बीजेपी की प्राथमिकता दल से पहले देश: पीएम मोदी
जो भी तीन तलाक के पक्ष में है, वह मुस्लिम महिलाओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहा है: पीएम मोदी
दूसरी पार्टियां चाहती हैं कि उनके बेटे-बेटियां फलें-फूलें, बीजेपी चाहती है कि आपके बेटे-बेटियां फलें-फूलें: पीएम मोदी
विपक्षी दल घोटालों की गारंटी हैं। मैं इस बात की भी गारंटी देता हूं कि गरीबों और देश को लूटने वाले हर व्यक्ति पर कार्रवाई होगी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के सभागार में पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर देशभर के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित कि‍या। देशभर के कर्मठ भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देशहित सर्वोपरि है, दल से बड़ा देश है। जब देश का भला होगा, तो सबका भला होगा। जब सबका भला होगा, तो देश आगे बढ़ेगा।“ प्रधानमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए, उन्हें भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि का मजबूत सिपाही बताया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ हुए संवाद में मध्य प्रदेश में दमोह के राम पटेल जी ने पीएम मोदी से पहला सवाल राजनीति के अतिरिक्त सामाजिक जुड़ाव को लेकर पूछा। जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि एक बूथ होता है वो अपने आप में एक बहुत बड़ी इकाई है हमें कभी भी बूथ की इस इकाई को छोटा नहीं समझना चाहिए। हमें अपने बूथ में राजनीतिक कार्यकर्ता से भी ऊपर उठकर, समाज के लिए सुख-दुख के साथी के रूप में अपनी पहचान बनानी चाहिए।

आंध्र प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता श्रीसाला रामकृष्णा के गांव के विकास के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के अधिक से अधिक योगदान को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम ने कहा कि उनका लक्ष्य विकसित भारत बनाने का है। लेकिन यह तभी संभव होगा जब हमारे गांव विकसित होंगे। इसके लिए छोटे-छोटे प्रयास ही बड़े असर दिखा सकते हैं।


पीएम मोदी से तीसरा सवाल बिहार में मोतीहारी के रिपू सिंह ने किया, उन्होंने पूछा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास से जुड़े काम को ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास कैसे पहुंचाया जा सकता है। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य सैचुरेशन का है, शत-प्रतिशत कवरेज का है, हर सुविधा का लाभ जिसका वो हकदार है उनको शत-प्रतिशत हमें पहुंचाना है। अगर भाजपा के बूथ कार्यकर्ता इसे अपना दायित्व समझकर करते हैं तो सरकार की योजनाओं का सही लोगों को, सही समय पर पूरा लाभ मिल सकेगा।

उत्तराखंड की भाजपा कार्यकर्ता हिमानी वैष्णव के तुष्टिकरण और संतुष्टिकरण से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए, प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों के रवैये पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि एक तरफ वे लोग जो तुष्टिकरण करके अपने स्वार्थ के लिए छोटे-छोटे कुनबे दूसरों के खिलाफ खड़े कर देते हैं, दूसरी तरफ हम भाजपा के लोग हैं, हमारे संस्कार अलग हैं, हमारे संकल्प बड़े हैं। हमारी प्राथमिकता दल से पहले देश की है।इसलिए भाजपा ने तय किया है कि हमें तुष्टीकरण के रास्ते पर नहीं चलना है। हम मानते हैं कि देश का भला करने का रास्ता तुष्टिकरण नहीं है। सही रास्ता है संतुष्टिकरण।

उत्तर प्रदेश की रानी चौरसिया ने प्रधानमंत्री मोदी से तीन तलाक पर पांचवां सवाल किया, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है जो भी तीन तलाक के पक्ष में बातें करते हैं, वे वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं। आप सोचिए,बहुत ही अरमानों के साथ बेटी को शादी करके ससुराल भेजा हो और आठ-दस साल के बाद तीन तलाक कहके कोई उसको निकाल दे। तो उस मां-बाप का क्या होगा जिसके घर में बेटी वापस आती है। उस भाई का क्या होगा। वो भाई, पिता सब उस बेटी की चिंता में इतने दुखी हो जाते हैं। इसलिए तीन तलाक से सिर्फ बेटियों को ही अन्याय होता है इतना ही नहीं, पूरा परिवार तबाह हो जाते हैं। माता, पिता, भाई सब दुखी हो जाते हैं। इसका इस्लाम से संबंध होता तो दुनिया का कोई मुस्लिम देश तीन तलाक खत्म नहीं करता।‘

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के मुसलमान भाई-बहनों को भी ये समझना होगा कि कौन से राजनीतिक दल,उन्हें भड़का करके, उनका फायदा लेने के लिए उनको बर्बाद कर रहे हैं। एक घर में परिवार के एक सदस्य के लिए एक कानून हो, परिवार के दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो तो क्या वो घर चल पाएगा क्या?


प्रधानमंत्री ने गुजरात की हेतल बेनजानी के सवाल के जवाब में 2024 के लिए देश की जनता की भावना को पुरजोर तरीके से सामने रखा, उन्होंने कहा कि जनता ने 2024 में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है। पीएम ने गारंटी देने वालों को जमकर घेरते हुए कहा कि विपक्षी दल गारंटी हैं भ्रष्टाचार की। ये गारंटी हैं लाखों करोड़ रुपए के घोटालों की।'

राजस्थान के भाजपा कार्यकर्ता रचित ने बचत योजनाओं को लेकर पीएम मोदी से सवाल किया, तो इसका जवाब भी प्रधानमंत्री ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में दिया। पीएम ने कहा कि कोरोना के बाद दुनिया के कई देशों में महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ दी है। लेकिन कोरोना के बावजूद भारत में महंगाई को बेकाबू नहीं होने दिया गया। पीएम ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से देश के गरीबों के हजारों करोड़ रुपयों की बचत हुई है।


छत्तीसगढ़ के सुकमा से संजय सोढ़ी ने देश के किसान भाई-बहनों के कल्याण से जुड़ा सवाल प्रधानमंत्री मोदी से पूछा, इसके जवाब में पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की एक ही नीति थी, पहले किसानों को संकट में पड़ने दो और फिर कर्ज माफी के नाम पर झूठ बोलकर वोट की फसल काटो। कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस केवल राजनीति करती है। लेकिन भाजपा की कोशिश हमारे छोटे किसानों को ताकत देने की है।

बीजेपी के उत्साहित कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन का समापन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीट चाहे कोई भी हो, उम्मीदवार चाहे कोई भी हो, हमारा उम्मीदवार एक ही है और वह उम्मीदवार है कमल। कमल ही हमारा उम्मीदवार है। कमल से बड़ा कुछ नहीं है। हमारे लिए कमल ही सब कुछ है। इसलिए जहां कमल है, वहीं पर जनता कि समस्याओं का हल भी है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour