जिस तरह यूपी ने मुझे अपना बना लिया, मां गंगा ने अपना लिया, यह मेरे लिए बहुत विशेष है। ये स्नेह और आशीर्वाद मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है : पीएम मोदी
कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, पिछले कई दशकों से एक परिवार की बंधक बनी हुई है : राजनीति में 'परिवारवाद' पर पीएम मोदी
अगर ये परिवारवादी, सरकार में होते तो सारी लाइनें तोड़कर खुद सबसे पहले वैक्सीन लगवाते : परिवारवादी पार्टियों पर पीएम मोदी ने निशाना साधा।
21वीं सदी का यूपी आकांक्षी है और बड़ी महत्वाकांक्षा के साथ आगे बढ़ रहा है। डबल इंजन वाली सरकार यूपी के विकास के लिए काम कर रही है: प्रयागराज में पीएम मोदी
पिछली सरकारों में नौकरी के नाम पर जो खेल खेला गया, उसने कितने ही युवाओं की जिंदगियां तबाह कर दीं : प्रयागराज में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने अमेठी की पहली जनसभा में संबोधन की शुरुआत अपने चुनावी सफर के संस्मरण से की। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले 24 फरवरी ही वह तारीख थी, जब वे पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने कहा कि जीवन में अचानक उन्हें चुनाव के मैदान में आना पड़ा और राजकोट के लोगों के आशीर्वाद के साथ उनकी सेवा का यह सिलसिला शुरू हुआ। पीएम मोदी ने प्रयागराज में अपनी दूसरी जनसभा में उत्तर प्रदेश और देश की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि बदली विश्व व्यवस्था में भारत का मजबूत होना बहुत जरूरी है, और यह तभी संभव है जब उत्तर प्रदेश सशक्त हो। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेठी में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “जिस तरह यूपी ने मुझे अपना लिया,  मां गंगा ने जिस प्रकार से स्नेह वर्षा की, आप लोगों ने मुझे गले लगाया, इससे बड़ा जीवन में कोई सौभाग्य नहीं होता है। आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे जीवन की बहुत बड़ी पूंजी है, पूंजी के नाम पर आपका प्यार ही तो एक अमानत है। जनता-जनार्दन का सेवक बनकर, उनके लिए काम करने का वो संकल्प हर दिन के साथ और सशक्त हुआ है। यही सेवा भावना, भारतीय जनता पार्टी की पहचान है।”

कोरोना को मात देने के लिए देश में दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत ने जिस तरह दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया, उस पर हर भारतीय को गर्व है। पहले दिन से ये अभियान नियमानुसार और अनुशासन पूर्वक चला, यह बहुत बड़ी बात है। हमने पहले स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को, सफाई कर्मचारियों को, बुजुर्गों को, गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन लगवाने का मौका दिया।” उन्होंने कहा, “मेरी मां की उम्र सौ साल है। उन्होंने भी लाइन नहीं तोड़ी। उन्होंने भी जब नंबर आया तब नियम से वैक्सीन लगवाई। कानून नियमों का पालन प्रधानमंत्री भी करता है, प्रधानमंत्री की 100 साल उम्र की मां भी करती है।”

प्रधानमंत्री ने लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की अवहेलना से सबसे अधिक नुकसान युवा प्रतिभाओं का होता है। भाजपा में आज कोई अध्यक्ष है, कल कोई और अध्यक्ष बन जाता है। भाजपा, पिता एंड सन्स की प्राइवेट पार्टी नहीं है, और ना ही कभी हो सकती है। भाजपा में कौन किस परिवार का है इसका कोई महत्व नहीं है। हमारे यहां कार्यकर्ता का परिवार नहीं, उसकी कर्मठता, उसका समर्पण, जनता के लिए सेवा करने का भाव, उसी को ध्यान में रखकर हम पार्टी का विस्तार और विकास करते हैं।

प्रयागराज का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां की प्रतिष्ठा बुद्धिजीवियों, संस्कृति, साहित्य और कला प्रेम से जुड़ी है। इन विषयों पर ध्यान देने के साथ ही युवाओं की दिक्कत को समझना और सुलझाना हर सरकार का दायित्व है। भाजपा की सरकार ने युवाओं की परेशानियों को दूर करने का ईमानदारी से प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पीसीएस और यूपीएससी परीक्षा के लिए सिलेबस अलग-अलग था। इससे दोनों परीक्षाओं की अलग-अलग तैयारी करनी पड़ती थी और समय ज्यादा लगता था। हमारी सरकार ने छात्रों की इस परेशानी को समझते हुए दोनों सिलेबस को एक कर दिया है। अब एक साथ दोनों परीक्षाओं की तैयारी हो सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुंभ और प्रयागराज की चर्चा करते हुए कहा कि कुंभ के समय समय यहां आस्था के साथ आजीविका भी जुड़ जाती है। भक्तों की बढ़ती संख्या से शहर में टैक्सी चालक से लेकर पटरी किनारे फूल बेचने वाले तक, अच्छे होटल से लेकर छोटी-छोटी सराय तक, सभी को लाभ मिलता है। इसलिए योगी जी की सरकार कनेक्टिविटी पर बहुत जोर दे रही है, यूपी में आधुनिक एक्सप्रेस-वे बनवा रही है, नए एयरपोर्ट्स बनवा रही है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पहले मतदान और फिर कोई दूसरा काम का मंत्र देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की गति जारी रखने के लिए डबल इंजन की सरकार बननी जरूरी है। इसके लिए आपको भारी संख्या में भाजपा के पक्ष में वोट डालना है। और बीजेपी, अपना दल एवं निषाद पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है। 

अमेठी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission

Media Coverage

On Puri’s Grand Road, a devotee’s submission
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।