कर्नाटका भाजपा का हर एक कार्यकर्ता, मेरे लिए साथी है, मित्र है, सहोदर है: दावणगेरे में पीएम मोदी
भाजपा ने पॉलिटिक्स ऑफ परसेप्शन को पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस में बदल दिया है: दावणगेरे में पीएम मोदी
कर्नाटक के तेज विकास के लिए पूर्ण बहुमत वाली भाजपा सरकार बहुत महत्वपूर्ण है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के दावणगेरे में शनिवार को विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय से भारतीय राजनीति में चल रही आरोपों और आक्षेपों की राजनीति को बीते वर्षों में भाजपा ने बदला है। पॉलिटिक्स ऑफ परसेप्शन को भाजपा ने पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस में बदल दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक ने अवसरवादी और स्वार्थी गठबंधन की सरकारों का लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों से राज्य को हमेशा नुकसान हुआ है। इसलिए यहां के तेज विकास के लिए भाजपा की पूर्ण बहुमत की स्थिर सरकार बहुत जरूरी है। भाजपा कर्नाटक को विकसित भारत का ड्राइविंग फोर्स बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस इस राज्य को नेताओं की तिजोरियां भरने वाले एटीएम के रूप में देखती है। आज इस पार्टी के पास देश के लिए, कर्नाटक के लिए कोई भी पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। इसलिए राज्य के लोगों ने विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने का संकल्प ले लिया है।

पीएम मोदी ने कहा कि पार्टी की ये विजय संकल्प रैली से ऐसा लग रहा है, जैसे यह विजय महोत्सव मनाने की रैली है। आज ही सुखद संयोग बना है कि जब यह रैली हो रही है उसी समय राज्य के कलबुर्गी में, जो कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्मभूमि है, वहां मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। ये एक प्रकार से विजय संकल्प रैली का शुभ संकेत है कि विजय यात्रा आरंभ हो चुकी है। ये विकसित कर्नाटक के लिए डबल इंजन की सरकार को आप सबका आशीर्वाद है। कलबुर्गी के इस नतीजे से साफ दिख रहा है कि ये डबल इंजन सरकार की धमाकेदार वापसी का निर्धारण कर्नाटक ने कर लिया है।

उन्होंने श्रीहरि हरेश्वर, ताई भोरेश्वरी और इस क्षेत्र के सभी मठों को नमन करते हुए कहा, “आज जहां ये सभा हो रही है वो दावणगेरे और हरिहर के बीच में है। मां तुंगभद्रा का आशीर्वाद इस क्षेत्र को है। ऐसे स्थान पर कर्नाटक भाजपा की चार विजय संकल्प यात्राओं का आज महासंगम हो रहा है। हमारे यहां कहा जाता है कि जब कोई यात्रा करके आता है तो जो उसके दर्शन करते हैं, उनको भी पुण्य मिलता है। आज मुझे भी इन सभी यात्रियों के दर्शन से पुण्य मिला है। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं में जो जन विश्वास मिला है, जो उत्साह और उमंग दिखी है, जो समर्थन मिला है, वो अभूतपूर्व और अद्भुत है। इसको अब हमें आने वाले दिनों में कड़ी मेहनत करके हर बूथ तक पहुंचाना है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज यहां भाजपा के इतने सारे समर्पित कार्यकर्ताओं को देखकर अभिभूत हूं। मैं कल सोशल मीडिया पर कर्नाटक का ही एक वीडियो देख रहा था। इसमें एक पार्टी के बड़े नेता, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार रहे थे। उन्होंने कहा कि जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वो जनता का सम्मान क्या करेंगे? मुझे गर्व है कि भाजपा में कोई छोटा या बड़ा नहीं है। यहां पर सभी कार्यकर्ता बराबर हैं। कर्नाटक भाजपा का हर एक कार्यकर्ता, मेरे लिए साथी, मित्र और सहोदर है।”

