हर गरीब को मिले पक्के घर, हर गांव में हो तेज इंटरनेट, हर गांव को पक्की सड़कों से जोड़ा जाए: पीएम मोदी
राज्य में आवास, एलपीजी कनेक्शन और किसान सहायता जैसी कल्याणकारी योजनाओं को जारी रखने के लिए जरूरी है कि डबल इंजन की सरकार सत्ता में रहे: पीएम मोदी
"उनके ज्यादातर उम्मीदवार हिस्ट्री-शीटर हैं। इनकी हालत ऐसी है कि इनके कुछ प्रत्याशी जेल से चुनाव लड़ रहे हैं।": पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कन्नौज में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुुरुआत कन्नौज की आबोहवा में फैली इत्र की खुशबू और लोगों के परिश्रम की सुगंध की चर्चा से की। उन्होंने चुनावी राज्यों में भाजपा के पक्ष में चल रही अभूतपूर्व लहर पर अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए आज भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर के मतदाता जी-जान से जुटे हैं। यूपी में लड़ाई इस बात की नहीं है कि किसकी सरकार बनेगी या किसकी नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि पूरा यूपी जानता है, पूरा देश जानता है, “आएगी तो भाजपा ही, आएंगे तो योगी ही”। पहले चरण के मतदान ने तो यह पक्का भी कर दिया है।

प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था के माहौल से होने वाले लाभ के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “विकास के लिए, रोजगार के लिए, निवेश के लिए, शांति का माहौल सबसे पहली शर्त होती है। इसलिए, उत्तर प्रदेश आज कानून के राज को सबसे बड़ी प्राथमिकता दे रहा है। यूपी का सामान्य से सामान्य मतदाता भी समझ रहा है कि दंगाइयों और गुंडे-बदमाशों के इलाज की दवा सिर्फ और सिर्फ भाजपा सरकार के ही पास है। मुझे याद है, एक समय था जब गुजरात में भी ऐसी ही स्थिति थी। बरसों के शासन ने वहां ऐसी स्थितियां बना दी थीं कि ना कारोबार फलता-फूलता था, ना लोग सुरक्षित महसूस करते थे। हर साल वहां दंगे होते थे। जैसी ही गुजरात ने बीजेपी को मौका दिया, स्थितियां बदलनी शुरू हो गईं।”

उत्तर प्रदेश में हुए विकास का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “सिर्फ विकास की बातें करने से विश्वास नहीं आता, लेकिन जब नीयत साफ होती है, मेहनत दिन-रात होती है, जनता की सुख-दुख की चिंता होती है तभी सामान्य लोगो के मन में विश्वास पैदा होता है। इसी साफ नियत से 5 सालों में योगी जी की सरकार ने यूपी के जिलों की नई पहचान वहां के उत्पादों से बनाई है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट के तहत योगी जी की सरकार ने औरैया के देसी घी को भी अतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में मदद की है। इटावा के बुनकरों द्वारा बनाए उत्पाद, देश विदेश में धूम मचाएं, इसके लिए भी प्रोत्साहन दिया है। यूपी में ऐसे उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मार्केट तक पहुंचाने के लिए भी काम हो रहा है।“

पीएम मोदी ने लोगों के हित में शुरू की गई सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “गांव, गरीब, किसान, पशुपालक, सभी का जीवन बेहतर बनाने के लिए सरकार दिन-रात काम में जुटी है। गोबरधन योजना की शुरुआत, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का गठन या डेयरी सेक्टर, सभी क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हज़ारों करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया है। पहली बार, पशुपालकों और मछली पालन से जुड़े लोगों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी है। सरकार ने पशुधन की सुरक्षा को देखते हुए पशुओं के लिए बहुत बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया है। आजादी के बाद पशुओं के टीकाकरण का ऐसा अभियान देश में पहली बार शुरू हुआ है। सरकार इसके लिए 13 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर रही है। पशुपालन आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का माध्यम है। सरकार, नैचुरल फार्मिंग को बढ़ावा दे रही है। देश के अनेक राज्यों के किसान, आज केमिकल फ्री खेती कर रहे हैं और पहले से ज्यादा पैसा कमा रहे हैं। कन्नौज को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपये का एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया है। इससे यहां फूलों की खेती करने वाले किसानों और इत्र उद्योग को सीधी मदद मिलेगी। साथ ही अलग-अलग फूलों के रस से बने, विभिन्न सुगंध और स्वाद वाले शहद का उत्पादन संभव होगा।“

