हमने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की गारंटी का अपना वादा पूरा किया: अकोला, महाराष्ट्र में पीएम मोदी
महाअघाड़ी गठबंधन; भ्रष्टाचार, हजारों करोड़ के घोटाले और ट्रांसफर-पोस्टिंग के धंधे का पर्याय है: अकोला, महाराष्ट्र में पीएम मोदी
जहां कांग्रेस सरकार बन जाती है, वो राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का एटीएम बन जाता है: अकोला, महाराष्ट्र में पीएम मोदी
किसान को देश की प्रगति का नायक बनाना हमारा संकल्प है: अकोला, महाराष्ट्र में पीएम मोदी
कांग्रेस ने आर्टिकल 370 के जरिए कश्मीर में बाबा साहब के संविधान के इतर अलग विधान और झंडा चलाया: नांदेड़, महाराष्ट्र में पीएम मोदी
विकसित भारत तभी संभव है, जब महाराष्ट्र विकसित होगा: नांदेड़ में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र में आयोजित दो जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महायुति के घोषणापत्र के साथ ही महा-अघाड़ी का घोटालापत्र भी आया है। अब तो पूरा देश जानता है कि महा-अघाड़ी का मतलब भ्रष्टाचार, घोटाला, वसूली, टोकन मनी और ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा है। महा-अघाड़ी की घटक दल कांग्रेस की जहां सरकार बनती है, वो राज्य कांग्रेस के शाही परिवार का ATM बन जाता है। इन दिनों हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक इस शाही परिवार के ATM बने हुए हैं। आरोप है कि कर्नाटक में इन लोगों ने शराब के दुकानदारों से 700 करोड़ रुपए की वसूली कराई है। उन्होंने कहा कि आप कल्पना कर सकते हैं, जो कांग्रेस पार्टी घोटाले करके चुनाव लड़ रही हो, वो चुनाव जीतने के बाद कितने और घोटाले करेगी! महाराष्ट्र की जनता को इनसे बहुत सतर्क रहना है। हम महाराष्ट्र को महा-अघाड़ी के महाघोटालेबाजों का ATM नहीं बनने देंगे। पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों को बाबासाहेब के संविधान से नफरत है, इसलिए वे देश में अपना अलग संविधान चलाना चाहते हैं। ये लोगों को जातियों में बांटना चाहते हैं, इसलिए हम एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे।

पीएम मोदी ने अकोला की पहली जनसभा में कहा कि महाराष्ट्र ने एक दशक से बीजेपी को दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। बीजेपी पर इस भरोसे की वजह है, महाराष्ट्र के लोगों की देशभक्ति, राजनीतिक समझ और दूरदृष्टि! केंद्र में हमारी तीसरे टर्म की सरकार के पांच महीनों में ही लाखों करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसमें बड़ी संख्या में महाराष्ट्र से जुड़े इनफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स भी हैं। कुछ समय पहले हिंदुस्तान के जिस सबसे बड़े वाढवण पोर्ट की आधारशिला रखी है, अकेले उसकी लागत ही करीब-करीब 80 हजार करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय मैंने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की गारंटी का वादा किया था। हमारी सरकार ने सीनियर सिटीजन्स की सेवा के लिए ये योजना लॉंन्च कर दी है। इस योजना का लाभ, हर वर्ग, हर समाज और हर धर्म के बुजुर्गों को मिलेगा।

किसानों के कल्याण का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि अकोला कपास के उत्पादन के लिए जाना जाता है। कपास किसानों की आय बढ़े, इसके लिए उद्योग और इनफ्रास्ट्रक्चर दोनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मैंने महाराष्ट्र में टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास किया है। टेक्सटाइल पार्क से महाराष्ट्र में कपास किसानों की समृद्धि के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों की तकलीफों की जननी है। यहां कितने समय तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन महाराष्ट्र और विदर्भ में पानी का संकट गहराता ही रहा। कांग्रेस और उसके साथियों की सरकारें आंख मूंदकर बैठी रहीं। जबसे महायुति सरकार महाराष्ट्र में आई है, सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं को फिर से गति मिली है। हमारी सरकार ने वैनगंगा-नलगंगा-पैनगंगा नदियों को लिंक करने की योजना को मंजूरी दी है। पीएम ने कहा कि हमारा संकल्प है कि किसान खुद इतना सशक्त हो कि वो देश की प्रगति का नायक बनकर उभरे! इसीलिए, हम किसान की आय बढ़ा रहे हैं और खर्च कम कर रहे हैं।

कांग्रेस की गलत नीतियों पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जानती है, देश जितना कमजोर होगा, कांग्रेस उतनी मजबूत होगी। इसलिए अलग-अलग जातियों को आपस में लड़ाना ही कांग्रेस की फितरत है। आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने SC और दलित समाज को आपस में एकजुट नहीं होने दिया। वह चाहती है SC समाज की अलग-अलग जातियां आपस में ही लड़ती रहें। OBC का तो नाम सुनते ही कांग्रेस चिढ़ जाती है। OBC समाज की अलग पहचान न बने, इसके लिए कांग्रेस ने भांति-भांति के खेल खेले हैं। जब आप अपनी ही अलग-अलग जातियों में बंटकर झगड़ा करेंगे तो कांग्रेस इसका फायदा उठाएगी। यही उसकी चाल और चरित्र है। इसलिए आपको कांग्रेस की इस खतरनाक साजिश से सावधान रहना है।

