आज असम में एक ही मुद्दा है- विकास, तेज विकास, निरंतर विकास, सबका विकास: प्रधानमंत्री मोदी
टी गार्डेन में काम करने वाले साथियों के विकास के लिए असम की सरकार विशेष प्रयास कर रही है : प्रधानमंत्री
हम नॉर्थ ईस्ट को देश के विकास का प्रमुख केंद्र बना रहे हैं। इसमें असम की बहुत बड़ी भूमिका है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार का आपका वोट, असम के लोकल टेलेंट को, लोकल आर्ट को, लोकल सामान के प्रति वोकल होने के लिए है।

“आज असम में हर प्रकार की आधुनिक कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा रही है।असम में नई सड़कें बन रही हैं, नए फ्लाइओवर बन रहे हैं, नए पुल बन रहे हैं।बरसों से अटके हुए, भारत के सबसे लंबे ब्रिज- भूपेन हजारिका सेतु का निर्माण किसने पूरा करवाया?भाजपा की ही सरकार ने।असम को मेघालय से जोड़ने के लिए इससे भी बड़े धुबरी-फूलबारी ब्रिज का निर्माण कौन करवा रहा है?भाजपा की सरकार।देश का सबसे लंबा RiverRopeway असम को किसने दिया?भाजपा की सरकार ने।किसने बरसों से अधूरे पड़े भारत के सबसे लंबे रेल-रोड ब्रिज- बोगीबील ब्रिज का काम पूरा करवाया?भाजपा की सरकार ने।चाहे एयर रूट हो, रेल रूट हो, हाइवे हो, हम हर प्रकार से असम की भारत के अन्य हिस्सों में कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहे हैं।और इनसे भी बढ़कर हमने एक और कनेक्शन बनाया है, जिसे तोड़ना असंभव है।यह कनेक्शन है- असम के सामर्थ्यवान और प्रतिभाशाली लोगों से दिल का कनेक्शन।“

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को असम के करीमगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। असम मेंहुए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “आज गरीब से गरीब को, चाहे वो किसी भी मत-मजहब का हो, सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है, बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। कोरोना संकट के दौरान महीनों तक मुफ्त राशन हो, आर्थिक मदद हो या फिर मुफ्त गैस सिलेंडर, हर लाभार्थी को बिना किसी भेदभाव के दिया गया है।आज दलित को,आदिवासी को, असम में बिजली और गैस कनेक्शन मिला है। हर गरीब को पक्का घर मिले, इसके लिए भी तेजी से काम हो रहा है।आयुष्मान भारत योजना के तहत असम में डेढ़ लाख से ज्यादा मरीजों को मुफ्त इलाज मिल चुका है।बराक वैली सहित असम के 27 लाख किसान परिवारों को सैकड़ों करोड़ रुपए पीएम किसान सम्मान निधि से सीधे मिल चुके हैं।इतना ही नहीं, करीमगंज सहित पूरी बराक वैली की बहनों को अब घर में पाइप से जल पहुंचाने के लिए मिशन मोड पर काम चल रहा है।जैसे घर-घर टॉयलेट बनाए, घर-घर बिजली पहुंचाई, घर-घर एलपीजी गैस पहुंचाई, उसी तरह घर-घर जल पहुंचाने का काम भी तेजी से पूरा किया जाएगा।“

पीएम मोदी ने कहा, “आज असम में विकास की लहर है, विश्वास की लहर है। आज असम में शांति का विश्वास है, समृद्धि का विश्वास है।आज असम में एक ही मुद्दा है- विकास, तेज विकास, सबका विकास। आज बराक वैली के, असम के पुराने गौरव को फिर लौटाने के लिए, पारंपरिक ट्रेड रूट को फिर से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।आज नदी जलमार्गों को बड़े कार्गो के परिवहन के लिए भी तैयार किया जा रहा है।सिलचर में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ये क्षेत्र इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का हब बन सके।इससे यहां के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।इससे यहां के किसानों की उपज आसानी से, देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंच सकेगी।“

पीएम मोदी ने कहा, “सिर्फ फिजिकल कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि सौहार्द की, संस्कृति की कनेक्टिविटी को भी बीते 5 सालों में मजबूत किया गया है।यहां जो Tea Garden में काम करने वाले साथी हैं, उनके विकास के लिए असम की सरकार विशेष प्रयास कर रही है।असम की भाजपा सरकार ने लाखों भूमिहीन साथियों को पट्टे दिए हैं, बच्चों की पढ़ाई के लिए अनेक नए स्कूल खोले हैं और यह काम लगातार चल रहा है।टी गार्डन में काम करने वाली गर्भवती महिलाओं को हजारों रुपए की मदद दी जा रही है, ताकि वो खुद की और बच्चों की सेहत का ध्यान रख सकें।हाल में केंद्र सरकार ने बजट में चाय बगान में काम करने वाले साथियों के लिए 1000 करोड़ रुपए का विशेष प्रावधान किया है।इससे चाय बगान में काम करने वाले हर परिवार के जीवन को बेहतर बनाने में बहुत मदद मिलेगी।“

असम सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “यहां की भाजपा सरकार, एनडीए सरकार असम को मछली के क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।प्रयास है कि असम में बाहर से मछली मंगाने की जरूरत ही ना पड़े। जाहिर है, इसका बहुत बड़ा लाभ बराक वैली के आप सभी साथियों को, हर वर्ग के परिवारों को होगा। भाजपा की सरकार के लिए हमेशा देशहित सर्वोपरि रहा है, देश का विकास सर्वोपरि रहा है।दशकों से नॉर्थ ईस्ट को जिस तरह विकास में नजरअंदाज किया गया, भाजपा सरकारें, उसे मिलकर सुधार रही हैं।हम नॉर्थ ईस्ट को देश के विकास का प्रमुख केंद्र बना रहे हैं।और इसमें असम की बहुत बड़ी भूमिका है।यहां डबल इंजन की सरकार, असम के लोगों को सशक्त करने का काम कर रही है।”

लोगों से मतदान में हिस्सा लेने की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “इस बार NDA को पहले से भी अधिक ताकत से विजय दिलानी है।इस बार का आपका वोट, असम के लोकल टैलेंट को, लोकल आर्ट को, लोकल सामान के प्रति वोकल होने के लिए है।इस बार आपका वोट, असम को आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाने के लिए है।“

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18

Media Coverage

India's first privately developed orbital rocket Vikram-1 set for maiden launch on July 18
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।