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “सिर्फ भाजपा सरकारी ही वर्तमान के साथ भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए निरंतर काम करती है। आधुनिक कोल्ड स्टोरेज और कृषि आधारित उद्योग हो या 44 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की केन-बेतवा लिंक परियोजना, इसी का उदाहरण है। केंद्र की इन योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश को तभी मिला है क्योंकि यहां बेहतर तालमेल वाली सरकार है। गरीबों को घर देने में यूपी अव्वल राज्यों में हैं, गरीब बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन तेज़ी से मिले, लाखों किसान परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला, आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों मरीज़ों को मुफ्त इलाज मिला, ये सब तभी संभव हो पाया है क्योंकि यहां डबल इंजन की सरकार है।”
राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए काम और युवाओं के भविष्य के लिए बनाई गई योजनओं की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “डबल इंजन सरकार कैसे काम करती है, वो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दिखता है। अब मेडिकल कॉलेज, सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट्स यहीं बन रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सुविधाएं तो बेहतर होंगी ही, यहां के युवाओं के लिए डॉक्टरी और पैरामेडिकल के क्षेत्र में जाने का अवसर भी बढ़ेगा। अब हमारे मेडिकल कॉलेज में अपनी मातृभाषा में नौजवान और हमारी बेटियां पढ़ सकेंगी। सबका साथ, सबका विकास, क्या होता है, ये युवाओं के लिए हमारी नीति में भी दिखता है। भाजपा ने सामान्य वर्ग के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी है। ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने की मांग को पूरा किया है। केंद्र सरकार के कोटे की मेडिकल सीटों में ओबीसी आरक्षण को भाजपा ने ही सुनिश्चित किया है।”
अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि सुविधा, सुरक्षा और सुअवसर देने के अभियान को जारी रखना है। यूपी को दंगा मुक्त रखने के अभियान को सशक्त करना है। हर बूथ को जगाना है और लोगों को मतदान केंद्र पर लाना है। इस बार भाजपा को बड़े मार्जिन से जिताना है। पहले चरण की तरह ही दूसरे चरण में भी जमकर कमल का बटन दबाना है, इसके लिए पहले मतदान फिर जलपान करना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s G7 role indispensable, Rafale deal to align with Make in India: French envoy Mathou

Media Coverage

India’s G7 role indispensable, Rafale deal to align with Make in India: French envoy Mathou
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Cabinet approves Ahmedabad Metro Rail project Phase 2A (Koteshwar Road to Airport corridor)
June 10, 2026

The Union Cabinet chaired by the Prime Minister Shri Narendra Modi has approved Phase 2(A) of Ahmedabad Metro Rail Project with corridor for a length of 6.032 Km with 05 stations (04 Elevated and 01 underground). On operationalisation of Phase 2(A), Ahmedabad-Gandhinagar will have 77.63 Km of active Metro Rail Network. The names of stations in the Phase 2(A) Corridor are- Ashram Road, Koteshwar Prachin Mandir, Sabarmati River, Sardar Nagar and Airport.

The total completion cost including IDC (Interest during Construction) for the project will be Rs.2,169.04 crore.

Benefits and Bolstering Growth:

The Phase 2(A) of Ahmedabad Metro Rail Project represents a significant advancement in the city’s infrastructure development. Phase 2(A) acts as a major expansion of the Metro Rail Network in the city.

Enhanced Connectivity:

Phase 2(A) of the Ahmedabad Metro Project envisages the development of approximately 6.032 km of new metro corridor, aimed at substantially enhancing public transportation by providing seamless connectivity to the airport and linking key residential and commercial areas that presently lack efficient transit access.

This phase aims to seamlessly integrate key zones, including residential & Commercial hubs with existing Ahmedabad-Gandhinagar corridor. Further, likelihood of sports facilities also being developed in the vicinity for the World Police Games 2029 and Commonwealth Games 2030.

By bridging these vital areas with the metro network, Phase 2(A) will not only enhance connectivity but also stimulate economic activity, tourism, and ease urban mobility for both residents and visitors.

Reduction in Traffic Congestion: Metro Rail as an efficient alternate road transport and with Phase 2(A) as an extension of the Metro Rail network to the Airport, will be particularly impactful inside Ahmedabad. Reduction in road traffic can lead to smoother movement of vehicles, reduction in travel time, increasing overall road safety etc.

Environmental Benefits: With the addition of Phase 2(A) of Ahmedabad Metro Rail Project and increase in overall Metro Rail Network in Ahmedabad & Gandhinagar cities, can significantly reduce carbon emissions compared to traditional fossil fuel-based transport.

Economic Growth: Reduced travel times and improved access to different parts of the city such as Airport, Railway Stations and Bus Depots can enhance productivity by allowing individuals to reach their workplaces and destinations more efficiently. Also, the enhanced connectivity can stimulate local businesses, especially in areas near new metro stations which can also attract investment and development in previously less accessible regions.

Social Impact: The expansion of Phase 2(A) Metro Rail network in Ahmedabad will provide more equitable access to public transport, benefiting diverse socio-economic groups and reducing transport disparities which will contribute to a higher quality of life by reducing commute times and improving access to essential services.
The Phase 2(A) of Ahmedabad Metro Rail Project is set to be a transformative development for the city. It promises to deliver enhanced connectivity, reduced traffic congestion, environmental benefits, economic growth, and improved quality of life. By addressing key urban challenges and providing a foundation for future expansion, Phase 2(A) will play a crucial role in shaping the city's development trajectory and sustainability.

The Ahmedabad Metro Phase 2A will generate employment of around 2,000 persons during the peak period of construction activity and 500 persons are likely to work during Operation & Maintenance of the system.

Route Map: