बिहार ने कुछ दलों के पुराने '‘M-Y' फॉर्मूले की जगह 'महिला और यूथ' के सकारात्मक और आकांक्षापूर्ण फॉर्मूले को अपनाया है: एनडीए की शानदार जीत के बाद पीएम मोदी
यह शानदार जीत बिहार के नागरिकों के अटूट विश्वास को दर्शाती है, जिन्होंने अपने जनादेश से धूम मचा दी है: बिहार में एनडीए की जीत पर पीएम मोदी
कांग्रेस आज मुस्लिम लीगी-माओवादी कांग्रेस (MMC) बन गई है: पीएम मोदी
कांग्रेस अब एक बोझ बन गई है, एक राजनीतिक परजीवी; जो अपनी प्रासंगिकता वापस पाने के लिए अपने सहयोगियों के वोट बैंक का फायदा उठाती है: पीएम मोदी की विपक्ष को चेतावनी
बिहार ने झूठ को हराया है और सच को बरकरार रखा है: भाजपा मुख्यालय से पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में दिल्ली के पार्टी मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र की जननी बिहार की धरती ने जनतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटा दी है। बिहार ने फिर दिखाया है कि झूठ हारता है और जनविश्वास जीतता है। देश हो या प्रदेश सभी जगह सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट किए जा रहे हैं। अब तुष्टिकरण की जगह, संतुष्टिकरण ने ले ली है। लोग सिर्फ तेज विकास के साथ विकसित भारत बनाना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला M Y यानि माय फार्मूला बनाया था। आज की इस जीत ने एक सकारात्मक नया M Y फार्मूला दिया है। और ये है- महिला और यूथ। ये बिहार में जंगलराज देने वाली कट्टा सरकार को वापस नहीं आने देंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की जनता-जनार्दन का अभिनंदन करते हुए कहा कि ये प्रचंड जीत एनडीए पर बिहार के लोगों का अटूट विश्वास है। हम NDA के लोग जनता के सेवक हैं। बिहार के लोगों ने विकसित और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग का आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश NDA को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से NDA के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं। आज की ये विजय हमें संकल्पित कर रही है कि बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।

पीएम ने महाविजय के लिए सीएम नीतीश और पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि सभी ने लगातार मेहनत की। NDA के कार्यकर्ताओं ने भी बूथ लेवल पर तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन किया है और एनडीए की झोली को एक शानदार विजय से भर दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये वही बिहार है जहां पहले माओवादी आतंक हावी था। जहां पर नक्सल प्रभावित इलाकों में 3 बजे तक वोटिंग खत्म हो जाती थी। लेकिन इस बार के चुनाव में बिहार में बिना किसी डर के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ एक उत्सव की तरह वोट दिया है। पहले बिहार में कोई चुनाव ऐसा नहीं रहता था, जहां री-पोल नहीं होता था। इस बार दो चरणों के चुनाव में कहीं पर भी री-पोल करने की नौबत नहीं आई। मैं जम्मू कश्मीर के नगरोटा और उड़ीसा में नुआपड़ा के उपचुनाव में मिली जीत के लिए वहां की जनता का भी आभार व्यक्त करता हूं। दोनों जगह की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई है।

मतदाता सूची के शुद्धिकरण का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बिहार के युवा साथियों ने मतदाता सूची शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से सपोर्ट किया है। अब हर दल का यह दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़े और शत-प्रतिशत योगदान दें ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का पूरी तरह शुद्धिकरण हो सके। पीएम ने कहा कि नई सरकार के साथ, एनडीए अब बिहार में 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की तरफ आगे बढ़ रहा है। आज की ये जीत बिहार की उन माताओं, बहनों और बेटियों की भी है, जिन्होंने सालों तक आरजेडी के शासन में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत बिहार के उन नौजवानों की है, जिनके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया।

बिहार के गौरवशाली अतीत को बदनाम करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए पीएम ने कहा कि भारत के विकास में बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने बिहार को बदनाम किया। उन्होंने बिहार की परंपरा और संस्कृति का अनादर किया। जब ये लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, तो बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे? इनकी हेकड़ी देखिए, कांग्रेस-आरजेडी ने आज तक छठी मइया से माफी तक नहीं मांगी है। बिहार के लोग ये कभी नहीं भूलेंगे। पीएम ने कहा कि भाजपा और NDA की सरकारों को 20-20 साल बाद भी अगर जनता फिर से चुन रही है तो ये देश में प्रो-पीपल, प्रो-गवर्नेंस, प्रो-डवलपमेंट राजनीति की स्थापना है। ये भारत की राजनीति का नया आधार है। और इसी प्रो-पीपल, प्रो-गवर्नेंस, प्रो-डवलपमेंट के आधार पर हम बिहार और देश दोनों को विकसित बनाएंगे।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि बिहार में 35 साल, गुजरात में 30 साल, यूपी में भी करीब चार दशक और पश्चिम बंगाल में करीब पांच दशक से कांग्रेस की सरकार नहीं लौटी है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद, देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं और इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। कांग्रेस का काम जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटना और देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे लाना है। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई पॉजिटिव विजन नहीं है। आज कांग्रेस मुस्लिम लीगी-माओवादी कांग्रेस यानि MMC बन गई है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा अब इसी पर चलता है। इसलिए अब कांग्रेस के भीतर भी एक अलग धड़ा पैदा हो रहा है, जो इस नेगेटिव पॉलिटिक्स से असहज है। ये जो कांग्रेस के नामदार हैं, ये जिस रास्ते पर कांग्रेस को लेकर चल रहे हैं, इसके प्रति घोर नाराजगी पनप रही है। पीएम ने आशंका जताई कि कांग्रेस का निकट भविष्य में एक और बड़ा विभाजन होना तय है।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के समापन पर कहा कि आज की ये विजय, एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा हम पर जताया है, इससे हमारे कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले पांच सालों में बिहार और तेज गति से आगे बढ़ेगा। हम मिलकर एक ऐसा बिहार बनाएंगे, जो समृद्ध और विकसित होगा। पीएम ने कहा कि आज भाजपा की हर सफलता का आधार उसका कार्यकर्ता ही है। आज की इस विजय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। प्रधानमंत्री ने याद दिलाते हुए कहा कि गंगा जी यहां बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती हैं। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है। बंगाल के बहनों-भाइयों को भी आश्वस्त करता हूं कि अब भाजपा आपके साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The entrepreneurs building a self-reliant India

Media Coverage

The entrepreneurs building a self-reliant India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 21 जुलाई 2026
July 21, 2026

Self-Reliance Is No Longer a Slogan — It’s Happening Across Engines, UPI, Vaccines & FDI Under the Leadership of PM Modi