भाजपा का लक्ष्य तेज विकास, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल विकास के दुश्मन: झारखंड में पीएम मोदी
जेएमएम-कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार ने झारखंड को बदतर हालात में पहुंचाया: पीएम मोदी
बैगा, बिरहोर, बिरजिया, कोरवा, पहाड़िया और सावरा जैसे आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना भाजपा की प्रतिबद्धता: पीएम मोदी
ये भाजपा ही है जिसने धरती आबा बिरसा मुंडा के सम्मान में एक संग्रहालय स्थापित करते हुए जनजातीय गौरव दिवस की शुरुआत की: पीएम मोदी
विकसित भारत के निर्माण में विकसित झारखंड की अहम भूमिका: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंद पड़ा सिंदरी खाद कारखाना एक दिन शुरू पाएगा ये किसी ने सोचा नहीं था लेकिन बीजेपी सरकार ने इसका शिलान्यास किया और लोकार्पण भी किया। बीजेपी सरकार की उपलब्धियों पर उन्होंने कहा कि झारखंड को देवघर में दूसरा एयरपोर्ट मिला, एम्स मिला, 3 आधुनिक मेड इन इंडिया वंदेभारत ट्रेनें मिली, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 27 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर काम शुरु हुआ है। इसके साथ ही रेलवे का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड बीते वर्षों में बीजेपी सरकार द्वारा किए गए ऐसे अनेक कार्यों का गवाह है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर देश भरोसा कर रहा है इसलिए पूरे देश में आज एक ही गूंज सुनाई पड़ रही है, अबकी बार...400 पार।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में एक ही गूंज सुनाई दे रही है अबकी बार...400 पार! ये 400 पार का नारा ऐसे ही नहीं लग रहा है। ये तभी लग रहा है, जब मोदी की गारंटी पर देश भरोसा कर रहा है।

लंबे समय से बंद पड़े सिंदरी खाद कारखाने की शुरुआत पर पीएम मोदी ने कहा, ''साल 2018 में मुझे सिंदरी के इस खाद कारखाने का शिलान्यास करने का सौभाग्य मिला। और आज सिंदरी के इस खाद कारखाने का लोकार्पण हो गया है।'' उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या किसी ने सोचा था कि ये कारखाना एक दिन फिर से शुरू हो जाएगा? सब लोग निराश हो चुके थे। उन्होंने कहा कि जिसकी आशा भी लोगों ने छोड़ दी थी उसमें भी ऊर्जा भरने के लिए आपने मोदी को काम दिया है। पीएम ने कहा कि इस खाद कारखाने से यहां युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे वहीं पूर्वी भारत के किसानों को बहुत लाभ होगा।

भाजपा का मतलब है तेज विकास। इसे एक उदाहरण के जरिये बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नॉर्थ कर्णपुरा का बिजली कारखाना का शिलान्यास पिछली सदी के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। लेकिन फिर कांग्रेस की घोटालेबाज़ सरकार आई और इस प्रोजेक्ट पर ताला लग गया। 2014 में मोदी ने इस प्रोजेक्ट को भी फिर से जिंदा करने की गारंटी दी थी। आज इस बिजली कारखाने से अनेकों घर रोशन हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मोदी ने उन गरीबों की भी चिंता की है, जिनके घर पहले बिजली कनेक्शन नहीं था। सौभाग्य योजना से यहां धनबाद में भी करीब एक लाख घरों में पहली बार मुफ्त बिजली कनेक्शन लगा है।''

झारखंड में केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा किए कामों की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने कहा कि देवघर में झारखंड को दूसरा एयरपोर्ट मिला, पहला एम्स मिला, रेलवे का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हुआ। झारखंड को 3 आधुनिक मेड इन इंडिया वंदेभारत ट्रेनें मिल चुकी हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 27 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर काम शुरु हुआ है। इसके साथ ही 25 फरवरी को ही झारखंड में अस्पतालों से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।

JMM और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण की नीति पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड में तेज विकास के लिए ये ज़रूरी है कि यहां कानून व्यवस्था अच्छी हो, शासन-प्रशासन ईमानदार हो। लेकिन जबसे यहां JMM और कांग्रेस की परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और तुष्टिकरण वाली सरकार बनी है, तब से स्थितियां बहुत बिगड़ी हैं। झारखंड में रंगदारी बढ़ती ही जा रही है, तुष्टिकरण के चलते घुसपैठ बढ़ती जा रही है। पीएम मोदी ने कहा, ''यहां JMM-कांग्रेस के नेताओं का एक ही काम रह गया है- अपनी तिजोरियां भरने का। इन लोगों ने झारखंड की जनता को लूटकर अपने लिए बेनामी संपत्तियों के पहाड़ बना लिए हैं। यह सबने देखा कि यहां किस तरह नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। जब मोदी ऐसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन लेता है, तब ये लोग तरह-तरह के बहाने बनाते हैं। ये लोग जांच से भाग रहे हैं, क्योंकि ये लोग अपने कारनामे जानते हैं।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में मुफ्त राशन की योजना शुरु की गई। लेकिन इंडी गठबंधन के लोग इसका भी विरोध कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि मुफ्त अनाज देने वाली योजना बंद कर दी जाए। उन्होंने कहा कि एक देश एक राशन कार्ड योजना से अब लोगों को किसी नई जगह जाने पर नया राशन कार्ड नहीं बनाना पड़ता।

विकसित भारत में नारीशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका पर पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों में टॉयलेट हो, गैस कनेकशन हो, बहनों की ऐसी अनेक समस्याओं का समाधान भाजपा ने किया है। उज्जवला की लाभार्थी बहनों को बहुत सस्ता गैस सिलेंडर भी भाजपा सरकार ही दे रही है। अब पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है लेकिन यहां इंडी गठबंधन की सरकार इस काम को भी रोक रही है। झारखंड की इंडी-गठबंधन की सरकार यहां गरीबों के पक्के घर बनाने में भी रोड़े अटका रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आदिवासी कल्याण और आदिवासी समाज की भागीदारी को बढ़ाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण तो अलग झारखंड राज्य का निर्माण ही है। भाजपा सरकार ने ही अलग आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया और बीते 10 वर्ष में इसके बजट में 5 गुणा बढ़ोतरी की। जनजातियों के विकास के लिए 24 हज़ार करोड़ रुपए की पीएम-जनमन योजना शुरू की गई है। इसके तहत आदिवासी परिवारों के घर बन रहे हैं, दूसरी सुविधाएं बन रही हैं, रोजगार के साधन बन रहे हैं। भाजपा सरकार ने ही भगवान बिरसा मुंडा का संग्रहालय बनाया। उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Inspiring India: Gujarat Woman's Solar Mission Earns PM Modi’s Praise, Invitation to I-Day Ceremony

Media Coverage

Inspiring India: Gujarat Woman's Solar Mission Earns PM Modi’s Praise, Invitation to I-Day Ceremony
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी का देशवासियों से आह्वान: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाएं, भारत की समृद्ध हथकरघा विरासत को विश्वभर में दें नई पहचान
August 06, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has called upon citizens to celebrate National Handloom Day on 7th August by promoting India's rich and diverse handloom traditions.

“Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media”, Shri Modi said.

Shri Modi posted on X;

Tomorrow, 7th August is National Handloom Day. Let’s make India’s handloom diversity popular.

Share your videos with your favourite handloom products, including GRWM videos on social media.

Don’t forget to use #NationalHandloomDay.