कर्नाटक की डबल इंजन सरकार द्वारा निरंतर कराए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के शुरुआती तीन महीने ही इसकी भरपूर गवाही दे रहे हैं। अभी-अभी मैं बैंगलुरु से Whitefield Metro Line का उद्घाटन करके आ रहा हूं। इससे पहले, तुमकुरू को एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर बनाने की फैक्ट्री मिली। शिवमोगा एयरपोर्ट का लोकार्पण हुआ। दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म में से एक कर्नाटक को ही मिला। बैंगलुरु-मैसुरू एक्सप्रेसवे और नारायणपुर लेफ्ट बैंक कैनाल के प्रोजेक्ट का लोकार्पण हुआ। आईआईटी धारवाड़ के परमानेंट कैंपस के अलावा जल जीवन मिशन के तहत दर्जनों प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण भी हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार गरीबों की हर जरूरत के साथ ही मुफ्त राशन से लेकर मुफ्त इलाज तक का ध्यान रख रही है। कर्नाटक में सिर्फ साढ़े 3 वर्षों में ही लगभग 40 लाख नए जल से नल कनेक्शन दिए गए हैं। इससे माताओं-बहनों का जीवन बहुत आसान हुआ है। इस साल के बजट में केंद्र सरकार ने अपर भद्रा प्रोजेक्ट के लिए 5300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसका भी बहुत बड़ा लाभ इस क्षेत्र के लोगों को होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब डबल इंजन सरकार नहीं होती है, तब क्या होता है, इसका उदाहरण पीएम किसान सम्मान योजना है। साल 2019 में जब केंद्र की भाजपा सरकार ने योजना शुरू की, तब यहां कांग्रेस-जेडीएस की सरकार थी। बार-बार कहने के बाद भी कांग्रेस-जेडीएस ने केंद्र सरकार को बहुत कम किसानों के नाम भेजे। इसके बाद जब यहां डबल इंजन सरकार बनी तो उसने कांग्रेस-जेडीएस की गलती को सुधारा। आज कर्नाटक के करीब 60 लाख किसानों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। अब तक दावणगेरे के भी डेढ़ लाख से ज्यादा किसानों को लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि खुशी इस बात की भी है कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के जो पैसे भेजती है, कर्नाटक की भाजपा सरकार उसमें और पैसे जोड़कर किसानों को दे रही है। यही डबल इंजन की सरकार का डबल फायदा है।

 

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि कांग्रेस वाले हर चुनाव से पहले झूठी गारंटी की एक पोटली लेकर घूमते हैं। इनकी गारंटी कैसी होती हैं, इसका ताजा उदाहरण हम हिमाचल में देख रहे हैं। वहां भी चुनाव से पहले ये लोग रोजगार की, भत्ते की, मुफ्त की गारंटी का पिटारा लेकर गए थे। कुछ दिन पहले जब हिमाचल का बजट आया तो चुनाव से पहले की वो सारी गारंटी कहीं नहीं दिखीं। आज हिमाचल की जनता पूछ रही है कि उन सारी गारंटी का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि यह पार्टी जनता को ऐसे ही धोखे देने में माहिर है। कांग्रेस के पास कर्नाटक के विकास के लिए भी कोई पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। इसलिए कांग्रेस ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ का सपना देख रही है। लेकिन उसे पता नहीं कि कर्नाटक के लोगों ने ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’ का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज भारत की ओर देख रही है और भारत कर्नाटक की ओर। राज्य के लोगों ने तो उस कमल को खिलाने का संकल्प ले लिया है, जो समृद्धि का, संपन्नता का, निवेश का और विश्वास का प्रतीक है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi urges people to take 9 pledges on health, saving water, others

Media Coverage

PM Modi urges people to take 9 pledges on health, saving water, others
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत, पश्चिम एशिया और समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की
April 16, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, received a phone call from the President of France, Emmanuel Macron.

During the conversation, the two leaders discussed the prevailing situation in West Asia. They agreed on the urgent need to restore safety and ensure freedom of navigation in the Strait of Hormuz.

Both leaders reiterated their commitment to continue close cooperation in advancing peace and stability in the region and beyond.

The Prime Minister wrote on X;

“Received a phone call from my dear friend President Emmanuel Macron. We discussed the situation in West Asia and agreed on the need to urgently restore safety and freedom of navigation in the Strait of Hormuz.

We will continue our close cooperation to advance peace and stability in the region and beyond.

@EmmanuelMacron”