पीएम मोदी कुछ देर पहले ओमान के मस्कट पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका रस्मी स्वागत किया गया। पीएम का यह दौरा, भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। मस्कट में, प्रधानमंत्री रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए ओमान के सुल्तान से वार्ता करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Cabinet approves Rs 5,070 crore PM Surya Sarovar Yojana for 5,000 MW floating solar projects

Media Coverage

Cabinet approves Rs 5,070 crore PM Surya Sarovar Yojana for 5,000 MW floating solar projects
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी
August 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यश वीर सिंह ने प्रभावशाली भाला फेंक का प्रदर्शन किया, जो उनके उत्साह और समर्पण को दर्शाता है।

श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी यह उपलब्धि अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी और उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को हार्दिक बधाई! उन्होंने अपना उत्साह और समर्पण दर्शाते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। उनकी यह उपलब्धि अनेक युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। उनके भावी प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

#CWG2026”