पारदर्शिता लाने में तकनीक एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है: प्रधानमंत्री
राज्यों को नीति संचालित होना चाहिए, चीजें किसी व्यक्ति के पसंद या नापसंद पर निर्भर नहीं रह सकती: प्रधानमंत्री
कानून और नीति निर्माण के समय यह आवश्यक है कि इसमें इनपुट्स की एक विस्तृत श्रृंखला हो: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज विज्ञान भवन नई दिल्ली में सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह 2016 के समापन समारोह में भाग लिया।
 
 
 इस अवसर पर वक्तव्य देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में प्रौद्योगिकी प्रमुख भूमिका निभाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार को नीति पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीजों को लोगों की इच्छा और कल्पना पर निर्भर नहीं छोड़ा जा सकता।
 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कानून और नीतियां बनाते वक्‍त बड़े पैमाने पर आवश्‍यक सूचनाओं का उपलब्‍ध होना आवश्यक है।
 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
173 years of Indian Railways: From steam engines to India’s first hydrogen train

Media Coverage

173 years of Indian Railways: From steam engines to India’s first hydrogen train
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।