बाबासाहेब आंबेडकर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि नेहरू जी से लेकर आज तक, कांग्रेस के शीर्ष परिवार ने बाबासाहेब को बार-बार अपमानित किया है। कांग्रेस ने कभी भी किसी बड़े काम का श्रेय बाबासाहेब को नहीं दिया। उनका श्रेय कांग्रेस के एक परिवार ने हड़प लिया। कांग्रेस ने छल-कपट से चुनाव में बाबासाहेब को हरवाया, देश के एक महान नेता की राजनीति खत्म कर दी। बाबासाहेब को भारत रत्न भी तब मिला जब केंद्र में बीजेपी के समर्थन से सरकार बनी। उन्होंने कहा कि हमारे लिए बाबासाहेब की नीतियां सदा प्रेरक रही हैं। देश-विदेश में बाबासाहेब जहां-जहां रहे, हमने उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया है। ये पंचतीर्थ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। हमारी बाबासाहेब के प्रति श्रद्धा है, इसलिए हमने डिजिटल करेंसी का नाम भीम-यूपीआई रखा है। और भविष्य में जब भी शत-प्रतिशत डिजिटल करेंसी हो जाएगा, उस समय बच्चा-बच्चा भीम-यूपाई और बाबासाहेब को याद करेगा।

नांदेड़ में आयोजित अपनी दूसरी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र ने कांग्रेस के प्रकोप को लंबे समय तक झेला है। हमारी सरकार आने के बाद स्थिति बदली है। पिछले ढाई वर्षों में ही मराठवाड़ा क्षेत्र में 80 हजार करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर इस क्षेत्र को नई पहचान दे रहा है। रेल कोच फैक्ट्री और लॉजिस्टिक पार्क ने यहां विकास के नए द्वार खोले हैं। समृद्धि महामार्ग से इस क्षेत्र की प्रगति को नई रफ्तार मिली है। नांदेड़ से गुजरने वाले शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे से पूरे मराठवाड़ा की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई मिलेगी। नांदेड़ से दिल्ली और आदमपुर के लिए विमान सेवाएं शुरू की गई हैं। जल्द ही हमारे सिख भाई-बहनों को यहां से अमृतसर तक की यात्रा विमान से करने की सुविधा भी मिलेगी।

महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार की ज्यादातर योजनाओं के केंद्र में नारीशक्ति रही है। मुझे खुशी है कि महायुति सरकार भी महाराष्ट्र की महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रति समर्पित है। माझी लाडकी बहिन योजना को यहां की महिलाओं ने जिस तरह अपनाया है, वो अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत तभी संभव है, जब महाराष्ट्र विकसित होगा, महाराष्ट्र का हर परिवार समृद्ध होगा। केंद्र और महायुति की सरकार आपके सपनों को पूरा करने में जुटी है।

पीएम ने अपने संबोधन से अंत में कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सबसे पहला विश्वासघात कश्मीर में किया था। इसने आर्टिकल-370 के जरिए कश्मीर में अलग विधान चलाया। दशकों के इंतजार के बाद हमने कश्मीर को आर्टिकल-370 से मुक्त कराया। लेकिन कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ है। जम्मू-कश्मीर में सरकार बनते ही इन लोगों ने आर्टिकिल-370 को फिर से लागू करने का प्रस्ताव पास किया है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के भीतर फिर से पाकिस्तानी एजेंडा चलाने का मंसूबा जगजाहिर कर दिया है। कांग्रेस की इस करतूत को कोई भी देशभक्त कभी माफ नहीं करेगा। महाराष्ट्र की जनता-जनार्दन कांग्रेस और उसके साथियों को चुनाव में जरूर सबक सिखाएगी।

अकोला का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

नांदेड़ का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Moving beyond Western paradigms: The geopolitical lesson of India’s multi-alignment

Media Coverage

Moving beyond Western paradigms: The geopolitical lesson of India’s multi-alignment
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister condoles loss of lives in a mishap in Surat, Gujarat
June 02, 2026
PM announces ex-gratia from PMNRF

Prime Minister Shri Narendra Modi today expressed deep pain over the tragic mishap in Surat district, Gujarat. He extended his heartfelt condolences to those who have lost their loved ones and prayed for the earliest recovery of the injured. The Prime Minister noted that rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance at the accident site.

The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from the Prime Minister’s National Relief Fund (PMNRF) for the next of kin of each deceased. Shri Modi also noted that Rs. 50,000 would be provided to those who sustained injuries in the incident.

The Prime Minister posted on X:

"Deeply pained to hear about a mishap in Surat district, Gujarat. My condolences to those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. Rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance at the accident site.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each deceased. The injured would be given Rs. 50,000: PM"