लोग अब DMK को CMC सरकार कह रहे हैं, जो करप्शन, माफिया और क्राइम को बढ़ावा देती है: पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा तंज
DMK तमिलनाडु की संस्कृति की सबसे बड़ी दुश्मन: पीएम मोदी
NDA को प्रत्येक वोट तमिलनाडु को ड्रग माफियाओं से मुक्त करेगा: पीएम मोदी की गारंटी
BJP-NDA सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि तमिलनाडु के किसानों और मछुआरों के उत्पाद ग्लोबल मार्केट तक पहुंचे: पीएम मोदी

तमिलनाडु के मदुरन्थकम में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यहां की जनता-जनार्दन ने DMK सरकार को दो बार क्लीयर मैंडेट दिया। पर इन्होंने तमिलनाडु की जनता का भरोसा तोड़ा है। DMK ने कई वादे किए, लेकिन काम जीरो रहा। DMK सरकार को अब लोग CMC सरकार कह रहे हैं। CMC यानि करप्शन, माफिया और क्राइम को बढ़ावा देने वाली सरकार। इसलिए जनता अब DMK और CMC दोनों को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है और यहां बीजेपी-NDA सरकार बनाना तय कर लिया है। पीएम ने कहा कि आज राज्य में एक ऐसी सरकार है, जिसे डेमोक्रेसी से कोई लेना-देना नहीं है। अगर किसी को DMK में आगे बढ़ना है तो उसके पास ये चार रूट्स हैं- Dynasty route, Corruption route, Abuse women route, Abuse our culture route. यही कारण है कि आज DMK में वही लोग आगे बढ़ रहे हैं, जिनको ये काम आते हैं।

तमिलनाडु के पराक्रमी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए पीएम ने कहा कि आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म-जयंती भी है। देश आज पराक्रम दिवस मना रहा है। तमिलनाडु के अनेक पराक्रमी स्वतंत्रता सेनानियों ने नेताजी के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी है। वीरता और देशभक्ति यहां के जन-जन में रची-बसी है। मैं इस पावन भूमि से नेताजी सुभाष बाबू को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि इस विशाल जन-सागर का एक बहुत स्ट्रॉन्ग मैसेज तमिलनाड़ु समेत पूरे देश में जा रहा है। संदेश यह है कि DMK सरकार के एक्जिट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। तमिलनाडु परिवर्तन के लिए तैयार है। अब हमें मिलकर तमिलनाडु को DMK सरकार से मुक्ति दिलानी है और इसे एक विकसित, सुरक्षित और करप्शन फ्री स्टेट बनाना है।

राज्य की प्राचीन संस्कृति और गौरव की बात करते हुए पीएम ने कहा कि तमिलनाडु वो धरती है, जिसने भारत की सभ्यता को समृद्ध किया है। इसने साहित्य, साइंस, टेंपल और टेक्नोलॉजी से हमेशा भारत का गौरव बढ़ाया है। आज जब देश विकसित भारत के लक्ष्य पर आगे बढ़ रहा है, तब इसमें तमिलनाडु की बहुत बड़ी भूमिका है। हमें तमिलनाडु को DMK की जंजीरों से आजाद कराना ही होगा। यह राज्य जितनी जल्दी विकसित होगा, देश भी उतनी ही तेजी से विकसित होगा।

उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में NDA की केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। 2014 से पहले जब दिल्ली में DMK-कांग्रेस सरकार थी, तब राज्य के विकास के लिए बहुत कम फंड दिया जाता था। बीते 11 वर्षों में NDA सरकार ने सिर्फ Devolution के माध्यम से करीब तीन लाख करोड़ रुपये तमिलनाडु को दिए हैं। ये कांग्रेस-DMK की केंद्र सरकार की तुलना में करीब तीन गुना अधिक है। कांग्रेस-DMK गठबंधन के राज में तो गरीब, SC/ST/OBC के वेलफेयर के नाम पर सिर्फ घोटाले ही होते थे। DMK-कांग्रेस जितना रेल बजट तमिलनाडु को देती थी, NDA सरकार उससे सात गुना अधिक बजट दे रही है। राज्य के करीब 80 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया जा रहा है। यहां वंदे भारत जैसी आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेनें भी NDA सरकार ने चलाई हैं।

