कुशल युवा गरीबी को देश से खत्म कर सकते हैं: प्रधानमंत्री
केंद्र का एजेंडा भ्रष्टाचार को खत्म करना और गरीबों और हाशिए पर रखे लोगों की भलाई सुनिश्चित करना है: प्रधानमंत्री
काला धन और भ्रष्टाचार ने आम लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है: प्रधानमंत्री
उत्तर प्रदेश की जनता गुंडागर्दी से तंग आ चुकी है: प्रधानमंत्री मोदी

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदलाव और तरक्की चाहता है। श्री मोदी ने कहा कि एक स्थायी सरकार देने में उत्तर प्रदेश का अहम योगदान रहा।

श्री मोदी ने बताया कि कैसे एक कुशल युवा देश से गरीबी मिटाने में अपना योगदान निभा सकता है। उन्होंने कहा, 'देश की 65 फीसदी आबादी 35 साल से भी कम उम्र की है। अगर उनके पास कौशल होगा तो वह भारत में गरीबी को एक इतिहास बना देंगे।' इस दौरान उन्होंने देश के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया।

प्रधानमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार का मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार को मिटाना और गरीबों एवं वंचित तबके के लोगों का कल्याण करना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और काला धन ने व्यापक तौर पर आम जनता को प्रभावित किया है। उन्होंने विपक्ष पर संसद को ठीक से नहीं चलने देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, 'हमारा एजेंडा भ्रष्टाचार और काला धन को मिटाना है। लेकिन कुछ लोग संसद को नहीं चलने दे रहे हैं और वो बहस करने के लिए भी तैयार नहीं हैं। हम काला धन को मिटाने के जिस मुद्दे पर बहस करना चाहते हैं वो उससे भाग रहे हैं। वे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए नारे लगा रहे हैं।'

श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग गुंडागर्दी से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, 'जनता ने जो सरकार बनाई है वे लोग उन्हें समर्थन दे रहे हैं। ये तभी बदलेगा जब उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा।' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी बनती है कि वे गैर-भ्रष्टाचारी कामों और चंदे के पैसे का विरोध कर एक उदाहरण पेश करें।

प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज हमारे मोबाइल फोन बैंक बन गए हैं।' उन्होंने लोगों को डिजिटल भुगतान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने डिजिटल लेनदेन को प्रेरित करने लिए केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदम और बैंकिंग ऐप्स के बारे में लोगों को बताया।

प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए उठाए गए नोटबंदी के कदम का समर्थन करने और धैर्य रखने के लिए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जंग में हमें गरीबों का आशीर्वाद मिला। इतिहास प्रधानमंत्री को नहीं बल्कि भ्रष्टाचार और काला धन के खिलाफ उठाए गए इस क्रांतिकारी कदम के लिए लोगों को याद रखेगी।' श्री मोदी ने लोगों की सेवा करने के लिए बैंक कर्मचारियों को बधाई भी दी।

इस दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्री मुरली मनोहर जोशी और कई अन्य कार्यकर्ता भी मंच पर मौजूद रहे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Why Abrogation Of Article 370 Was A Strategic Necessity For India

Media Coverage

Why Abrogation Of Article 370 Was A Strategic Necessity For India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 05 अगस्त 2026
August 05, 2026

Viksit Bharat in Action: Inclusive, Green, and Globally Competitive Under PM Modi