सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क अब 630 जिलों को कवर करता है, जो 2014 में केवल 66 था

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कवरेज में सुधार करने के लिए सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में शामिल सभी लोगों की सराहना की।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क ने सुविधाजनक और किफायती ईंधन की पेशकश करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं। 2014 के सिर्फ 66 जिलों से, सीजीडी नेटवर्क 2023 में 630 जिलों को कवर कर रहा है; घरेलू पीएनजी कनेक्शनों की संख्या 2014 में केवल 25.40 लाख थी, जो अब बढ़कर 103.93 लाख हो गई है।

केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

"ये संख्याएं प्रशंसा योग्य है। मैं उन सभी की सराहना करता हूं, जिन्होंने इस कवरेज को संभव बनाने के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत की है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's engineering goods exports rise 21 pc in June, Oman shipments jump five‑fold

Media Coverage

India's engineering goods exports rise 21 pc in June, Oman shipments jump five‑fold
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में कांस्य पदक जीतने पर भारोत्तोलक बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई दी
July 28, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की महिलाओं की 58 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर वेटलिफ्टर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"भारोत्तोलन में भारत के लिए एक और पदक! ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 58 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम पर गर्व है। उनकी यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्हें उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

#CWG2026"