राज्य के किसानों और फिशरमेन के कल्याण की बात करते हुए पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में एग्रीकल्चर और फिशरीज में रिकॉर्ड प्रोडक्शन हो रहा है। क्योंकि NDA सरकार किसानों और फिशरमेन को हर कदम पर सपोर्ट कर रही है। हमने बैंक अकाउंट भी खोले और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी स्कीम भी शुरू की है। इसके तहत अभी तक देश के किसानों को करीब चार लाख करोड़ रुपये मिल चुके हैं। तमिलनाडु के लाखों किसानों के अकाउंट में भी 12 हजार सात सौ करोड़ रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पीएम मत्स्य संपदा योजना चला रही है। इसके तहत फिशरमेन को Deep-sea fishing Vessels दिए जा रहे हैं। 50 हजार किसान क्रेडिट कार्ड भी दिए गए हैं। NDA सरकार, छोटे किसानों और मछुआरों को को-ऑपरेटिव से जोड़ रही है।

विकसित तमिलनाडु बनाने में युवाशक्ति और नारीशक्ति की भूमिका का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि यहां जो DMK सरकार है, उसने हमारे यूथ को ड्रग्स माफिया के हवाले कर दिया है। ड्रग्स माफिया स्कूलों और कॉलेजों को टारगेट कर रहे हैं। DMK नेताओं पर ड्रग्स माफिया के साथ मिले होने के आरोप लग रहे हैं। यहां शराब घोटाले को लेकर भी लोगों में बहुत गुस्सा है। खासतौर पर हमारी माताएं-बहनें DMK के इस रवैये से बहुत परेशान हैं। हमें अपने नौजवानों को ड्रग्स के शिकंजे से बचाना ही होगा। NDA को दिया गया आपका एक वोट राज्य को ड्रग्स माफिया से मुक्त करेगा। तमिलनाडु में क्राइम और माफियाराज का सबसे बुरा असर हमारी माताओं-बहनों-बेटियों पर हो रहा है। सेल्वी जे जयललिता ने क्राइम को कंट्रोल करने पर बहुत शानदार काम किया था। आप यहां NDA सरकार बनाइए, वह आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

प्रधामनंत्री मोदी ने अपने संबोधन के समापन पर कहा कि तमिल भाषा और संस्कृति से मैं हमेशा बहुत प्रभावित रहा हूं। विदेश के मेहमानों को तिरुक्कुरल गिफ्ट करके तमिलनाडु के ज्ञान से दुनिया को जोड़ा है। काशी का सांसद होने के नाते बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में महाकवि सुब्रमण्यम भारती जी के नाम पर एक चेयर की स्थापना की है। हम काशी-तमिल संगमम का आयोजन भी कराते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले तमिलनाडु में जब भगवान मुरुगन के दीप को लेकर विवाद खड़ा किया गया तो हमारे नेताओं ने भक्तों के अधिकारों की आवाज उठाई। लेकिन DMK और इनके साथियों ने वोटबैंक को खुश करने के लिए कोर्ट तक को बदनाम किया। डीएमके तमिलनाडु की संस्कृति की सबसे बड़ी दुश्मन है। कांग्रेस-DMK वालों ने जलीकट्टू को बैन करके भी अपमान किया था। ये NDA की ही सरकार है, जिसने जलीकट्टू के लिए लीगल रास्ते निकालकर इस विरासत का सम्मान किया। तमिलनाडु के लोग अपनी परंपरा को सेलिब्रेट कर सकें, इसके लिए NDA सरकार हर तरह से आपके साथ है।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The Nari Shakti Decade: How 12 years of policy reforms under Modi govt transformed lives of women in Bharat

Media Coverage

The Nari Shakti Decade: How 12 years of policy reforms under Modi govt transformed lives of women in Bharat
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने प्रकृति के प्रति आभार और सभी के कल्याण की कामना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 08, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today highlighting that achieving the welfare of all living beings by striking a balance with nature has been the core spirit of our culture.

The Prime Minister noted that with this comprehensive vision, India is continuously moving forward on the path of progress and prosperity today.

The Prime Minister wrote on X:

"प्रकृति के साथ संतुलन बिठाकर समस्त जीवों का कल्याण हो, यही हमारी संस्कृति की मूल भावना रही है। इसी व्यापक दृष्टि से आज भारतवर्ष प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

यावच्चतस्रः प्रदिशश्चक्षुर्यावत् समश्नुते।
तावत् समैत्विन्द्रियं मयि तद्धस्तिवर्चसम्॥"

May we attain such prosperity that is endowed with the vast expanse of all four directions and the alert awareness of the eyes' vision - where, living in complete harmony with nature, the environment is preserved and the sustainable well-being of all life is ensured.