बीजेपी का संकल्प, कर्नाटक को, भारत का नंबर वन राज्य बनाने का है, इसके लिए कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार जरूरी है: कोलार में पीएम मोदी
कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है कि वो कभी अपनी कोई गारंटी पूरी नहीं करती : कोलार में पीएम मोदी
भाजपा कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाना चाहती है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और जेडीएस की दृष्टि में कर्नाटक सिर्फ एक ATM है: चन्नपटना में पीएम मोदी
चन्नपटना लैंड ऑफ टॉयज है, लेकिन कांग्रेसी सरकारों ने विदेशी खिलौनों को प्रोत्साहन देकर खिलौनों की सांस्कृतिक विरासत को नष्ट कर दिया: पीएम मोदी
जेडीएस और कांग्रेस को वोट देना कर्नाटक के विकास पर रोक लगाने के बराबर है : बेलूरू में पीएम मोदी

कर्नाटक में बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान ने जोर पकड़ ली है। इसे और धार देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को राज्य में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। कोलार की पहली जनसभा में भारी संख्या में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं और वोटरों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समर्थकों की इस बड़ी संख्या से कांग्रेस और जेडीएस दोनों की नींद उड़ाने वाली है। इन दोनों विरोधी दलों को कर्नाटक के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता उन्हें क्लीन बोल्ड करने जा रही है।


2014 से पहले के कांग्रेस सरकार के कालखंड को करप्शन काल बताते हुए पीएम ने कहा कि इस कालखंड में दुनिया भारत से सारी उम्मीदें छोड़ चुकी थीं। लेकिन बीजेपी को मिले एक-एक वोट ने स्थिति बदल दी है। आज भारत की प्रतिष्ठा बुलंदी पर है, अर्थव्यवस्था की गति तेज है और दुनिया भारत को ब्राइट स्पॉट बता रही है। भारत ने जिस मजबूती से कोरोना का मुकाबला किया और दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चलाया है, उसकी चर्चा सारे विश्व में हो रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी का संकल्प कर्नाटक को भारत का नंबर वन राज्य बनाना है और इसके लिए डबल इंजन की सरकार बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जितने दिन राज्य में कांग्रेस-जेडीएस का गठबंधन रहा, विकास पर ब्रेक लग गया। लेकिन डबल इंजन की सरकार ने इसे नई गति दी। लेकिन कांग्रेस का कमजोर और Outdated इंजन, कभी राज्य का विकास नहीं कर सकता।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के झूठे वादों पर भी जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब कोई पार्टी अपने मैनिफेस्टो में कुछ लिखती है तो वो किसी संकल्प से कम नहीं होता। लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी झूठी गारंटी का बंडल निकाल लिया है। लेकिन बीजेपी ऐसे खोखले वादों के बजाय विकास के काम पर जोर देती है और उसे पूरा करती है।

कांग्रेस आलाकमान पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने उसे शाही परिवार बताया और उस पर देश के लोगों का भरोसा कम होने की वजह भी सामने रखी। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की पहचान, हमेशा से Eighty Five परसेंट कमीशन खाने की रही है। गरीब के हक का 85 पैसा कांग्रेस का पंजा छीन लेता था। Eighty Five परसेंट कमीशन खाने वाली कांग्रेस, कभी कर्नाटक का विकास नहीं कर सकती।


कांग्रेस सरकार के दौरान देश के वंचितों से हुए अन्याय को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी जमकर बरसे उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीब, SC/ST/OBC और महिलाओं के साथ हमेशा अन्याय किया है। लेकिन बीजेपी, तुष्टिकरण के बजाय संतुष्टिकरण पर फोकस करती है। बीजेपी सरकार के लाभार्थियों का प्रचंड विश्वास, शाही-परिवार की हर झूठी गारंटी पर भारी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उनके खिलाफ कांग्रेसी नेताओं की अभद्र भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के खिलाफ करप्शन की कार्रवाई से उनके प्रति इस पार्टी की नफरत और बढ़ गई है। लेकिन कर्नाटक संतों और संस्कारों की धरती रही है। इसलिए गाली-गलौज की भाषा कांग्रेस को बहुत भारी पड़ने वाली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूसरी जनसभा चन्नपटना में हुई। यहां भी समर्थकों का हुजूम हर ओर दिखाई दे रहा था। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘ये चुनाव कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने का हैं। राज्य के विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि विकास का महायज्ञ और संकल्प सिर्फ बीजेपी ही पूरा कर सकती है। कांग्रेस और जेडीएस की दृष्टि में कर्नाटक सिर्फ एक ATM है। जबकि बीजेपी के लिए ये देश के विकास का सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन है।‘


