Your Excellency प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस,

दोनों देशों के delegates,

मीडिया के साथियों,


नमस्कार!

प्रधानमंत्री होलनेस और उनके डेलिगेशन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज पहली बार जमैका के प्रधानमंत्री भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर आए हैं। इसलिए हम इस यात्रा को विशेष महत्व देते हैं।

प्रधानमंत्री होलनेस लंबे समय से भारत के मित्र रहे हैं। मुझे कई बार उनसे मिलने का अवसर मिला है। और हर बार मैंने उनके विचारों में भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को महसूस किया है। मुझे विश्वास है कि उनकी यात्रा से हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पूरे केरीबियन क्षेत्र के साथ हमारे engagement को नई ऊर्जा मिलेगी।

Friends,

भारत और जमैका के संबंध हमारे साझा इतिहास, साझा लोकतान्त्रिक मूल्यों और मजबूत people-to-people ties पर आधारित हैं। Four Cs हमारे संबंधों को अंकित करते हैं– Culture, Cricket, Commonwealth और कैरीकॉम। आज की बैठक में हमने सभी क्षेत्रों में अपना सहयोग सुदृढ़ करने पर विचार किया और कई नए initiatives की पहचान की। भारत और जमैका के बीच व्यापार और निवेश में वृद्धि हो रही है। जमैका की विकास यात्रा में भारत सदैव एक विश्वसनीय और प्रतिबद्ध development partner रहा है। इस दिशा में हमारे सभी प्रयास जमैका के लोगों की आवश्यकताओं पर आधारित रहे हैं। ITEC (आई-टेक) तथा ICCR scholarships के माध्यम से हमने जमैका के लोगों के skill development और capacity building में योगदान दिया है।

Digital Public Infrastructure, लघु उद्योग, biofuel, innovation, health, education, agriculture जैसे क्षेत्रों में हम अपना अनुभव जमैका के साथ साझा करने के लिए तैयार हैं। रक्षा के क्षेत्र में भारत द्वारा जमैका की सेना की ट्रेनिंग और capacity building पर हम आगे बढ़ेंगे। Organised Crime, drug trafficking, terrorism हमारी साझा चुनौतियाँ हैं। हम मिलकर इन चुनौतियों का सामना करने पर सहमत हैं। Space sector में भी हमें अपना सफल अनुभव जमैका के साथ साझा करने में खुशी होगी।

Friends,

आज की बैठक में हमने कई वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। हम सहमत हैं कि सभी तनावों और विवादों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। हम मिलकर वैश्विक शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे। भारत और जमैका एकमत हैं कि United Nations Security Council सहित सभी global institutions में सुधार आवश्यक है। इन्हें समकालीन रूप देने के लिए हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

Friends,

भारत और जमैका के बीच भले ही विशाल महासागरों की दूरी हो, किन्तु हमारे मन, हमारी संस्कृति और हमारा इतिहास एक दूसरे से जुड़े हैं। लगभग 180 वर्ष पहले भारत से जो लोग जमैका गए थे, उन्होंने हमारे people-to-people ties की मजबूत नींव रखी थी। आज जमैका को अपना घर मानने वाले लगभग सत्तर हज़ार भारतीय मूल के लोग हमारी साझा विरासत का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उनकी देखरेख के लिए मैं प्रधानमंत्री होलनेस और उनकी सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ।

जिस प्रकार भारत से योग, बॉलीवुड और folk music को जमैका में अपनाया गया है, उसी तरह जमैका के "रेगे” और "डांसहॉल” भी भारत में popular हो रहे हैं। आज किए जा रहे cultural exchange program से हमारी आपसी नज़दीकियाँ और बढ़ेंगी। हमने दिल्ली में जमैका उच्चायोग के सामने सड़क का नाम "जमैका मार्ग" रखने का निर्णय लिया है। यह सड़क भावी पीढ़ियों के लिए हमारी गहरी मित्रता और हमारे सहयोग का मार्ग प्रशस्त करेगी।

क्रिकेट प्रेमी देशों के रूप में sports हमारे संबंधों में एक बहुत मजबूत और महत्वपूर्ण connecting link रहा है। "कर्टनी वॉल्श” की legendary fast bowling हो, या "क्रिस गेल” की धुआंधार बल्लेबाजी, भारत के लोगों में जमैका के cricketers के लिए विशेष लगाव रहा है। हमने स्पोर्ट्स में अपना सहयोग और गहरा करने पर भी विचार विमर्श किया। मुझे पूरा विश्वास है कि आज की चर्चाओं से निकले outcomes हमारे संबंधों को "उसैन बोल्ट” से भी तेज़ गति देंगे, और हम निरंतर नई ऊँचाइयाँ छूते रहेंगे।


Excellency,

एक बार फिर आपका और आपके डेलिगेशन का भारत में बहुत बहुत स्वागत है।
बहुत बहुत धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
A year after PM Modi inaugurated Bairabi-Sairang railway line, Mizoram celebrates the logistics identity

Media Coverage

A year after PM Modi inaugurated Bairabi-Sairang railway line, Mizoram celebrates the logistics identity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी
September 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशिया कप जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का आत्मविश्वास, निरंतरता और शानदार जज़्बा पूरी तरह दिखाई दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह जीत देश भर के लाखों युवाओं को खेलने तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल!

एशिया कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका आत्मविश्वास, निरंतरता और उल्लेखनीय जज़्बा पूरी तरह देखने को मिला।

यह विजय देशभर के लाखों युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करे।”