प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूक्रेन के कीव पहुंच गए हैं। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यूक्रेन की यह पहली यात्रा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचन पर आज उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने नए राष्ट्रपति के रूप में उनके नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत और वियतनाम के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। श्री मोदी ने यह भी कहा कि वे दोनों देशों और इस क्षेत्र के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने X पर लिखा:
मैं वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति के रूप में श्री तो लाम के निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी। मैं दोनों देशों के लोगों और क्षेत्र की प्रगति तथा समृद्धि के लिए हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।
Heartiest congratulations to Mr. To Lam on his election as President of the Socialist Republic of Vietnam. I am confident that under his leadership, the time-tested friendship between our two countries will continue to grow from strength to strength. I look forward to working…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 7, 2026


