यह केवल एक सांसद चुनने का नहीं बल्कि देश के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है।
बीते दस वर्ष इस बात के गवाह हैं कि स्थिर सरकार ही देशवासियों के हित में काम करती है।
हमारी सरकार ने देश को दुनिया में, हथियार आयातक से हथियार निर्यातक के रूप में खड़ा किया।
गरीबों के साथ-साथ 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को भी मुफ्त इलाज की योजना का लाभ मिलेगा।
हमने पांच साल के लिए मुफ्त राशन की सुविधा बढ़ाई, ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दमोह में आयोजित जनसभा में कहा कि एक मजबूत और स्थिर सरकार कैसे देश और देशवासियों के हित में काम करती है ये बीते वर्षों में दिखा है। कोविड का इतना बड़ा संकट आया। हमारी मजबूत सरकार पूरी दुनिया से हर भारतीय को सुरक्षित वापस भारत ले आई। करोड़ों परिवारों को मुफ्त राशन की सुविधा दी गई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने करोड़ों भारतीयों को मुफ्त वैक्सीन लगाई। आज देश में वो भाजपा सरकार है जो ना किसी से दबती है, ना किसी के सामने झुकती है। उन्होंने कहा कि 2024 में हो रहा यह लोकसभा चुनाव सिर्फ एक सांसद चुनने का चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश का है। देश के भविष्य को सुनिश्चित करने का चुनाव है। आने वाली पीढ़ी के भाग्य को सुनिश्चित करने वाला चुनाव है। ये चुनाव आने वाले 5 साल में भारत को दुनिया की बड़ी शक्ति बनाने का चुनाव है। एक तरफ जहां दुनिया में युद्ध के बादल छाए हैं ऐसे समय में भारत में युद्धस्तर पर काम करने वाली सरकार बहुत जरूरी है।

कांग्रेस ने दशकों तक देश के डिफेंस सेक्टर को कमजोर बनाए रखा इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग सेना के लिए हथियार खरीदने में भी अपना स्वार्थ देखते थे। इनकी यही मंशा रही कि वायुसेना सशक्त न हो, देश में रफायल लड़ाकू विमान ना आए और देश की वायुसेना मुसीबतों को झेलती रहे। कांग्रेस की सरकार रही होती तो भारत में बना तेजस फाइटर प्लेन भी आसमान की बुलंदियां नहीं देख पाता। ये भाजपा सरकार है जो हमारी सेनाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। भारत की पहचान अब दूसरे देशों को हथियार निर्यात करने वाले देश की बन रही है। इस साल ही भारत ने 21 हजार करोड़ रुपए के हथियार दूसरे देशों को बेचे हैं। अब ब्रह्मोस मिसाइल को भी एक्सपोर्ट किया जा रहा है।

2014 से पहले देश में छाई निराशा की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में चारों तरफ छाई निराशा के माहौल में ही साल 2014 में मोदी आपके बीच एक उम्मीद लेकर आया। 2019 में एक विश्वास लेकर आया और अब 2024 में मोदी आपके पास गारंटी लेकर आया है। मोदी की गारंटी यानी, गारंटी पूरी होने की गारंटी! मोदी की गारंटी है कि गरीब, किसान, नौजवान और माताएं-बहनें, हर लाभार्थी को शत-प्रतिशत सुविधाएं मिलेंगी। पिछले 10 वर्षों में MP के 40 लाख से ज्यादा परिवारों को पक्का घर मिला है। यही नहीं, अगले पांच साल में देश में 3 करोड़ नए आवास बनाए जाएंगे।

मुफ्त राशन की योजना पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हर परिवार के लिए राशन और इलाज का खर्च मायने रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, आने वाले 5 वर्ष तक मुफ्त राशन की सुविधा बढ़ा दी गई है। इन परिवारों को मुफ्त राशन इसलिए दिया जा रहा है ताकि गरीब के घर का चूल्हा जलता रहे। ये मुफ्त राशन इसलिए कि गरीब का बच्चा भूखे पेट सोने के लिए मजबूर ना हो जाए। आयुष्मान योजना ने भी गरीबों के लाखों रुपए खर्च होने से बचाए हैं। अब गरीबों के साथ-साथ हमारे देश का कोई भी व्यक्ति जो 70 साल से ऊपर का है, उसे मुफ्त इलाज की योजना का लाभ मिलेगा।

बुंदेलखंड में जल संकट दूर करने के प्रयासों पर पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार पूरी ईमानदारी से जुटी है। पंचम नगर परियोजना से सिंचाई की ज़रूरतें पूरी हो रही हैं। इसके साथ ही 45 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करके केन-बेतवा लिंक नहर को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। हर घर जल अभियान के तहत, मध्य प्रदेश में करीब 70 लाख घरों तक पाइप से पानी पहुंचाया जा चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हम विकसित भारत के निर्माण के लिए नारीशक्ति को सशक्त कर रहे हैं। उज्ज्वला योजना की गैस हो...घर घर बने शौचालय हो...घर-घर पहुंची बिजली हो...जन-धन योजना के बैंक खाते हों...इन सबका सबसे ज्यादा लाभ हमारी माताओं-बहनों-बेटियों को ही हुआ है। पहले हमारे देश में महिलाओं के नाम एक भी संपत्ति नहीं होती थी। पहले पति के नाम होती थी और बाद में बेटे के नाम होती थी। महिला के नाम कुछ नहीं होता था। मोदी ने तय किया कि पीएम आवास योजना की वजह से अब करोड़ों बहनों के नाम पहली बार कोई प्रॉपर्टी दर्ज हुई है। माताओं-बहनों के नाम संपत्ति आई है। पिछले 10 साल में 10 करोड़ बहनें सहायता समूहों से, वनधन केंद्रों से जुड़ी हैं। अभी तक 1 करोड़ बहनें ऐसी हैं जिनकी वार्षिक आय 1 लाख से अधिक हो चुकी है। अब मोदी ने 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है।” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परिवारवादी और भ्रष्टाचारी नेताओं को मोदी की गारंटी बेचैन कर रही है। वो कहते हैं कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो देश में आग लग जाएगी। इंडी-गठबंधन के लोग मोदी को आए दिन धमकियां दे रहे हैं। लेकिन मोदी इन धमकियों से ना पहले डरा है और ना कभी डर सकता है।

कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा आस्था के अपमान पर पीएम मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड की ये भूमि राष्ट्रभक्ति और रामराज्य की प्रेरणा से भरी हुई है। ओरछा में हमारे प्रभु राम राजा के रूप में विराजमान हैं। बुंदेलखंड की धरती देख रही है कि कैसे कांग्रेस और इंडी-गठबंधन वाले हमारी आस्था का अपमान करने में जुटे हैं। ये लोग कहते हैं कि हमारा सनातन डेंगू है, मलेरिया है। अयोध्या में जो राममंदिर बना है, उसके भी ये घोर विरोधी हैं। ये लोग भगवान श्रीराम की पूजा को पाखंड बताते हैं। और ये बयान तब दिया जाता है, जब अयोध्या में रामनवमी पर रामलला का सूर्यतिलक हो रहा था। यही लोग हैं, जो बुलाने के बाद भी अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में नहीं गए, इतना ही नहीं उन्होंने निमंत्रण को ठुकरा दिया। और ये सारा वोट बैंक पोलिटिक्स के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के खिलाफ अदालत में लड़ाई लड़ने वाले इकबाल अंसारी राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं दूसरी तरफ ये कांग्रेस के नेताओं का व्यवहार देखिए, उन्होंने प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को ठुकरा दिया। वोट बैंक के खातिर ये क्या करते हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India a ‘front-runner’ market, plans to deepen AI and manufacturing presence: Ericsson CEO

Media Coverage

India a ‘front-runner’ market, plans to deepen AI and manufacturing presence: Ericsson CEO
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister speaks with Amir of Qatar
March 03, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi spoke with H.H. Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani, the Amir of Qatar.

During the conversation, the Prime Minister conveyed that India stands firmly in solidarity with Qatar and strongly condemns any violation of its sovereignty and territorial integrity.

The two leaders emphasized the urgent need to restore peace and stability in the region through dialogue and diplomacy.

The Prime Minister also conveyed his appreciation for the continued support and care extended by the Qatari leadership to the Indian community in Qatar during this challenging time.

The Prime Minister wrote on X;

“Spoke with my brother, H.H. Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani, the Amir of Qatar. We stand firmly in solidarity with Qatar and strongly condemn any violation of its sovereignty and territorial integrity. We emphasized the urgent need to restore peace and stability in the region through dialogue and diplomacy. I also conveyed my appreciation for his continued support and care for the Indian community in Qatar during this challenging time.

@TamimBinHamad”