प्रधानमंत्री ने डबल इंजन सरकार से कर्नाटक के लोगों को हो रहे लाभ का भी जिक्र किया और कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब है, सबकी सरकार, गरीब की सेवा करने वाली सरकार, शत-प्रतिशत लाभ देने वाली सरकार। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस-जेडीएस की सरकारें होती हैं, तो सिर्फ कुछ विशेष परिवार फलते-फूलते हैं। लेकिन बीजेपी के लिए, हर परिवार, उसका अपना परिवार है। कांग्रेस की हर गारंटी, हर वादे को झूठ का बंडल बताते हुए पीएम ने उनकी सरकार के द्वारा कर्नाटक और देशभर के लोगों के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं की सफलता का भी जिक्र किया।

बेलूर में प्रधानमंत्री की तीसरी जनसभा के दौरान भी वोटरों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। पीएम मोदी ने यहां भी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि झगड़ालू नेता कांग्रेस की पहचान हैं और यही वजह है कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें बची हैं, वहां लोग त्रस्त हैं और विकास ठप है। रैली के दैरान वोटरों का मूड भांपते हुए पीएम मोदी ने ऐलान कर दिया कि चुनाव में कर्नाटक के लोग किसी भी कीमत पर कांग्रेस और जेडीएस को अपना भाग्य नहीं सौंपने वाले हैं।

कर्नाटक सहित देशभर की माताओं और बहनों का जिक्र करते हुए, उनके सशक्तिकरण के लिए उन्होंने अपनी सरकार के द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। वहीं अन्नदाताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गांव और किसान बदहाल थे, लेकिन बीजेपी की सरकार उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही है।



 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity

Media Coverage

From welfare to opportunity: How DPI 2.0 and AI will unlock India’s productivity
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री की सेशेल्स की राजकीय यात्रा
June 28, 2026

27 से 29 जून 2026 तक सेशेल्स की अपनी राजकीय यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति महामहिम डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने आज माहे द्वीप के विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में आधिकारिक वार्ता की।

वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता विकास, डिजिटल परिवर्तन, सतत् विकास, सामाजिक अवसंरचना, अक्षय ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा तथा रक्षा के क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में अवैध मत्स्यन, मादक पदार्थों की तस्करी और समुद्री डकैती जैसी चुनौतियों सहित क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने भारत द्वारा घोषित विशेष आर्थिक पैकेज के अंतर्गत परियोजनाओं और पहलों के कार्यान्वयन में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की विकास प्राथमिकताओं के समर्थन तथा दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और स्थायी साझेदारी को और गहरा करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

आधिकारिक वार्ता के उपरांत दोनों नेताओं ने भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक संयुक्त स्मारक लोगो जारी किया। इसके बाद क्षमता विकास, यूपीआई, स्वास्थ्य, कृषि, पोत परिवहन, अंतरिक्ष, प्रत्यर्पण तथा ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) के क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों/समझौतों का आदान-प्रदान किया गया। ऋण सहायता (लाइन ऑफ क्रेडिट) की राशि 1,250 करोड़ रुपये है। समझौता ज्ञापनों/समझौतों की पूरी सूची यहाँ [link] देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, सेशेल्स की विकास आवश्यकताओं के समर्थन में खाद्य सुरक्षा, अवसंरचना, स्वास्थ्य, व्यावसायिक प्रशिक्षण, समुद्री सुरक्षा तथा रक्षा के क्षेत्रों में कई घोषणाएँ भी की गईं। इन घोषणाओं का विवरण यहाँ [link] देखा जा सकता है। सेशेल्स ने आपदा-प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन (सीडीआरआई) में शामिल होने की भी घोषणा की।

दिन के बाद के हिस्‍से में प्रधानमंत्री ने सेशेल्स की राष्ट्रीय विधानसभा के विशेष अधिवेशन को संबोधित किया और ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। अपने संबोधन में उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच मित्रता के ऐतिहासिक संबंधों पर प्रकाश डाला तथा लोकतंत्र, विधि का शासन और जन-केंद्रित सुशासन जैसे साझा मूल्यों को रेखांकित किया, जो दोनों देशों का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि परस्पर विश्वास और घनिष्ठ सहयोग ने विकास सहयोग, समुद्री सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वास्थ्य तथा क्षमता विकास जैसे क्षेत्रों में विस्तृत एक मजबूत साझेदारी को आकार दिया है। प्रधानमंत्री ने दोनों लोकतंत्रों के बीच संसदीय आदान-प्रदान को और बढ़ाने का भी आह्वान किया। प्रधानमंत्री का पूरा संबोधन यहाँ [link] देखा जा सकता है।

सेशेल्स के विपक्ष के नेता महामहिम श्री बर्नार्ड जॉर्जेस ने भी प्रधानमंत्री से भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत-सेशेल्स द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता को और सुदृढ़ बनाने के प्रति अपना दृढ़ समर्थन व्यक्त किया।