पिछले 4 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि राजस्थान के हितों की पूरी तरह से उपेक्षा की जाएः पीएम मोदी
राजस्थान में कांग्रेस की हार इतनी सुनिश्चित है कि यहां की सरकार बाय-बाय मोड में आ गई है: पीएम मोदी
कांग्रेस सरकार का मतलब है - लूट के इरादे और झूठ के पिटारे: पीएम मोदी
भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टिकरण ही कांग्रेस की पहचान और ट्रैक रिकॉर्ड हैः पीएम मोदी
कांग्रेस पार्टी के नेता जब विदेश जाते हैं तो भारत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैंः पीएम मोदी
यह भाजपा सरकार है जिसने मिशन मोड पर हाई-टेक बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण शुरू किया: पीएम

पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बीकानेर में आयोजित एक जनसभा में कहा कि जनता तक विकास पूरी तरह से तब पहुंच पाता है, जब देश-प्रदेश की सरकारें साथ मिलकर ईमानदारी से काम करें। लेकिन राजस्थान को दिल्ली से योजनाओं का पैसा भेजते हैं तो यहां कांग्रेस का पंजा झपट्‌टा मार देता है। कांग्रेस सरकार ने चार साल में राजस्थान का बहुत नुकसान किया है। और ये बात कांग्रेस के नेता भी अच्छी तरह से जानते हैं। तभी तो कुछ मंत्री-विधायक अभी से सरकारी बंगले खाली करने लगे हैं। अपनी हार पर इतना भरोसा सिर्फ कांग्रेस के नेता ही कर सकते हैं। राजस्थान में कांग्रेस की पहचान भ्रष्टाचार, अपराध और तुष्टिकरण करने की बन गई है। इसलिए राजस्थान की जनता को कांग्रेस का परिवारवाद नहीं, भाजपा का विकासवाद चाहिए।

अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर के छह लेन वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे सेक्शन का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने बीकानेर की खासियत को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि यहां के रसगुल्लों की मिठास और नमकीन-भुजिया का स्वाद पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ये शहर इसलिए भी खास है, क्योंकि बीकानेर को छोटी काशी के रूप में भी जाना जाता है। काशी की ही तरह यहां का गौरवशाली अतीत और अध्यात्म भी है। ये पावन धरा मां करणी और वीर तेजाजी के भक्तों की धरती है। ये सांख्यदर्शन के प्रणेता भगवान कपिल और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े गुरु जम्भेश्वर की तपोभूमि भी है।

पीएम मोदी ने जनसभा में उमड़े जनसमूह के उत्साह की चर्चा करते हुए कहा कि राजस्थान में मौसम का पारा ही नहीं चढ़ा है, बल्कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का पारा भी चढ़ चुका है। और जब जनता का पारा चढ़ता है, तो सत्ता की गर्मी उतरते और सत्ता बदलते वक्त नहीं लगता। कांग्रेस को राजस्थान के लोगों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। घर-घर पीने का साफ पानी पहुंचाने की भाजपा सरकार की योजना से भी कांग्रेस को परेशानी है। जिस राजस्थान को जल जीवन मिशन में सबसे टॉप पर होना चाहिए था, वो बहुत पीछे है। आज देश के 130 से ज्यादा जिले ऐसे हैं, जहां शत प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंच रहा है। इनमें से राजस्थान का एक भी जिला नहीं है।

राजस्थान की कनेक्टिविटी बढ़ाने की बात करते हुए पीएम ने कहा कि जितना काम भाजपा सरकार ने यहां के लिए किया है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। हमारी कोशिश रही है कि पिछले 9 वर्षों से केंद्र सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ राजस्थान को मिले। देशभर में गरीबों के लिए 4 करोड़ पक्के मकान बनाए, इसमें से करीब 20 लाख घर राजस्थान के लोगों को मिले। देश में खुले 50 करोड़ गरीबों के बैंक खातों में से तीन करोड़ राजस्थान के हैं। पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर बीजेपी सरकार राजस्थान के लोगों का भला कर रही है, तो दूसरी ओर कांग्रेस सरकार ने 4 सालों में राजस्थान का बहुत नुकसान किया है। इसीलिए राजस्थान में कांग्रेस की हार सुनिश्चित है। सरकार अभी से ‘बाय-बाय मोड’ में आ गई है।

कांग्रेस का असली अर्थ समझाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसका एक ही मतलब है- लूट की दुकान और झूठ का बाजार! इन दिनों जो बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं, उसमें लूट के इरादे और झूठ के पिटारे के सिवा और कुछ नहीं हैं। झूठ और छलावे की राजनीति का शिकार सबसे ज्यादा राजस्थान का किसान हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। इनके नेता ने दस दिन के भीतर कर्जमाफी की कसम खाई थी। 10 दिन, 10 महीने और अब 4 साल हो गए, किसानों का कर्ज माफ हुआ क्या? हालात यह हैं कि पड़ोस के हरियाणा में बाजरा 2350 रुपये प्रति क्विंटल बिका है और यहां राजस्थान में किसान वही बाजरा 1300 रुपये प्रति क्विंटल बेचने को मजबूर है।



विकास पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए ईमानदार और स्थिर सरकार होना जरूरी है। आज दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है, क्योंकि देश में एक स्थिर सरकार है। जिन-जिन प्रदेशों ने डबल इंजन सरकार को चुना है, वो प्रदेश तेजी से विकास कर रहे हैं। लेकिन राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार आई है, पूरी पार्टी, मंत्री और सरकार आपस में लड़ रहे हैं। अपने-अपने गुटों के लिए खुलेआम सौदेबाजी हो रही है। इस पूरी खींचतान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अपने बेटे का भविष्य बचाने में जुटे हुए हैं। उन्हें राजस्थान के बेटे-बेटियों की कोई चिंता नहीं है। इसलिए अब भ्रष्टाचार की नूराकुश्ती के बजाए राजस्थान को स्थिर सरकार चाहिए। डबल इंजन की सरकार चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान अपनी शांति और सौहार्द के लिए जाना जाता था, लेकिन कांग्रेस सरकार के आने के बाद यहां आए दिन सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं हो रही हैं। कांग्रेस सरकार पूरी तरह से तुष्टिकरण में लगी हुई है। यहां युवाओं के भविष्य से भी खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है।

महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अबलाओं के साथ बलात्कार के मामले में राजस्थान सबसे आगे है। हालात ये है कि रक्षक ही भक्षक बन रहे हैं। बलात्कार और हत्या के आरोपियों को बचाने में सरकार जुटी नजर आती है। वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस हमारी बेटियों पर गलत नजर डालने वालों को संरक्षण दे रही है। राजस्थान के लोग अब ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। क्योंकि ये महिलाओं के सम्मान की और उनके आन-बान की धरती है। आत्मसम्मान और धर्म की रक्षा राजस्थान की रगों में है।

कांग्रेस की सोच और नीयत पर पीएम ने कहा कि जब ये सत्ता से बाहर जाते हैं, तो देश को गाली दे-देकर बदनाम करने लगते हैं। इनको भारत की प्रगति से इतनी तकलीफ है कि इनके नेता विदेश में जा-जाकर भारत को गाली देते हैं। यहां तक कि जब-जब देश की सेना ने शौर्य दिखाया है तब-तब इन्होंने सेना को भी नीचा दिखाने के भरसक प्रयास किए हैं। दरअसल, कांग्रेस को सेना और सैनिकों से हमेशा से दिक्कत रही है। इसीलिए वीरों की धरती राजस्थान, जहां से इतने युवा सेना में जाते हैं, उनसे कांग्रेस चिढ़ी रहती है। यह भाजपा सरकार ही है, जिसने वन रैंक वन पेंशन लागू किया। पूर्व सैनिकों को इसके तहत करीब 65 हजार करोड़ रुपए मिले हैं।



अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने भाजपा और कांग्रेस की सोच और नीयत में फर्क बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी सियासत के लिए देश का नुकसान और उसका अपमान करने से भी नहीं चूकती! जबकि भाजपा के लोग देश के लिए पद, प्रतिष्ठा सब कुछ बलिदान कर देते हैं। कांग्रेस ने दशकों तक सीमावर्ती इलाकों को जानबूझकर विकास से वंचित रखा। आज हम सरहद पर हाइटेक सड़कें बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी प्रयासों का पूरा लाभ तभी मिलेगा, जब यहां भी डबल इंजन की सरकार होगी। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जीत तय मानकर मेहनत में कमी नहीं करनी है। हमें दूसरों की कमजोरियों पर नहीं, अपने परिश्रम पर भरोसा करना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Marvell to invest $250 million, double India workforce in 3 years

Media Coverage

Marvell to invest $250 million, double India workforce in 3 years
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 जुलाई 2026
July 30, 2026

Aatmanirbhar in Action: How PM Modi Turned Vision into Export Multipliers & Safer Rails