प्रधानमंत्री ने आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित किया।

 

इस शिखर सम्मेलन का विषय ‘बेहतर कल के लिए बहुपक्षीय समाधान’ है। शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में विश्व के नेताओं ने भागीदारी की।

अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने भावी पीढ़ियों के लिए एक चिरस्थायी दुनिया को आकार देने के भारत के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह इस शिखर सम्मेलन में मानव समुदाय के उस छठे हिस्से की ओर से बोल रहे हैं, जो वैश्विक शांति, विकास और समृद्धि चाहता है। एक उज्ज्वल वैश्विक भविष्य की हमारी सामूहिक खोज में मानव-केन्द्रित दृष्टिकोण की प्रधानता का आह्वान करते हुए, प्रधानमंत्री ने सतत विकास की पहलों को आगे बढ़ाने में भारत की सफलता पर प्रकाश डाला और इस संबंध में कहा कि देश ने पिछले दशक में 250 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। ग्लोबल साउथ के देशों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को उनके साथ अपने विकास के अनुभवों को साझा करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने प्रौद्योगिकी के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने हेतु संतुलित नियमों का आह्वान किया और कहा कि भारत व्यापक लोक कल्याण के लिए अपने डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने एक मार्गदर्शक सिद्धांत के रूप में “एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य” के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधार प्रासंगिकता की कुंजी है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक शासन के संस्थानों में तत्काल सुधार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक कार्रवाई वैश्विक महत्वाकांक्षाओं से मेल खानी चाहिए। प्रधानमंत्री का पूरा संबोधन यहां देखा जा सकता है। https://bit.ly/4diBR08

यह शिखर सम्मेलन ग्लोबल डिजिटल कॉम्पैक्ट और भावी पीढ़ियों से संबंधित एक घोषणा से जुड़े दो अनुबंधों के साथ एक परिणाम दस्तावेज – भविष्य के लिए एक समझौता - को स्वीकार करने के साथ संपन्न हुआ।

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing

Media Coverage

India Semiconductor Mission 2.0 to boost domestic chip manufacturing
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से टेलीफोन पर बातचीत की
February 09, 2026
दोनों नेताओं ने सितंबर 2025 में वाराणसी में अपनी पिछली मुलाकात के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की
उन्होंने भारत-मॉरीशस समृद्ध रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया
दोनों नेता हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वह अगले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से टेलीफोन पर बातचीत की।

दोनों नेताओं ने सितंबर 2025 में वाराणसी में अपनी पिछली मुलाकात के बाद से व्यापक द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की, जिसमें विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने पर ज़ोर दिया गया।

उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए भारत और मॉरीशस के बीच समृद्ध रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी साझी प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विजन महासागर, भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और ग्लोबल साउथ के प्रति साझी प्रतिबद्धता के अनुरूप मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन को दोहराया।

दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के साझा उद्देश्यों को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वह अगले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।