एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। आज की विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है: भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी
हम सभी जनता-जनार्दन के बहुत आभारी हैं। देशवासियों ने भाजपा पर, एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है: भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी
हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले भाजपा ने जीती हैं: भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी
तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा और ये मोदी की गारंटी है: भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी

देश की जनता-जनार्दन से लगातार तीसरी बार एनडीए को ऐतिहासिक जनादेश मिलने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब हमारे सामने विकसित भारत का बड़ा संकल्प है। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें हासिल नहीं कर पाए, जितनी इस चुनाव में अकेले बीजेपी ने जीती है। इससे हमारे संकल्प को नई मजबूती और नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं देशवासियों से फिर कहना चाहता हूं कि यदि आप 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप दो कदम चलेंगे तो मोदी चार कदम चलेगा। हम सभी भारतीय मिलकर देश को और आगे बढ़ाएंगे। तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा, ये मोदी की गारंटी है। पीएम ने कहा कि 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार लगातार दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा के चुनाव हुए, वहां पर NDA को भव्य विजय मिली है। चाहे वो अरुणाचल प्रदेश हो, आंध्र प्रदेश हो, ओडिशा हो या फिर सिक्किम। इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।

जनता-जनार्दन का हृदय से आभार जताते हुए पीएम ने कहा कि इस आशीर्वाद के लिए मैं सभी देशवासियों का ऋणी हूं। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये विकसित भारत के प्रण की जीत है। ये सबका साथ और सबका विकास के मंत्र की जीत है। चुनाव के इस पूरे सिस्टम और चुनाव प्रक्रिया की क्रेडिबिलिटी पर हर भारतीय को गर्व है। जिस प्रकार से हमारे चुनाव आयोग ने चुनाव संपन्न कराया है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि इस स्केल पर इतनी Efficiency के साथ चुनाव कराने का दुनिया में कोई दूसरा उदाहरण नहीं है। भारत में जितने लोगों ने मतदान किया, वो अनेक बड़े लोकतांत्रिक देशों की कुल आबादी से भी कहीं ज्यादा है। हमें भारत के लोकतंत्र के सामर्थ्य को विश्व के सामने बड़े गर्व से प्रस्तुत करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पहली बार होगा, जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा। बीजेपी ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी ने केरल में भी सीट जीती है। हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। पीढ़ी-दर-पीढ़ी वे संघर्ष करते रहे। तेलंगाना में हमारी संख्या दो गुनी हुई है। मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे कई राज्यों में हमारी पार्टी ने लगभग क्लीन स्वीप किया है। मैं इन सभी राज्यों और अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के मतदाताओं का भी विशेष आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि केंद्र सरकार आपके विकास के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू जी के नेतृत्व में NDA ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बिहार में नीतीश बाबू के नेतृत्व में भी NDA ने शानदार प्रदर्शन किया है।

पीएम ने एक दशक पहले का समय याद करते हुए कहा कि तब देश ने हमें बदलाव के लिए जनादेश दिया था। ये वो समय था, जब देश निराशा की गर्त में डूबा हुआ था। हर दिन घोटाले अखबारों की सुर्खियां बनते थे। युवा पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर सशंकित थी। ऐसे समय में देश ने हमें गहरे सागर से आशा के मोती निकालने का जिम्मा सौंपा था। हम सभी ने पूरी ईमानदारी से काम किया। 2019 में हमारे कार्य और प्रयास पर विश्वास जताते हुए देश ने दोबारा प्रचंड जनादेश दिया। इसके बाद NDA का दूसरा कार्यकाल विकास और विरासत की गारंटी बन गया। 2024 में इसी गारंटी के साथ हम जन-जन का आशीर्वाद लेने देश के कोने-कोने तक गए। आज तीसरी बार जो आशीर्वाद NDA को मिला है, वो निजी तौर पर मेरे लिए भी भावुक करने वाला पल है। मेरी मां के जाने के बाद ये मेरा पहला चुनाव था। लेकिन, देश की कोटि-कोटि माताओं-बहनों-बेटियों ने अपने स्नेह और आशीर्वाद से मुझे मां की कमी खलने नहीं दी।

बीते 10 वर्षों के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इस कालखंड में देश ने बहुत बड़े फैसले लिए हैं। राष्ट्र प्रथम की भावना असाधारण लक्ष्य हासिल करने और कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति उत्पन्न करती है। हमने दुनिया की सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। आजादी के 70 साल बाद 12 करोड़ लोगों को नल से जल मिला। 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर मिले। देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन की सुविधा मिली। करोड़ों गरीबों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटी। जीएसटी, IBC और बैंकिंग रिफॉर्म हुए। कोरोना का इतना बड़ा संकट आया। हमने वही फैसला लिया, जो देशहित में था। इसी का नतीजा है कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी इकोनॉमी है।

पीएम ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की यही भावना भारत को आत्मनिर्भर बनाएगी। हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इसमें एक बड़ी संख्या SC-ST-OBC की है। बीते एक दशक में हमने मेडिकल कॉलेज की संख्या दोगुनी की है। एम्स की संख्या तीन गुनी की है। स्वरोजगार और स्टार्टअप्स में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। हमने भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर बनाया है। डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट को बढ़ाने के प्रयास किए हैं। अब इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर जैसे नए-नए सेक्टर्स में और तेजी से काम किए जाएंगे। किसानों के लिए बीज से बाजार तक और दलहन से लेकर खाद्य तेल तक हर क्षेत्र में हम अपने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम करते रहेंगे।

भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनाने का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इसके लिए NDA सरकार पूरी शक्ति से काम करेगी। आने वाला समय Green Era का होगा। हमारी सरकार की नीतियां हमेशा से प्रगति-प्रकृति और संस्कृति के समागम की रही हैं। हम Green Industrialisation पर निवेश बढ़ाएंगे। ग्रीन एनर्जी हो या फिर ग्रीन मोबिलिटी, हम भारत को सबसे आगे ले जाएंगे। हमारे चंद्रयान ने चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंडिंग करके Space Exploration के नए रास्ते खोले हैं। क्लाइमेट चेंज से लेकर फूड सेक्योरिटी तक के जितने विषय दुनिया के सामने हैं, सब पर काम करना भारत अपनी जिम्मेदारी समझता है। भारत, ग्लोबल सप्लाई चेन को Stability और Diversity देना भी अपना दायित्व मानता है। इसलिए भारत आज विश्वबंधु के रूप में सबको गले लगा रहा है। मुझे विश्वास है कि मजबूत भारत ही दुनिया का एक मजबूत स्तंभ सिद्ध होगा।

करप्शन को खत्म करने का संकल्प दोहराते हुए पीएम ने कहा कि 21वीं सदी के भारत को आगे बढ़ना है तो उसे करप्शन पर भी लगातार तेज प्रहार करना ही होगा। डिजिटल इंडिया और टेक्नोलॉजी ने करप्शन के अनेक रास्ते बंद किए हैं। लेकिन ये भी सच है कि करप्शन के खिलाफ लड़ाई, दिनों-दिन कठिन हो रही है। राजनीतिक स्वार्थ के लिए जब करप्शन का महिमामंडन शुरू हो जाए, और निर्लज्जता की सारी हदें पार हो जाएं, तब करप्शन को बहुत ताकत मिल जाती है। इसलिए, तीसरे कार्यकाल में NDA सरकार का बहुत ज्यादा जोर, हर तरह के करप्शन को जड़ से उखाड़ फेंकने पर होगा। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में देश छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगांठ मनाएगा। उनका जीवन अपनेआप में इस बात की प्रेरणा है कि ध्येय पथ पर अडिग कैसे रहा जाता है। इसी साल हमारे संविधान के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। हमारा संविधान हमारी Guiding Light है। हमें विकसित भारत और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए उत्तम फैसले लेने हैं। केंद्र की NDA सरकार, सभी राज्य सरकारों के साथ, चाहें वो किसी भी दल की क्यों ना हों...मिलकर काम करती रहेगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rajasthan enters India’s semiconductor map with inauguration of state’s first chip packaging facility in Bhiwadi

Media Coverage

Rajasthan enters India’s semiconductor map with inauguration of state’s first chip packaging facility in Bhiwadi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister visits Afsluitdijk Dam
May 17, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi accompanied by the Prime Minister of the Netherlands, H.E. Rob Jetten visited the iconic Dutch water management structure, the Afsluitdijk.
The visit underscored the shared commitment of both nations to innovative water management solutions, climate resilience, and sustainable infrastructure. The Afsluitdijk, a 32-kilometer-long dam and causeway, is a global benchmark in flood control and land reclamation, protecting large parts of the Netherlands from the North Sea while enabling freshwater storage.

The visit to the Dam put a spotlight on the parallels between the Afsluitdijk and India’s ambitious Kalpasar project in the state of Gujarat. The Kalpasar project aims to create a freshwater reservoir across the Gulf of Khambhat, integrating tidal power generation, irrigation, and transportation infrastructure. In this regard, the two sides welcomed the signing of the Letter of Intent between Ministry of Jal Shakti of India and Ministry of Infrastructure and Water Management of the Netherlands for technical cooperation on the Kalpasar project.

The two leaders noted that Dutch expertise in hydraulic engineering and India’s scale of implementation present opportunities for mutually beneficial partnerships. The visit reaffirms the India-Netherlands Strategic Partnership on Water, highlighting shared commitment to innovation and sustainability.