को पूरा करने के लिए मैं अपना समय, शक्ति, बुद्धि जो कुछ भी है, आपके लिए खपा दूंगा।“ उन्होंने कहा कि आज अगर कोई दिल्ली का नाम लेता है, तो सिर्फ यही कहता है कि ये देश की राजधानी है। दिल्ली शहर की अपनी कोई विशेष पहचान नहीं बन पाई। ये बहुत जरूरी है कि विकसित भारत की राजधानी भी, एक विकसित देश का मॉडल शहर बने। 21वीं सदी की दिल्ली को भी हमें एक अलग, विशेष पहचान दिलवानी है। दुनिया हमारी दिल्ली को सिर्फ भारत की राजधानी के रूप में ही नहीं, बल्कि विकसित भारत के मॉडल सिटी के रूप में भी पहचाने। भाजपा ये लक्ष्य लेकर काम कर रही है।

भाजपा सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ये जो कहती है, वो करके दिखाती है। आजादी के अनेक दशकों बाद भी, देश में करोड़ों लोग टॉयलेट, बिजली, गैस कनेक्शन, बैंक खाते ऐसी सुविधाओं से वंचित थे। भाजपा सरकार आने के बाद ये सब सुविधाएं जनता को मिल रही हैं। जो काम देश की आजादी के बाद इतने वर्षों में नहीं हो पाए। हमने करके दिखाए हैं। ‘आप’दा वाले अफवाह फैला रहे हैं कि भाजपा योजनाएं बंद करेगी। हम योजनाओं को बंद करने वालों में से नहीं, बल्कि योजनाओं को बल देने वालों में से हैं। अगर भाजपा हिंदुस्तान के दुर्गम गांवों तक नल से जल पहुंचा सकती है, तो दिल्ली के हर घर को भी नल से साफ जल दे सकती है। ‘आप’दा वालों ने तीन चुनावों में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे। आज कह रहे हैं यमुना जी से वोट थोड़े मिलता है। हम इसकी सफाई नहीं करेंगे। ये चाहते हैं कि हमारे पूर्वांचली साथी हर साल गंदगी में ही छठी मैया की पूजा करें।

राजनीतिक स्वार्थ के लिए ‘आप’दा के घोर पाप की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगाए हैं। क्या हरियाणा वालों के परिवार, बाल-बच्चे और नाते-रिश्तेदार दिल्ली में नहीं रहते। हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है। पिछले 11 साल से ये प्रधानमंत्री भी वो ही पानी पीता है।

हरियाणा का भेजा पानी दिल्ली में रहने वाले हमारे सारे न्यायाधीश, न्यायमूर्ति और सभी सम्मानित सदस्य भी पीते हैं। गरीब के घर के आसपास भी वो ही पानी होता है। क्या कोई ये सोच भी सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पानी में जहर डाल सकती है!

आप सरकार के कामकाज की पोल खोलते हुए पीएम ने कहा कि ‘आप’दा वालों की नीयत ही काम करने की नहीं है। पिछले 5 साल में दिल्ली विधानसभा के इतिहास का सबसे कम कामकाज हुआ। इस दौरान दिल्ली में समस्याएं बढ़ीं, लेकिन कानून सिर्फ 14 पास हुए। इनमें से भी पांच कानून उनके विधायकों की सैलरी और पेंशन को तय करने के लिए पास किए। पीएम ने कहा कि जब तक झुग्गियों में रहने वालों का जीवन बेहतर नहीं होगा, तब तक भाजपा चैन से नहीं बैठ सकती। मोदी के पास अपना कोई घर नहीं है। लेकिन मोदी का सपना है, हर गरीब के पास अपना पक्का घर हो। ये शीशमहल बनाने वाले, जनता के करोड़ों रुपए लुटाने वाले, ऐशो-आराम करने वाले, कभी गरीब के घर के बारे में नहीं सोच सकते। उन्होंने कहा कि ‘आप’दा सरकार CAG की रिपोर्ट को दबाकर बैठ गई है। इन्हें शराब घोटाले, शीशमहल घोटाले, शिक्षा घोटाले, अस्पताल घोटाले...ऐसी हर चीज से पर्दा उठने का डर है। मोदी की गारंटी भी लिख लीजिए, विधानसभा के पहले सत्र में ही CAG रिपोर्ट टेबल कर दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के समापन पर कहा कि ये ‘आप’दा वाले इतने अहंकार में डूबे हैं कि खुद को दिल्ली का मालिक समझ बैठे हैं। इनका ये अहंकार दिल्ली की जनता इस चुनाव में तोड़ने वाली है। ये लोग खुद को दिल्ली की माताओं-बहनों का सुरक्षा कवच कहते हैं। ये मेरा सौभाग्य है कि देशभर की माताएं-बहनें मोदी का सुरक्षा कवच हैं। दिल्ली की महिलाओं का ‘आप’दा पार्टी से भरोसा उठ चुका है। दिल्ली में महिलाओं के लिए जो 11 सौ रूपये देने की घोषणा की थी, वो पैसे किसकी जेब में गए। महिलाओं के खाते में तो नहीं गए। पंजाब में भी तीन साल पहले 11 सौ रुपये देने का वादा किया था। आज तक वो पूरा क्यों नहीं किया। ‘आप’दा पार्टी के झूठे वादों और पापों की सजा जनता देगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi meets Skyroot founders after Vikram-1 success, hails India's growing private space ecosystem

Media Coverage

PM Modi meets Skyroot founders after Vikram-1 success, hails India's growing private space ecosystem
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister reviews flood situation in Assam with MPs from the state
July 28, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, met Members of Parliament from Assam and discussed the prevailing flood situation in various parts of the state.

The Prime Minister said that the Centre is working closely with the Assam Government in assisting those affected.

Shri Modi prayed for everyone’s safety and well-being.

In a post on X, Shri Modi said;

“Met MPs from Assam and discussed the prevailing flood situation in various parts of the state.

The Centre is working closely with the Assam Government in assisting those affected. I pray for everyone's safety and well-being.”